*रायबरेली में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में जुटे दिग्गज, विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी की उठी मांग*
रायबरेली में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के आयोजन में वैश्य समाज के दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला। सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन के मंच से समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज की हिस्सेदारी को लेकर आवाज बुलंद की गई।
रायबरेली में आयोजित इस सम्मेलन में अखिल भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधायक विकास गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया गया। सम्मेलन में वैश्य समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
वीओ-2: इस आयोजन में जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू, सरिता गुप्ता, ममता जायसवाल, चंद्रशेखर रस्तोगी, प्रभात साहू, दीपेंद्र गुप्ता, विनोद कौशल इंजीनियर विजय रस्तोगी अतुल गुप्ता प्रभाकर गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने सम्मेलन के जरिए समाज की एकजुटता का संदेश दिया।
Views: 117

