फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*09 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन*

 

 

रायबरेली  मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज (व० श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज(क० श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी।

बैठक की अध्यक्षता मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के द्वारा की गयी। मा० जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।

बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के द्वारा मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के प्रकाश में न्यायालय में लम्बित मामलों का निस्तारण कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।

उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिमा, सिविल जज(सी०डि०) अमित मिश्रा, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ, चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा० विवेक, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण व सिविल जज उपस्थित रहे।

Views: 57

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।