फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में भव्यता से मनाया गया

 

रायबरेली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी के जन्मदिन को पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया, रायबरेली में मंडल की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि हमारा मंडल विगत 30 वर्षों से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाता आ रहा है, जिला संरक्षक संदीप जैन महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस अवसर पर सेवा के रूप में संगठन के पदाधिकारी रक्तदान ,पौधारोपण, शरबत वितरण एवं भंडारे का आयोजन करते हैं, जिला कोषाध्य चंद्र प्रकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष केके गुप्ता महिला प्रकोष्ठ की युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी, अनुराधा गुप्ता ने भंडारे में सहयोग करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों का पेट भरकर और प्यास बूझाकर आत्म संतुष्टि का अनुभव होता है, सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर जिले के गणमान्य डॉक्टर संजय रस्तोगी, न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप के डायरेक्टर शशिकांत शर्मा, खाद्य निरीक्षक संजय त्रिपाठी, राज्य कर डिप्टी कमिश्नर शिखा गुप्ता के साथ साथ संकल्प दिवस पर युवा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, राहुल गुप्ता,जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, चंद्रिका शर्मा, दोस्त मोहम्मद राईनी, वीके रावत उपस्थित रहे!

Views: 1071

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।