रायबरेली की पावन धरती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा जी का प्रथम आगमन हुआ।
रायबरेली की पावन धरती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रोहित मिश्रा जी का प्रथम आगमन हुआ।
इस अवसर पर प्रेरणा स्थल कन्नावा में जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायबरेली श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी की ओर से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया साथ ही उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर केक काटकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा सफेद कबूतर को शांति के प्रतीक के रूप में उड़ाकर लोगों को शांति का संदेश दिया गया
इस अवसर पर सेवा और संवेदना की भावना को आगे बढ़ाते हुए तीन दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गईं, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ सकें ।
आदरणीय डॉ. रोहित मिश्रा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा जी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पाल जी, बछरावां के पूर्व विधायक रामलाल अकेला जी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा द्विवेदी जी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय बाजपई जी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूपेश सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता होरीलाल,रवींद्र,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आपका रायबरेली की धरती पर प्रथम आगमन हम सभी के लिए हर्ष और गौरव का विषय है।
Views: 91

