*भाजपा सरकार ने पी.डी.ए. आरक्षण में किया महाघोटाला-सपा*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव नें कहा कि भाजपा सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग विरोधी है संवैधानिक रूप से पात्रों को मिलने वाले आरक्षण को उ0प्र0 सरकार द्वेष वश नहीं दे रही है। पी.डी.ए. वर्ग के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय एवं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा सरकार के 10 वर्षों में पी.डी.ए. आरक्षण की जमकर लूट हुयी है आरक्षण लूट से कुल बाईस परीक्षायें प्रभावित हुई है जिसमें कुल पी.डी.ए. आरक्षित सीटों की लूट की संख्या 11514 है।
69 हजार शिक्षक भर्ती वर्ष 2019 जिसमें संवैधानिक रूप से ओ.बी.सी. वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए परन्तु उन्हें सिर्फ 3.86 प्रतिशत ही दिया गया ओ.बी.सी. आरक्षण की 23.14 प्रतिशत लूट हुई है। अनुसूचित जाति वर्ग को 21 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए परन्तु उन्हें सिर्फ 16.2 प्रतिशत ही आरक्षण दिया गया। अनुसूचित जाति वर्ग का 4.80 प्रतिशत आरक्षण लूटा गया अनुसूचित जनजाति वर्ग को 2 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए परन्तु उनको आरक्षण ही नहीं दिया गया उनके हक में मिलने वाले 2 प्रतिशत आरक्षण की लूट हुई है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट नें पी.डी.ए. वर्ग के 30 प्रतिशत घोटाले को सही माना है। उ0प्र0 सरकार ने वर्ष 2022 चुनाव से पूर्व यह स्वीकार किया था कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण की लूट हुई है 6800 पदों की एक अतिरिक्त चयन सूची जारी की थी सबसे शर्मनाक यह है कि सरकार नें अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1133 पदों को खाली छोड़ दिया यदि उ0प्र0 सरकार की ही माने तो पी.डी.ए. वर्ग के 6800 $ 1133 कुल 7933 पदों की लूट हुई है।
इसी प्रकार वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती वर्ष 2019 में 88 पद, बांदा एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी भर्ती वर्ष 2021 में 05 पद, एडेड यूनियर हाईस्कूल मास्टर/हेड मास्टर भर्ती वर्ष 2021 में 547 पद, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती वर्ष 2023 में 232 पद, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती वर्ष 2023 में 47 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-।।। भर्ती वर्ष 2023 में 300 पद, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2023 में 34 पद, लखीमपुर को-आपरेटिव बैंक भर्ती वर्ष 2024 में 08 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. आशुलिपिक भर्ती वर्ष 2024 में 37 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती वर्ष 2024 में 434 पद, लेखपाल भर्ती वर्ष 2025 में 960 पद, पशु चिकित्सक भर्ती वर्ष 2025 में 81 पद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती वर्ष 2025 में 55 पद, चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) भर्ती वर्ष 2025 में 54 पद, चिकित्साधिकारी (होम्योपैथ) भर्ती वर्ष 2025 में 02 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. अमीन/नीलामकर्ता भर्ती वर्ष 2026 में 19 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. लिपिक सह टंकक भर्ती वर्ष 2026 में 09 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती वर्ष 2026 में 58 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. अधिशाषी अधिकारी भर्ती वर्ष 2026 में 13 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. सहायक चकबन्दी अधिकारी भर्ती वर्ष 2026 में 10 पद, यू.पी.एस.एस.एस.सी. कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती वर्ष 2026 में 588 पद कुल 11514 पद पी.डी.ए. विरोधी उ0प्र0 सरकार नें लूटे है। संवैधानिक रूप से ओ.बी.सी., एस.सी. एवं एस.टी. को मिलने वाले आरक्षण की अनदेखी कर पी.डी.ए. वर्ग के युवाओं को धोखा दिया गया है।
प्रेस वार्ता में विधायक बछरावां श्याम सुन्दर भारती नें कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा पी.डी.ए. के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार आगामी वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा। उन्होनें कहा भाजपा सरकार संविधान के रास्ते बन्द कर तानाशाही कर रही है। पी.डी.ए. एक जुट होकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,पूर्व प्रत्यासी आरपी यादव,चौ.सुरेश निर्मल,महासचिव मो.अरशद खान,जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,सुरजीत सिंह,शुभम लोहिया आदि द्वारा प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की उ0प्र0 सरकार द्वारा पी.डी.ए. वर्ग के लोगों को जानबूझ कर बेरोजगार कर उनके परिवारों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
Views: 59

