3 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक__
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल एवं प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसलजी के बछरावां आगमन पर दर्जनों चार पहिया वाहनों के साथ भव्य स्वागत चूरवा बॉर्डर पर किया गया, चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल प्रथम रिजॉर्ट राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी को लाया गया, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि मंडल के 33 में स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में 3 सितंबर को “स्वदेशी व्यापारी कुंभ “का आयोजन किया जा रहा है इस संदर्भ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का पूरे प्रदेश में दौरा करके व्यापारियों से संपर्क किया जा रहा है, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, शुभम, बछरावां अध्यक्ष ओमिक सोनी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी का मंच पर स्वागत किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से संगठन ने इन 33 वर्षों में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की जिसमें व्यापारिक कल्याण दिवस, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, व्यापार बंधु, व्यापारी बीमा दुर्घटना, श्रम विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन में मुक्ति, खाद्य लाइसेंस ,रजिस्ट्रेशन के शुल्क में कमी जैसी तमाम उपलब्धियां हासिल हुई, 3 सितंबर को होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में व्यापारियों की ओर से मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष कई मांगों को रखा जाएगा, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण शिक्षक, स्नातक के लिए विधान परिषद में कोटा निर्धारित है तो प्रदेश में 30 लाख से ऊपर पंजीकृत व्यापारियों के लिए भी विधान परिषद में स्थान उपलब्ध होना चाहिए, देश की अर्थव्यवस्था एवं रोजगार में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका व्यापारी निभाता है, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता बछरावां अध्यक्ष ओमिक सोनी, शुभम वर्मा ने कहा कि रायबरेली जनपद से भारी संख्या में व्यापारी कार्यक्रम में शामिल होंगे, कार्यक्रम उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा एंकर पैनासोनिक इलेक्ट्रिक गुड्स के डिस्ट्रीब्यूटर शुभम इलेक्ट्रिक का उद्घाटन भी किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश युवा महामंत्री आकाश गौतम, अश्विन वर्मा,अनुज गौतम,ललित सक्सेना, निधि अग्रवाल,जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता बछरावां महामंत्री अमित वर्मा कोषाध्यक्ष सतीश सोनकर, भूपेश कुशवाहा,अंजनी गुप्ता, बृजेश वर्मा सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे
Views: 85

