फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस पर अनुदेशक संघ का बड़ा संदेश: 20 युवाओं ने किया रक्तदान, पूर्व सांसद विनय कटियार बोले—रक्तदान है मानवता की सर्वोच्च सेवा

अयोध्या। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन एवं अनुदेशक संघ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अचारी सगरा स्थित होटल परमेश्वर पैलेस में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवा और मानव कल्याण को समर्पित इस शिविर में 20 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रथम रक्तदान

रक्तदान शिविर का शुभारंभ अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने प्रथम रक्तदान कर किया। उनके इस प्रेरणादायी कदम से उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए भागीदारी निभाई।

पूर्व सांसद विनय कटियार ने रक्तदान को बताया महादान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनय कटियार ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध हो सके।

एक यूनिट रक्त तीन लोगों को दे सकता है नया जीवन

विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी योगेंद्र वर्मा ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त कम से कम तीन मरीजों के जीवन को बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने सभी सक्षम नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

अनुदेशक संघ पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अनुदेशक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा, जिला अध्यक्ष पुनीत यादव, जिला महामंत्री अतुल वर्मा, जिला महासचिव शशांक तिवारी तथा सह संयोजक कुलदीप वर्मा ने बुके, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर किया।

गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपना दल (यस) कृष्ण देव वर्मा, पूर्व प्रधान भोलानाथ वर्मा, समाजसेवी राजेश चौबे, गुड्डू वर्मा, अभिषेक वर्मा, रक्षा राम यादव, राम भरोसे वर्मा, लड्डू लाल वर्मा, व्यापारी नेता प्रतीक वैश्य ‘भज्जा’, लोको पायलट संजय यादव, मनीष मौर्य, विजय वर्मा, खुशबू शाही सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

20 युवाओं ने रक्तदान कर पेश की मिसाल

शिविर में विक्रम सिंह, पुनीत यादव, संदीप पाल, बुद्ध प्रिय अम्बेश, गौरव यादव, अमित उपाध्याय, राजित राम वर्मा, भानु प्रताप सिंह, अतुल वर्मा, कुलदीप गौतम, दीपक कुमार, अमिताभ वर्मा, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, राजेंद्र मौर्य, गौतम गुप्ता, सूरज वर्मा, अभिषेक अग्रवाल एवं आर.जे. प्रजापति सहित 20 युवाओं ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान जागरूकता बढ़ाना ही संस्था का उद्देश्य

कार्यक्रम के समापन पर ‘ब्लड मैन’ के नाम से चर्चित राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने की भावना को मजबूत करना है।

परमहंस महाविद्यालय प्रांगण में सजा रंगोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के परमहंस महाविद्यालय के प्रांगण में रामाय ट्रस्ट और श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामाय ट्रस्ट और महाविद्यालय की प्रबंधिका वंदना उपाध्याय की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे माहौल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोकगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रबंधिका वंदना उपाध्याय ने कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि वे समाज और परिवार दोनों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं और आपस में संवाद स्थापित कर सकती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि होली के बाद आयोजित होने वाले रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहार केवल आनंद का अवसर ही नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। रंगोत्सव लोगों को पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से रिश्तों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि होली के बाद मनाया जाने वाला रंगोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक मिलन का प्रतीक बन जाता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के दौरान रंग पंचमी की परंपरा, लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और आपसी सहयोग का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में आरटीओ रितु सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, मनोरमा दुबे, डॉ नीलम सिंह, प्रभा वर्मा उषा मिश्रा, डा मंजूषा पाण्डेय, सरस्वती पाठक, कविता सिंह, मीना पाण्डेय, उर्मिला मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, सारिका गर्ग, स्मिता सहाय, वंदना सिंह, प्रतिभा द्विवेदी, पूर्णिमा तिवारी, मीनू अग्रवाल, श्वेता टंडन, मयूरी तिवारी, डा वंदना सिंह, कंचन जायसवाल, स्मता तिवारी सहित बडी संख्या में महिलाओं भागीदारी रही.

अयोध्या में अरबों की लागत से होगा सड़कों का विस्तार और विकास

अयोध्या। लोक निर्माण विभाग (PWD) अयोध्या प्रखंड की ओर से अयोध्या धाम के चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए ई-निविदा जारी की गई है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक ठेकेदार 16 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निविदाएं 24 फरवरी को अपराह्न 12:30 बजे खोली जाएंगी।PWD द्वारा जारी निविदा के अनुसार टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन मार्ग से राजघाट तक 230 लाख से मार्ग का चौड़ी करण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, इसके अलावा 315 लाख से छोटी छावनी से पोस्ट ऑफिस मार्ग का दो लेन लेने चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। रानोपाली विद्या कुंड मार्ग से बाग बिगेसी होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक 315 लाख से दो लेन मार्ग चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय से जानकी महल होते हुए रामपथ तक के मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करने के लिए निविदा निकाली गई है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।