फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*सामाजिक न्याय के जनक थे छत्रपति साहू जी महाराज-इ.वीरेन्द्र*

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय के जनक राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट रायबरेली में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव ने कहा कि छत्रपति साहू जी महाराज को भारतीय इतिहास में आरक्षण के प्रणेता एवं सामाजिक न्याय का जनक माना जाता है उन्होंने कोल्हापुर रियासत के शासक के रूप में पिछड़े एवं दलित वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों व शिक्षा क्षेत्र में पचास प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया यह भारत देश में सामाजिक न्याय की दिशा में उठाया गया प्रथम व्यावहारिक कदम था उन्होंने अपने राज्य कोल्हापुर में प्राथमिक शिक्षा को सभी के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य किया।छत्रपति साहू जी महाराज बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों के बड़े प्रशंसक थे उनके सामाजिक आंदोलनों में बढ़चढ़कर सहायता प्रदान कर बाबासाहब को शोषितों वंचितों का सच्चा मसीहा माना।
प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा ने कहा कि छत्रपति साहू जी महाराज ने अछूतों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त किया,दलितों के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानून बनाए एव स्वयं दलितों के साथ भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
वरिष्ठ नेता चौ.सुरेश निर्मल ने कहा कि साहू जी महाराज के महान कार्यों व जनकल्याणकारी नीतियों के कारण उन्हें राजर्षि की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,महासचिव मो.अरशद खान,श्रवण चौधरी,गंगासागर यादव,डॉ एमआई जावेद,सुरजीत सिंह,मो.मुशीर,सतगुरु पासी,बलराज राना,विनय यादव,आलोक कुमार,मिथुन लोधी,अभिषेक यादव,अमित राजन,बबलू यादव सहित अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा छत्रपति साहू जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके किये गए कार्यों पर विचार व्यक्त किया गया।

Views: 96

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।