फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को नीति आयोग ने किया सम्मानित, चित्रकूट में रहते हुए किए थे उत्कृष्ट कार्य

सिद्धार्थनगर, 01 मार्च 2026। तत्कालीन जिलाधिकारी चित्रकूट श्री शिवशरणप्पा जी एन को आकांक्षी जनपद चित्रकूट के आकांक्षी ब्लॉक रामनगर में जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक संचालित संपूर्णता अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचारपूर्ण पहल और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ।

संपूर्णता अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना तथा वित्तीय समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। विशेष रूप से टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, विद्यालयों में नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए। प्रशासन द्वारा ग्राम स्तर तक नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

श्री शिवशरणप्पा जी एन के नेतृत्व में विभागीय समन्वय को सुदृढ़ किया गया, जिससे विभिन्न योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक समयबद्ध रूप से पहुंच सका। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार रही। अभियान की अवधि में निर्धारित सूचकांकों पर उल्लेखनीय सुधार दर्ज होने से रामनगर ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष पहचान मिली।

यह सम्मान न केवल तत्कालीन जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि समस्त जिला प्रशासन, संबंधित विभागों तथा स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयासों की भी सराहना है। इस उपलब्धि से अन्य ब्लॉकों को भी प्रेरणा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास की गति को और अधिक बल प्राप्त होगा।

बांसी में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, SDM, CO रहे मौजूद

उपजिलाधिकारी बांसी व क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा प्रभारी निरीक्षक बांसी की उपस्थिति में आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली व रमजान माह ईंद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दोनो समुदाय के धर्मगुरुओ व सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ पीस कमेटी की मीटिग की गयी ।

डा0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन मे, शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बाँसी द्वारा निखिल चक्रवर्ती उपजिलाधिकारी बांसी द्वारा प्रभारी निरीक्षक बांसी की उपस्थिति में आज दिनांक 01.03.2026 को आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली व रमजान माह ईंद-उल-फितर के दृष्टिगत पीस कमेटी मीटिंग किया गया । उक्त मीटिंग में ग्राम प्रधान, धर्म गुरु और संभ्रांत व्यक्तियो के साथ साथ कस्बा बांसी के राजनीतिक लोग भी उपस्थित हुए जिनसे वार्ता किया गया तथा उक्त त्यौहार के अवसरों पर होने वाले समस्याओं आदि के बारे में जानकारी लिया गया साथ ही साथ लोगों को त्यौहार होली और ईद- उल -फितर को सकुशल संपन्न हेतु अपील किया गया, और शासन द्वारा दिए गए आदेश निर्देश से सभी को अवगत कराया गया ।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अश्लील गाना वायरल, अयोध्या महंत मनीरामदास ने दर्ज कराई शिकायत

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक और अश्लील गाना वायरल होने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर अयोध्या के साधु-संतों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के श्री महंत मनीरामदास जी पहलवान ने इस मामले में स्थानीय राम जन्मभूमि थाना में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, संजय जिद्दी नामक युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके परिवार को लेकर एक कथित अश्लील गाना और वीडियो तैयार किया, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित कर दिया गया।

वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

संत समाज में रोष

हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत मनीरामदास जी महाराज ने इस कृत्य को सामाजिक मर्यादा के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि और उनके परिवार के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

उन्होंने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाने में दी गई लिखित तहरीर

महंत मनीरामदास जी महाराज ने राम जन्मभूमि थाने में लिखित शिकायत देकर वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानूनी कार्रवाई की मांग

महंत का कहना है कि इस तरह के मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर इस प्रकार की अभद्र सामग्री प्रसारित न कर सके।

उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मर्यादा का विषय बताया है।

 

“साइबर ठगों पर जोगिया पुलिस का वार — 30 हजार रुपये सुरक्षित वापस!”

FT NEWS DIGITAL | सराहनीय पुलिस कार्रवा
जनपद – सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली।
गलत यूपीआई आईडी अंकित हो जाने से 30,000 रुपये का ट्रांजेक्शन दूसरे खाते में चला गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से पूरी धनराशि पीड़ित को वापस मिल गई।
यह मामला थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर का है। लखनापार निवासी मनोज कुमार ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार चल रहे साइबर अपराध नियंत्रण एवं रिकवरी अभियान के तहत:
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में
क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में
थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में
साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी माध्यम से ट्रांजेक्शन को ट्रेस किया और बैंक समन्वय स्थापित कर पूरी 30,000 रुपये की धनराशि वापस कराई।
सराहनीय टीम
अभय सिंह – थानाध्यक्ष
उ0नि0 अवधेश यादव – प्रभारी साइबर सेल
सेनजीत निषाद – कम्प्यूटर ऑपरेटर
विकास कुमार गोंड – कांस्टेबल
मृत्युंजय गुप्ता – कांस्टेबल
अजीत यादव – कांस्टेबल
जनता के लिए महत्वपूर्ण संदेश
साइबर फ्रॉड की स्थिति में घबराएँ नहीं — तुरंत NCRP पोर्टल या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएँ।
समय पर शिकायत से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मौर्या का स्वागत समारोह

सिद्धार्थनगर।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के भाजपा जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का स्वागत अभिनंदन कर उनको उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में जिस तरह मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है वह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है उसके लिए मै शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।
निश्चित रूप से पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल,विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ सतीश द्विवेदी व पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन से जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को सम्मानित करते हुए उनको उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दिया।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस तरह से जनपद सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता को दी गई है निश्चित रूप से सराहनीय है श्री दीपक मौर्य को संगठन कार्य का एक लंबा अनुभव निश्चित रूप से उनके अनुभव से पार्टी और शसक्त होगी।
स्वागत समारोह के उपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने ससम्मान जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा कर कार्यभार सौंपा।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्षण राम कुमार कुंवर,नरेंद्र मणि त्रिपाठी,लाल जी त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,शिवनाथ चौधरी,विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,संतोष शुक्ला एंव भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण,नेतागण,कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहें।

पहचान छिपाकर विवाह का आरोप, महराजगंज में मुकदमा दर्ज

महराजगंज। जिले के सोनौली क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी, प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच जारी है।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपनी वास्तविक वैवाहिक स्थिति और पहचान छिपाकर उससे संपर्क किया तथा विवाह का विश्वास दिलाया। युवती के अनुसार, पारंपरिक रीति से विवाह के बाद उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है। विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार और दबाव डाला गया।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी के परिवार के कुछ सदस्य भी कथित रूप से मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न में शामिल थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सूना मकान बना चोरों का निशाना, पांच Thieves Loot Jewelry Worth ₹5 Lakh from Locked House in Bansi के जेवरात समेट ले गए बदमाश

Uttar Pradesh janpad Siddharthnagar

बांसी। दो माह से बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। परिवार के सूरत में रहने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और आलमारी में रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात पार कर दिए। घटना की सटीक तिथि स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा सोयम निवासी एक व्यक्ति बीते दिसंबर में परिवार सहित सूरत चले गए थे। इस दौरान उनका घर बंद पड़ा था। हाल ही में लौटने पर मकान के भीतर सामान बिखरा मिला और आलमारी का लॉक टूटा हुआ पाया गया।
परिजनों के अनुसार, घर से मंगलसूत्र, सोने के हार, झुमके, चूड़ियां, अंगूठी, मांगटीका सहित अन्य आभूषण गायब मिले। अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में दहशत
लगातार सूने मकानों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और घर खाली छोड़ते समय पड़ोसियों को सूचना देने की अपील की है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने त्योहारों को देखते हुए किया पैदल मार्च

शिवशरणप्पा जीएन जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 27.02.2026 को आगामी त्यौहार होली व रमजान माह ईंद-उल-फितर के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना डुमरियागंज पुलिस के साथ कस्बा डुमरियागंज मे पैदल गश्त/रुट मार्च किया गया तथा आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

डुमरियागंज में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील स्थित मंगल भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिकापाल,पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह विधायक सैयदा खातून, जिला अधिकारी शिवरणप्पा जीएन,  पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने शिरकत की और शादी के बंधन में बंधे नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 205 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें हिंदू , बौद्ध और मुस्लिम जोड़ों का उनके रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन , पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हिंदू भवन पर किया गया है जिसमें सभी समुदाय के 205 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया है । इस कार्यक्रम में हम सभी लोगों ने विवाह में पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा डीबीटी के मध्यम से 60000 रूपए व 25000 रूपये का सामान उपहार में दिया है गया है।

वही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आज यहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमे करीब 205जोड़ो की शादी यह सम्पन्न हुई संबंधी नव जोड़ों को जिला प्रशासन की तरह से ढेरो शुभकामनाएं

मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने दोनों पक्षों पर की 151 की कार्रवाई

सिद्धार्थनगर (खेसरहा)
जनपद सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुइंया में मारपीट और अभद्र टिप्पणी के आरोपों को लेकर मामला सामने आया है। पीड़िता प्रभावती पत्नी स्वर्गीय श्यामरथी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि वे कथित रूप से एक राय होकर उनके घर पहुंचे और शाम लगभग 5:30 बजे मारपीट की। महिला का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

Screenshot 20260227 191538
घटना के बाद पीड़िता द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में उपचार कराए जाने की बात कही गई है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि जब वह रात में थाना पहुंची तो उन्हें अगले दिन आने को कहा गया।
इस संबंध में जब रिपोर्टर द्वारा थाना प्रभारी खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले में लिखित सूचना प्राप्त होने पर दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
फिलहाल मामला जांचाधीन है। आधिकारिक जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
FT News Digital किसी भी पक्ष के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता, बल्कि संबंधित पक्षों के बयानों को तथ्यों के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।