फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*समाधान समारोह विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु किया गया प्रचार-प्रसार*

 

न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आमजन तक पहुँचाने तथा आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मा मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में समाधान समारोह 2026′ के अतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा आगामी समाधान समारोह- 2026(विशेष लोक अदालत) को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गयी है। श्री अमित पाल सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाया जा रहा है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली श्रीमती अनिशा के द्वारा बताया गया कि विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस व पराविधिक स्वयं सेवकों के सहयोग से नोटिस तामील कराई जा रही है। साथ ही प्री-सिंटिग आयोजित कर पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पराविधिक स्वयं सेवकों को पक्षकारों से सम्पर्क कर उन्हें विशेष लोक अदालत में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये गये है। विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय व तहसील परिसरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर और पैम्फलेट लगाए जा रहे है। इसके आलावा सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्रों, विधिक जागरुकता शिविरों, लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से आयोजित जागरुकता शिविरों के माध्यम से और पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से भी लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनिशा ने जनपद के वादकारियों से अपील की है कि वे समाधान समारोह-2026 का लाभ उठाकर आपसी सहमति से अपने मामलों का त्वरित, सरल और निःशुल्क निस्तारण कराएं, जिससे समय, धन और श्रम की बचत हो सके। अधिक जानकारी एवं सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Views: 85

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।