फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), रायबरेली के वार्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद उत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का आज तीसरे और अंतिम दिन अत्यंत उत्साह और गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ

रायबरेली के वार्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद उत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का आज तीसरे और अंतिम दिन अत्यंत उत्साह और गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन दिवस के मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम रहे, जिसमें फुटसल और डुएट सिंगिंग में टीम ‘कोहिनूर’ ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं वर्ल्ड ऑफ वियरेबल आर्ट, इवेंट फोटोग्राफी, रील मेकिंग, वाद-विवाद और एड-मैड जैसी महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में टीम ‘स्याही’ ने जीत का परचम लहराया।

अभिव्यक्ति और कला के क्षेत्र में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें टीम ‘नैनो नानी’ ने मोनोलॉग और कॉन्सेप्ट फोटोग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही टीम ‘गली गैंग’ का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिसने शॉर्ट फिल्म, माइम, वन इमेज वन राइट-अप और रोडीज जैसे रोमांचक मुकाबलों में जीत हासिल की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि स्पेक्ट्रम केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा और उनके नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा आयोजन में दिखाई गई असीम ऊर्जा और समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक ने छात्रों के बीच अनुशासन और टीम वर्क की सराहना की, जबकि कैंपस एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण श्रीवास्तव ने शैक्षणिक विकास के साथ-साथ ऐसे सह-पाठयक्रम आयोजनों की अनिवार्यता पर बल दिया। पुरस्कार वितरण के दौरान पूरे परिसर में भारी उत्साह देखा गया और अब सभी की निगाहें उस अंतिम घोषणा पर टिकी हैं जिसमें अंकों की कुल गणना के आधार पर इस वर्ष की ‘ओवरऑल चैंपियन’ टीम के नाम का खुलासा किया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहाँ सभी ने अगले वर्ष इस उत्सव को और भी अधिक भव्य बनाने के संकल्प के साथ विदा ली।

Views: 438

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।