फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
_*ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों व पीस कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक*_ _*अमन चैन के साथ सभी पर्व व त्योहारों को मनाया जाए – डीएम*_ _*विगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रशासन व पुलिस का रहेगा सहयोग – एसपी*_ *रायबरेलीः- 23 मई 2026* जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कोतवाली रायबरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) सहित आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दृष्टिगत धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था संबंधी सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रशासन व पुलिस का सहयोग रहेगा तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के साथ उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि नमाज के लिए मस्जिदों व ईदगाहों के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरों की सहायता से निगरानी की जाएगी तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी व्यवस्थाएं की जायेंगी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सहित विभिन्न सम्प्रदाय के धर्मगुरु व प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहें।

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कोतवाली रायबरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) सहित आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दृष्टिगत धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था संबंधी सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रशासन व पुलिस का सहयोग रहेगा तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के साथ उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि नमाज के लिए मस्जिदों व ईदगाहों के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरों की सहायता से निगरानी की जाएगी तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी व्यवस्थाएं की जायेंगी।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सहित विभिन्न सम्प्रदाय के धर्मगुरु व प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहें।

सरेनी की बिजली व्यवस्था सुधारो,नहीं तो होगा प्रदर्शन – शैलेन्द्र अग्निहोत्री* *सरेनी की बदहाल बिजली व्यवस्था पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने उठाई आवाज* *मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा पत्र* *अघोषित कटौती रोकने व रोस्टर लागू कराने की मांग*

 

 

सरेनी(रायबरेली)।विधानसभा सरेनी क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कड़ा रुख अपनाया है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती,खराब रोस्टर व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विधानसभा सरेनी के अंतर्गत आने वाले सभी बिजलीघरों में निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।प्रतिदिन केवल 6 से 8 घंटे तक ही विद्युत आपूर्ति हो रही है,जबकि शेष समय अघोषित कटौती की जा रही है।भीषण गर्मी के मौसम में लगातार बिजली संकट से आम जनता का जीवन प्रभावित हो गया है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि सरकार द्वारा कटौती के स्पष्ट मानक तय किए गए हैं और रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं,लेकिन स्थानीय स्तर पर मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है।जब उपभोक्ता अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि कटौती उच्च स्तर के निर्देश पर की जा रही है।प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि लगातार बिजली संकट से परेशान होकर प्रतिदिन 100 से 150 लोग विभिन्न बिजलीघरों पर पहुंचकर दिन-रात विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग कर रहे हैं,लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा।इससे लोगों के मन में सरकार के प्रति नकारात्मक भावना उत्पन्न हो रही है।पत्र में यह भी कहा गया है कि रात में बिजली आपूर्ति न होने के कारण पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और आम जनता में भय का वातावरण बन गया है।संगठन की ओर से कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।पत्र में कहा गया है कि जेई लालगंज,सरेनी एवं अन्य बिजलीघरों के कुछ अधिकारी लगातार सरकार विरोधी माहौल पैदा करने के उद्देश्य से अघोषित कटौती कर रहे हैं।इतना ही नहीं,जनता द्वारा फोन किए जाने पर अधिकारी फोन नहीं उठाते,मोबाइल बंद कर लेते हैं अथवा शिकायतकर्ताओं के नंबर ब्लॉक कर देते हैं,जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।हालांकि पत्र में विद्युत वितरण खंड लालगंज के अधिशासी अभियंता की कार्यशैली को सकारात्मक और सहयोगात्मक बताया गया है।इसके अतिरिक्त अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली को सरकार की मंशा के विपरीत बताया गया है।शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उन्हें लगातार रात-रात भर जागकर लोगों की बिजली संबंधी समस्याएं सुननी पड़ रही हैं।विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का अनुरोध भी किया गया,लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि रात में किसी भी प्रकार की अघोषित कटौती न की जाए तथा दिन में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।साथ ही विधानसभा सरेनी के अंतर्गत आने वाले सभी बिजलीघरों के रोस्टर की समीक्षा कर गर्मी के समय बिजली आपूर्ति के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।इसके अलावा यह भी मांग उठाई गई कि यदि कोई विद्युत उपभोक्ता अधिकारियों को फोन करता है तो उसकी कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए,ताकि जनता की समस्याओं का समय से समाधान हो सके।शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हरचंदपुर में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। विधायक राहुल लोधी

हरचंदपुर में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
गांवों में 24 घंटे में मुश्किल से 4–5 घंटे ही सही तरीके से बिजली मिल पा रही है। बाकी समय लगातार पावर कट, ट्रिपिंग और रोस्टिंग चल रही है।

सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। कहीं पोल टूटे पड़े हैं, कहीं लाइन खराब है, और कई जगह सब ठीक होने के बाद भी बिजली सप्लाई सुचारु नहीं की जा रही।

इसका असर किसानों की सिंचाई, बच्चों की पढ़ाई, व्यापार और आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग रात-रात भर जागने को मजबूर हैं।

हमारी सरकार और विभाग से सीधी मांग है कि हरचंदपुर में तत्काल निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जर्जर लाइनों और ट्रांसफार्मरों को बदला जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित कटौती तुरंत बंद की जाए।

यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो जनता के साथ सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।

*नवीन आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जाए स्वीकार : डीएम* 

 

 

 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आवेदनों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से योजना का आधिकारिक पोर्टल https://mbsyup.in दिनांक 19 मई 2025 से पूर्ण रूप से लाइव (सक्रिय) हो गया है।

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले समस्त नवीन आवेदन अब अनिवार्य रूप से केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी दशा में कार्यालय/ब्लॉक स्तर पर कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई आवेदक कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन लेकर आता है, तो उसे योजना के ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी देते हुए ऑनलाइन आवेदन कराने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।

उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस संबंध में सचेत कर दें।

रायबरेली बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने जनगणना 2027 को लेकर जीआईसी स्कूल के सामने स्थित मैदान में लगाए गए स्वगणना कैंप का किया उद्घाटन

 

रायबरेली बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने जनगणना 2027 को लेकर जीआईसी स्कूल के सामने स्थित मैदान में लगाए गए स्वगणना कैंप का किया उद्घाटन कैंप में स्व जनगणना के लिए लोगों की उमडी भारी भीड़, उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से हो रही है और नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लोगों से अपील की कि परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें और प्राप्त यूनिक एसईआईडी को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

 

ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार के शुभ अवसर पर एनएसपीएस परिवार की ओर से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा तथा संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि शर्मा के नेतृत्व में शहर के सेमरी कोठी सुपर मार्केट स्थित न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मंदिर परिसर में सुंदरकाण्ड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

 

 

रायबरेली। ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार के शुभ अवसर पर एनएसपीएस परिवार की ओर से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा तथा संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि शर्मा के नेतृत्व में शहर के सेमरी कोठी सुपर मार्केट स्थित न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मंदिर परिसर में सुंदरकाण्ड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर हनुमान जी की आराधना की।

सुंदरकाण्ड पाठ के बाद श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है, ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं और समाज को एकजुट करने की भावना प्रेरित करतें है।

 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष ई. वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, दिनेश यादव, जिला सचिव श्रवण आजाद, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी मो. फहीम, बलराज राणा, हसीन अहमद, रेहान कजियाना, प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह (एनएसबीवीएम), राजीव सिंह (एनएसपीएस सलेथू महराजगंज), शिवलखन प्रजापति (एनएसपीएस त्रिपुला), नितिन सिंह, संजय श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं जनपद के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एम्स, रायबरेली में बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ एवं नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्राओं हेतु एक नवीन छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमि पूजन

 

 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एम्स कर्मचारियों के बच्चों हेतु 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप (Summer Camp) का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन द्वारा किया गया। यह कैंप दिनांक 18 मई से प्रारंभ होकर 27 मई तक चलाया जाएगा। इस कैंप की पहल एम्स रायबरेली की क्रेच समिति द्वारा बालरोग शल्यचिकित्सा विभागाध्यक्षा प्रो. सुनीता सिंह के मार्गदर्शन में की गई है। कैंप के सफल संचालन हेतु लिटिल राइडर्स प्ले स्कूल की टीम संस्थान की क्रेच समिति के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों के लिए रचनात्मक, रोचक एवं यादगार अनुभव सुनिश्चित करने में सहयोग कर रही है।उद्घाटन अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन, उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह तथा वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र नाथ राय द्वारा बच्चों को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया गया।

कैंप में बच्चों के लिए विज्ञान प्रयोग, ड्राइंग, STEAM गतिविधियाँ, क्राफ्ट सेशन, पॉटरी, पूल पार्टी सहित अनेक रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने, रचनात्मकता विकसित करने तथा समूह में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कैंप बच्चों के लिए एक आनंददायक एवं शिक्षाप्रद वातावरण प्रदान कर रहा है। संस्थान प्रशासन ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

एम्स रायबरेली ने अपने शैक्षणिक एवं आवासीय अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान परिसर में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्राओं हेतु नए छात्रावास निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह परियोजना एनटीपीसी ऊंच्चाहार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत लगभग ₹13.99 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही है। परियोजना का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिशासी अभियंता श्री वाई. पी. सिंह के निर्देशन में कराया जा रहा है।

प्रस्तावित S+7 बालिका छात्रावास में में 65 डबल ऑक्यूपेंसी कमरें होंगे, जिनमें कुल 130 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। हॉस्टल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे, कॉमन कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, इंटरनेट सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

समारोह में एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक, डॉ. अमिता जैन, एनटीपीसी ऊंच्चाहार के प्रोजेक्ट हेड श्री बिस्वा मोहन सिंह, कर्नल अखिलेश सिंह, उप निदेशक (प्रशासन); कर्नल यू. एन. राय, वित्तीय सलाहकार; तथा श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव, एएमएस सहित संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एम्स रायबरेली के इंजीनियरिंग विभाग ने परियोजना की परिकल्पना, योजना, समन्वय एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर श्री हरीश कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता; श्री छत्रपाल, अधिशासी अभियंता (सिविल); श्री विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता (विद्युत); श्री सूरज कुमार विश्वकर्मा, सहायक अभियंता (सिविल) सहित कनिष्ठ अभियंताओं एवं इंजीनियरिंग विभाग के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिनके समर्पित प्रयास एवं सतत निगरानी से संस्थान में विकास कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. अमिता जैन ने कहा कि यह गर्ल्स हॉस्टल निर्माण परियोजना संस्थान की शैक्षणिक एवं आवासीय अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संस्थान नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्राओं के लिए सुरक्षित, समावेशी एवं छात्र-केंद्रित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा CSR के अंतर्गत प्रदान किए गए सहयोग तथा इंजीनियरिंग सेवा विभाग एवं यूपीएसआईसी लिमिटेड के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

*डीएम ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद*

 

रायबरेली  बड़ा मंगल के पावन अवसर पर विकास भवन परिसर में बाल विकास विभाग द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पहुंचकर श्रद्धालुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ा मंगल केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा की भावना से किए गए कार्य सदैव प्रेरणादायी होते हैं।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

_*नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र*_ *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये स्मार्ट फोन*_ *अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डमी चेक देकर किया गया सम्मानि* *प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध – अदिति सिंह*_ शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – मा0 विधायक सदर*_

 

 

रायबरेली विधानसभा सदर रायबरेली के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण तथा अनुदेशकों का सम्मान व चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा सिविल लाइन स्थित रायबरेली क्लब में

किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक सदर अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अतिथ्यिों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मा० विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र की 21 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए एवं 05 अनुदेशकों के बढ़े मानदेय का डमी चेक वितरण किया गया इसके साथ ही 10 अनुदेशकों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधानसभा सदर के 96 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिका एवं 411 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन से लाभान्वित हुए, इसी प्रकार सदर विधानसभा के 102 अनुदेशक लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० विधायक सदर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज के नौनिहालों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गति मिलेगी।

उन्होंने नवनियुक्त सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

मा० विधायक सदर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे समाज के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं अनुदेशकों के सम्मान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलती है। मा० विधायक सदर ने सभी अनुदेशकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास योजनाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा योजनाओं की मॉनिटरिंग एवं लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।

कार्यक्रम का संचलान एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, अनुदेशक उपस्थित रहे।

_*दबिश के दौरान 55 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250 किलो लहन बरामद कर कराया गया नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत*_

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावा अंतर्गत संदिग्ध ग्राम – उफरापुर, ठकुराइनखेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 250 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।