फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
_*डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का किया शुभारंभ  

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर में जनपद में 01 से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का शुभारंभ बच्चों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों, आशा बहु व उपस्थित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अन्तर विभागीय अधिकारियो को शपथ दिलाकर किया।
इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही जागरूकता रैली, प्रचार प्रसार व फॉगिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डाे में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि 01 से 31 जुलाई 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई 2026 तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग भी सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना, कृषि विभाग से बी0पी0 सिंह समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक सहित सभी सहयोगी विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Views: 87

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।