रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने कानपुर, सुल्तानपुर व प्रयागराज मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 2.350 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। विधायक ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत कराई।
रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने कानपुर, सुल्तानपुर व प्रयागराज मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 2.350 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। विधायक ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत कराई। यह सड़क कई वर्षों से जर्जर स्थिति में थी, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग उठाई थी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।
Views: 163

