फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
_*72 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 05 अभियोग पंजीकृत*_

 

 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 व थाना खीरों के अन्तर्गत पुलिस चौकी सेमरी की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

टीमों द्वारा थाना-भदोखर अंतर्गत ग्राम-भदोखर व मनहेरु तथा थाना खीरों के अंतर्गत महारानीगंज, सेमरी तथा बेहटा साटनपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश देकर कुल 72 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 300 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 05 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।

Views: 103

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।