फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
मा० मंत्री ने जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की* *विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए – डॉ0 मनोज पाण्डेय* *जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए – मा0 मंत्री*

 

रायबरेली  मा० मंत्री उ०प्र० सरकार डॉ० मनोज पाण्डेय ने निरीक्षण भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में मा० मंत्री जी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

मा० मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।

मा0 मंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवास की पात्रता सूची को पंचायत भवन, राशन की दुकान व अन्य महत्वपूर्ण स्थल पर डिस्प्ले की जाए। इसके साथ ही मा0 जनप्रतिनिधियों को भी सूची उपलब्ध कराई जाए। निराश्रित गोवंष की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को संरक्षित कराया जाये। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे काफी संख्या में निराश्रित गोवंश दिखाई पड़ते है इसलिए नदी के किनारे के क्षेत्रों में विषेश अभियान चलाकर निराश्रित गोंवषों को संरक्षित कराया जाये। ग्राम सभा स्तर पर ज्यादा से ज्यादा गौशालाएं बनाई जाए, जिससे शत प्रतिशत गोवंशों को संरक्षित किया जा सके। स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाए, जिससे जनसामान्य को चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर लाभ मिल सके। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि निर्माणाधीन शत प्रतिशत पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर संचालित कराया जाये। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर कम से कम समय में राहत पहुंचाने का कार्य किया जाये।

बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मा० मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

मा० मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहकर कार्य करने के निर्देश दिये।

मा0 मंत्री जी ने ईंधन बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थलों व पेट्रोल पम्पों में पम्पलेट, स्टीकर, पोस्ट व बैनर आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाये, जिससे जनसमान्य जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याए अवगत कराई जाती है सम्बन्धित विभाग द्वारा उनको गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।

इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा दिनांक 13.05.2026 को हुई बे मौसम भारी वर्षा एवं आंधी व तुफान से हुई जनहानि, पशु हानि, मकान, घायल क्षति से प्रभावित तहसील ऊँचाहार के 17 व तहसील डलमऊ के 17 लोगों को राहत सहायता राशि वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

बैठक में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या सहित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 102

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।