फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए है प्रतिबद्ध- अध्यक्ष* *आयोग आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील- बैजनाथ रावत*

 

 

 

 

रायबरेली अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान आज निरीक्षण भवन में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उत्थान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मा० अध्यक्ष ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को उनके अधिकार समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हों।

मा० अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

मा० अध्यक्ष ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के अनुरूप सरकार समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

Views: 70

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।