फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली के ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता,

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष अग्रवाल गुप्ता ने 80वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों को संबोधित किया कि आज उन शहीदों का नमन वंदन करता हूं जिनकी वजह से आज देश का हर नागरिक स्वतंत्र है और अपनी बात सरकार तक पहुंचाने में सक्षम है, देश में लगातार विकास को गति मिल रही है नए नए एक्सप्रेस वे ,एयरपोर्ट, रेलवे, सहित तमाम क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, रोजगार के विकल्प खुल रहे हैं, देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, आज विदेशी ताकत बढ़ते हुए भारत को देखकर देश के विकास को रोकने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है, देशवासियों को ऐसे में सतर्क रहना चाहिए आज मोदी जी के हाथों में देश पूर्ण रूप से सुरक्षित है, जिलाधीश प्रभाकर गुप्ता जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति कार्यक्रम संयोजक दिलदार राईनी ने इस अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया, ध्वजारोहण अवसर पर नगर अध्यक्ष के के गुप्ता, जिला कोषाध्य चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमारी सिंह, रेखा सिंह, सुधा गुप्ता, वी के रावत, दिग्विजय सिंह, मोहम्मद दोस्त राईनी, चंद्रिका शर्मा, चंद्रिका प्रसाद भूदल , गुरजीत सिंह तनेजा, सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे

एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस वर्ष के समारोह में “विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति” की भावना को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार एवं जिम्मेदारी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया गया।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान वन्दे मातरम के गायन के साथ हुआ। कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर उप-निदेशक (प्रशासन), वित्तीय सलाहकार, अपर चिकित्सा अधीक्षक, संकाय सदस्य, चिकित्सक, अधिकारीगण, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यकारी निदेशक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। आज का दिन हमें उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है जिनके योगदान से हमें स्वतंत्रता मिली।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एम्स रायबरेली में चिकित्सा सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं अवसंरचना के क्षेत्र में संस्थान के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान के युवा चिकित्सक, विद्यार्थी, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी अपने ज्ञान, कौशल और सेवा भावना के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से रोगियों के प्रति अधिक उत्तरदायी एवं संवेदनशील रहते हुए उनकी सेवा करने का प्रण दिलवाया।

एमबीबीएस एवं नर्सिंग के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को देशभक्ति के भावों से ओत-प्रोत किया। अग्निशमन विभाग ने जल की धाराओं से तिरंगे की भव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के क्रम में संस्थान की आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक महोदया ने इसके पश्चात बाल रोग विभाग में जाकर भर्ती बच्चों से मुलाकात की, उन्हें भोजन कराए एवं गिफ्ट बांटें। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर स्थित तालाब के पार्श्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में उपस्थित सभी ने “विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति” की भावना को आत्मसात करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

एम्स रायबरेली परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय हिंद!

वंदे मातरम्!

*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सामुदायिक केन्द्र रतापुर में लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी*_  _*मा0 उद्यान मंत्री, मा0 विधायक सलोन व अधिकारियों द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन*_ 

 

 

 

रायबरेली विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे। विभाजन विभीषिका की त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।

मा0 उद्यानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिवस केवल इतिहास के एक दुखद अध्याय को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उन लाखों निर्दाेष लोगों के संघर्ष, पीड़ा, त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने वर्ष 1947 में देश के विभाजन की त्रासदी को झेला।

उन्होंने कहा कि विभाजन के समय लाखों परिवारों को अपने घर, खेत, कारोबार और अपनी जन्मभूमि छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा। असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और अनगिनत परिवारों ने विस्थापन का दंश सहा। यह पीड़ा हमारी सामूहिक स्मृति का हिस्सा है। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात पीड़ितों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

हम उन सभी विभाजन पीड़ितों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपार कष्ट सहते हुए भी जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाया और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया।

इससे पूर्व मा0 विधायक सलोन ने अपने सम्बोधन में कहा कि गतवर्ष की भांति अपनी मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुए जिन्हें भारत के विभाजन के दौरान अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े ऐसे लोगों की स्मृति में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बंट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलाएगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्वाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भ्रमण कराकर प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय द्वारा किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्ररहमान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण महिपाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम, क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरूषोत्तम सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकगण व बच्चें उपस्थित रहे।

हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, गूंजे तीज के गीत

 

रायबरेली। खुशी सेवा संस्थान (KSS), रायबरेली के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन डिग्री कॉलेज चौराहे के पास स्थित होटल सोशल वेन्यू में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें संस्थान की सक्रिय महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली तीज के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को लोगों तक पहुंचाने के साथ महिलाओं को आपसी मेल-जोल और खुशियों के इस पर्व से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने झूला झूलकर तीज के पारंपरिक गीत गाए और उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि हरियाली तीज श्रद्धा, प्रेम, समर्पण और उल्लास का पावन पर्व है। यह पर्व प्रकृति की हरियाली और भारतीय संस्कृति से महिलाओं के गहरे जुड़ाव का भी प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम में पूजा, मधुरिमा, छवी, सुनीता, हिमानी, अंजनी, राधा, नीत, सारिका, सौम्या, शोभा और वन्दना दीक्षित सहित संस्थान की अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर हरियाली तीज को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

संस्थान की अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से प्रकृति को संवारने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा-प्रभाकर गुप्ता……….

महाराजगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित बैठक एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने कहा प्रदेश को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला व्यापारी है व्यापारियों का हित सर्वोपरि है व्यापारी भाइयों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा।
वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ल ने महाराजगंज के व्यापारियों को 3 सितंबर को लखनऊ में हो रहे व्यापारी महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में चलने का आवाहन किया,
नगर अध्यक्ष के. के. साहू ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल सदैव व्यापारियों के लिए संघर्ष करते रहते हैं, श्री बंसल जी के लिए व्यापारी ही सर्वोपरि है,
नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी एवं जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव ने कहा जिले भर के व्यापारियों से व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है जिससे काफी संख्या में रायबरेली से व्यापारी महाकुम्भ में सहभागिता होंगी, पूर्व विधान सभा प्रत्यासी
संरक्षक डॉक्टर मातादीन पासी एवं महाराजगंज अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने आश्वासन दिया कि महाराजगंज के व्यापारी अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ जाएंगे एवं रायबरेली जिले में महाराजगंज की एक अपनी नई पहचान स्थापित करेंगे,
इस अवसर पर नाज आलम सिद्दीकी, सोनू रस्तोगी, संतोष मौर्य, कमल मौर्य, जगदीश सोनकर, विनोद वैश्य, कल्लू सोनकर, पल्लू विश्वकर्मा, मनीष यादव, मुशर्रफ, अंजनी वैश्य, बबलू एवं सुनील यादव सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मेला, म्यूजिकल कॉन्सर्ट एवं तिरंगा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन* *सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित*

 

 

 

रायबरेली स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में ‘तिरंगा मेला, तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट एवं तिरंगा प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र में मा० सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान लोक गायक राहुल मिश्रा व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण सृजित किया।

मा० सदर विधायक अदिति सिंह ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं। इसके साथ ही मीना मंच की शिक्षिकाओं को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति करने हेतु सम्मानित किया गया।

तिरंगा प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज के महत्व तथा देश की गौरवशाली विरासत से संबंधित विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। वहीं, तिरंगा मेले एवं म्यूजिकल कॉन्सर्ट ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण बनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को बढ़ावा देना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना रहा।

मंच का संचालन एस०एस० पाण्डेय द्वारा किया गया

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्र रहमान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायबरेली वरिष्ठ पुष्पेंद्र नेता के नेतृत्व में भारी संख्या में तिरंगा यात्रा निकाली गई

रायबरेली वरिष्ठ पुष्पेंद्र नेता के नेतृत्व में भारी संख्या में तिरंगा यात्रा निकाली गई मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कमलावती सिंह ने भाजपा नेत्री किरण सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां की जय बोलते हुए निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया की

​”तिरंगा यात्रा के क्रम में आज जनपद स्तरीय भारतीय जनता पार्टी के तत्त्वावधान में हाथी पार्क से लेकर डिग्री कॉलेज चौराहा शहीद स्मारक तक एक बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित यात्रा निकाली गई। जिसमें रायबरेली जनपद के सभी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण और इससे पूर्व कल मंडलों में कार्यक्रम था और आज जनपद के अंदर कार्यक्रम था।

​और स्वतंत्रता संग्राम की इस लड़ाई को, इस आजादी की लड़ाई को सभी ने इसका नमन किया, वंदन किया और एक आम जनमानस तक संदेश पहुँचाया कि आजादी में जिन लोगों ने भी त्याग, तपस्या और बलिदान किया है, उनके त्याग, तपस्या, बलिदान को हमें याद रखते हुए भारत को विश्व का सबसे अग्रणी देश बनाना है और विकास के मामले में इसको हमें विकसित राष्ट्र बनाना है।

​यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। अभी शासकीय रूप में यह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।”

 

रिपोर्टर नीरज कुमार

*जिलाधिकारी ने सीवर लाइन योजना के कार्य का किया निरीक्षण*_ _*सुपर मार्केट समेत विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*_

 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर पालिका क्षेत्र में सुपर मार्केट समेत विभिन्न स्थानों पर कराए जा रहे सीवर लाइन योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य की प्रगति और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अलग-अलग स्थानों पर चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से कार्य की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सीवर लाइन का कार्य किया जा रहा है अथवा नहीं।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर लाइन योजना का कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

संगठन सृजन अभियान: संगठन को मजबूती देने हेतु भूएमऊ गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न! 

 

 

 

‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत भूएमऊ गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक कुलजीत सिंह नागरा जी एवं पूर्व विधायक माननीय अजय पाल सिंह जी ने संगठन के पुनर्गठन, आगामी कार्ययोजनाओं तथा धरातल पर संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को नए उत्साह और ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।