फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियोग पंजीकृत* 

 

 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना- बछरावा अंतर्गत ग्राम – पासी टूसी एवं मदन टूसी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Views: 176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।