*सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन*_ _*केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का कार्य किया – अध्यक्ष*_ _*शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ*_ _*सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक उठाएं लाभ*_ _*पंचायत स्तर तक बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, शुद्ध पेयजल, आवास, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ – रंचना चौधरी*_ विकास प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना – सीडीओ*_
रायबरेली केन्द्र सरकार के 12 वर्ष व प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया।
मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, मा0 अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 द्वारा केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों स्थापित किये गये नये कीर्तिमानों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर अतिथियों द्वारा शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 20-20 लोहार एवं नाई ट्रेड की किट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के 04 युवाओं को 05-05 लाख के लोन का डमी चेक तथा 05 किसानों को मिनीकिट एवं 10-10 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
मा० अध्यक्ष, उ०प्र० अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनसे शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को सरकार की कार्यशैली का आधार बताते हुए कहा कि यह केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाली सच्चाई है। आज गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए गए हैं।
उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पंचायत स्तर तक बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, शुद्ध पेयजल, आवास, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज गांव आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं और महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल रही है, जो उन्हें लाभान्वित करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं।
मा० जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में जो परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वह सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए आवास, किसानों के लिए सम्मान निधि, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं के लिए सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की योजनाएं व्यापक स्तर पर लागू की गई हैं।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि वे इन योजनाओं की जानकारी लें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शासन की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे वे सीधे लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे जनसामान्य को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी दें और पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी करें और “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में सहयोग दें।
कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 मुनेश चन्द्र, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, शिवेन्द्र सिंह, कमलेश चौधरी, मुकेश श्रीवास्तव, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व लाभार्थीगण उपस्थित रहें।
Views: 114

