फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
रायबरेली में भी मिलेंगे भारत-अफगानिस्तान वनडे के टिकट, 8-9 जून को खुलेगा काउंटर

 

रायबरेली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जून को लखनऊ में खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के टिकट अब रायबरेली में भी उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से शहर में विशेष टिकट काउंटर खोला जा रहा है, जिससे दर्शकों को टिकट खरीदने के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।
यूपीसीए के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम ने बताया कि भारत-अफगानिस्तान वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह को देखते हुए शहर में 8 और 9 जून को टिकट काउंटर संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मैच के टिकटों की शुरुआती कीमत 599 रुपये रखी गई है, जबकि प्रीमियम श्रेणी के टिकट 25 हजार रुपये तक उपलब्ध होंगे। टिकटों की कीमत मांग और उपलब्धता के अनुसार बदल सकती है।
शहर में यह टिकट काउंटर सुघर कॉम्प्लेक्स, थर्ड फ्लोर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर, राना नगर शाखा, कानपुर रोड पर खोला जाएगा। काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।

Views: 121

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।