फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न* *प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने माँ गंगा का पूजन-अर्चन किया* *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश*

 

रायबरेली ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर डलमऊ स्थित वीआईपी गंगा घाट पर आयोजित भव्य गंगा महाआरती कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग के मा० मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए माँ गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
*कार्यक्रम में बड़ा मठ के देवेंद्रानंद जी महराज की गरिमामयी उपस्थित रही।*
इस अवसर पर मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, प्रभागीय निदेशक एवं सदस्य संयोजक जिला गंगा समिति प्रखर मिश्रा मा० अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ ब्रजेश दत्त गौड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० मंत्री राकेश सचान ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। माँ गंगा केवल एक पवित्र नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गंगा महाआरती हमारी आध्यात्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है।
मा० मंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से माँ गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह गंगा सहित सभी जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की अपील भी की।
गंगा महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, दीपों की अलौकिक आभा एवं भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। माँ गंगा की आरती के दिव्य दृश्य का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आरती में सहभागिता कर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले नाविकों व गोताखोरो को सम्मानित किया गया।
प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एस०एस० पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, तहसीलदार मंजरी सिंह, जिलाध्यक्ष अपना दल सतेन्द्र पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गयी।

 

समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपरमार्केट रायबरेली में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गयी।भारतीय इतिहास के अद्वितीय देशभक्त की जयंती समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष महेश गुप्ता के आयोजन में धूमधाम से मनाई गयी।जिला अध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव ने कहा कि दानवीर भामाशाह सन् से 1600 में मेवाड़ के महाराणा प्रताप के परम मित्र मंत्री और विश्वासपात्र सलाहकार थे हल्दीघाटी के युद्ध के बाद जब महाराणा प्रताप के पास संसाधनों की भारी कमी हो गई थी तब भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन व खजाना देश की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को समर्पित कर दिया था।इस अवसर पर महेश गुप्ता ने कहा कि त्याग और बलिदान युद्ध में विपरीत परिस्थितियों के समय भामाशाह द्वारा दी गई अपार धनराज से ही महाराणा प्रताप ने सेना को पुनर्गठन किया एवं मुगलों के खिलाफ संघर्ष जारी रखा।एडवोकेट अरविंद चौधरी ने कहा कि जब मुग़ल सम्राट अकबर को इस दान का पता चला तो उसने भामाशाह को अपने दरबार में ऊंचे पद का लालच दिया लेकिन उन्होंने मातृभूमि की निष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए किसी प्रस्ताव को ठुकरा दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ शशिकांत शर्मा,चौधरी सुरेश निर्मल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, जिला अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी फहीम अहमद, जिला महासचिव अजीत श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह,जिला उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, जिला सचिव मनोज कुमार,जिला सचिव सुरजीत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

*एसआईआर गुणवत्ताविहीन व अपारदर्शी-सपा*

*एसआईआर गुणवत्ताविहीन व अपारदर्शी-सपा*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी रायबरेली के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर पहुंचकर निर्वाचक नामावलियों की जाँच करने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के उपरान्त प्रकाशित अंतिम मतदाता सूचियों में अनेकों खामियाँ मिल रही हैं बूथों पर एक ही मतदाता का नाम दो से पाँच एवं कहीं कहीं आठ बार अलग अलग इपिक नम्बर से दर्ज है और एक ही मतदाता का मकान नंबर दस दस बार अलग अलग इपिक नम्बर से दर्ज है ऐसे मतदाताओं की संख्या जनपद रायबरेली की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में लगभग पच्चीस हज़ार है।इन मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में व्याप्त त्रुटियों,ग़लतियों से एसआईआर प्रक्रिया संदेहात्मक,अपारदर्शी एवं गुणवत्ताविहीन है जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

जनपद रायबरेली के बूथों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे ग़लत रूप से दर्ज मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने हेतु फॉर्म -7 भरा कर जमा कराये जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव के नेतृत्व मे आज दिनांक 29/06/2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका को एक ज्ञापन देकर उपरोक्त सूचियाँ सहित फॉर्म-7 एवं मतदाता सूचियाँ संलग्न कर देकर मतदाता सूचियों में व्याप्त अनियमितता को दुरुस्त करवाकर पारदर्शी मतदाता सूची बनवाने की मांग की गयी इस अवसर पर विधायक राहुल लोधी,प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा,महासचिव मो.अरशद खान,पूर्व प्रत्याशी चौ.सुरेश निर्मल,उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,श्रवण चौधरी,नगर अध्यक्ष इजहार खान,जिला सचिव सुरजीत सिंह,अरविंद कुमार चौधरी,महेश गुप्ता,बलराज राना आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

*एसआईआर गुणवत्ताविहीन व अपारदर्शी-सपा*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी रायबरेली के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर पहुंचकर निर्वाचक नामावलियों की जाँच करने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के उपरान्त प्रकाशित अंतिम मतदाता सूचियों में अनेकों खामियाँ मिल रही हैं बूथों पर एक ही मतदाता का नाम दो से पाँच एवं कहीं कहीं आठ बार अलग अलग इपिक नम्बर से दर्ज है और एक ही मतदाता का मकान नंबर दस दस बार अलग अलग इपिक नम्बर से दर्ज है ऐसे मतदाताओं की संख्या जनपद रायबरेली की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में लगभग पच्चीस हज़ार है।इन मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में व्याप्त त्रुटियों,ग़लतियों से एसआईआर प्रक्रिया संदेहात्मक,अपारदर्शी एवं गुणवत्ताविहीन है जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

जनपद रायबरेली के बूथों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे ग़लत रूप से दर्ज मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने हेतु फॉर्म -7 भरा कर जमा कराये जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव के नेतृत्व मे आज दिनांक 29/06/2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका को एक ज्ञापन देकर उपरोक्त सूचियाँ सहित फॉर्म-7 एवं मतदाता सूचियाँ संलग्न कर देकर मतदाता सूचियों में व्याप्त अनियमितता को दुरुस्त करवाकर पारदर्शी मतदाता सूची बनवाने की मांग की गयी इस अवसर पर विधायक राहुल लोधी,प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा,महासचिव मो.अरशद खान,पूर्व प्रत्याशी चौ.सुरेश निर्मल,जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,श्रवण चौधरी,नगर अध्यक्ष इजहार खान,जिला सचिव सुरजीत सिंह,अरविंद कुमार चौधरी,महेश गुप्ता,बलराज राना आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कोचिंग अधिनियम में पुनर्विचार की आवश्यकता : विक्रम सिंह, अध्यक्ष, कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायबरेली कोचिंग संस्थानों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन का विशेष शिविर आयोजित, पहले दिन बड़ी संख्या में संचालक हुए शामिल

 

 

रायबरेली, 29 जून। जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों की समस्याओं के समाधान एवं निर्धारित मानकों की पूर्ति के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस का आयोजन रायबरेली विकास प्राधिकरण सभागार में किया गया। शिविर में विकास प्राधिकरण, माध्यमिक शिक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग एवं विद्युत सुरक्षा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को इस शिविर का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

 

शिविर में बड़ी संख्या में कोचिंग संचालकों ने भाग लेकर पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने संचालकों की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी कोचिंग संचालक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संचालक पंजीकरण कराकर एवं निर्धारित मानकों की पूर्ति करते हुए अपने संस्थानों का संचालन कर सकते हैं। हालांकि सभी आवश्यक मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

 

इस अवसर पर कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायबरेली के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया जाना सराहनीय पहल है, लेकिन वर्तमान कोचिंग अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत अधिकांश छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थानों के लिए सभी मानकों को पूरा करना अत्यंत कठिन है।

 

उन्होंने कहा कि कोचिंग फेडरेशन लगातार कोचिंग संस्थानों को तत्काल संचालन की अनुमति दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं शासन-प्रशासन से निरंतर संपर्क कर रहा है। यदि शीघ्र ही कोचिंग संस्थानों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई तो हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी तथा इस क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों, कार्यालय कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और प्रबंधकों सहित बड़ी संख्या में लोगों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।

 

विक्रम सिंह ने कहा कि कोचिंग अधिनियम में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए पुनर्विचार एवं आवश्यक संशोधन किए जाने की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित न हो, छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थान सुचारु रूप से संचालित हो सकें तथा इस क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों का रोजगार सुरक्षित रह सके।

 

उन्होंने सभी कोचिंग संचालकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा आयोजित आगामी शिविरों में भी उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें तथा प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें।

कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से की मुलाकात

 

रायबरेली। कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायबरेली के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अमेठी के माननीय सांसद किशोरी लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में कोचिंग संस्थानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि जनपद के कई कोचिंग संस्थान प्रशासनिक कार्रवाई के कारण बंद हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि जिन संस्थानों में मूलभूत कमियां हैं, उन्हें निर्धारित समय देकर तत्काल संचालन की अनुमति प्रदान की जाए।

जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं। कोचिंग संस्थानों को आवश्यक मानकों की पूर्ति के लिए समय प्रदान करते हुए उनके संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।

माननीय सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का मांगपत्र रायबरेली के माननीय सांसद श्री राहुल गांधी तक पहुंचाकर इस विषय पर सकारात्मक पहल करेंगे।

इस अवसर पर कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक आलोक सिंह( Alok Singh ), प्रतियोगी कक्षाओं के प्रभारी एस.के. त्रिवेदी ( Sanoj Trivedi ) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह महत्वपूर्ण मुलाकात डॉ. मनीष सिंह (Simhans Hospital) के प्रयासों से संपन्न हुई।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद किशोरी लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि विद्यार्थियों एवं कोचिंग संस्थानों के हित में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।

नहर में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, जांच में जुटी पुलिस


स्थान: महराजगंज, कोल्हुई थाना क्षेत्र

घटना: नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप

मृतक: रवींद्र (36), पुत्र राम मिलन, निवासी बड़गो टोला नउआडीह

कार्रवाई: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी


महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजमंदिर कला गांव के पास रविवार को नहर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सारांश

नहर में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप।

मृतक की पहचान रवींद्र (36) के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार 26 जून से घर से लापता था युवक।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

विस्तृत समाचार

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजमंदिर कला गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने नहर में एक युवक का शव उतराता देखा। सूचना मिलने पर कोल्हुई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस द्वारा कराई गई पहचान में मृतक की शिनाख्त रवींद्र (36) पुत्र राम मिलन, निवासी ग्राम बड़गो टोला नउआडीह के रूप में हुई।

मृतक के पिता राम मिलन ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र 26 जून 2026 की सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के अनुसार 27 जून को उसे कोल्हुई बाजार स्थित एक दुकान पर देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने यह भी बताया कि गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


नोट: यह समाचार पुलिस और परिजनों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मृत्यु के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं आंगनवाड़ी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय से की मुलाकात

 

 

रायबरेली। कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायबरेली के जिलाध्यक्ष एवं आंगनवाड़ी संगठन के संरक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय से मुलाकात कर दोनों संगठनों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।

 

बैठक के दौरान विक्रम सिंह ने जनपद में सील किए गए कोचिंग संस्थानों को आवश्यक मूलभूत कमियों की पूर्ति हेतु समय प्रदान करते हुए तत्काल संचालन की अनुमति दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए कोचिंग संस्थानों को शीघ्र संचालित करने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।

 

वहीं आंगनवाड़ी संगठन की अध्यक्ष बीना सिंह, संगठन महामंत्री स्नेहा सिंह तथा कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से सम्मानजनक मानदेय एवं अन्य लंबित मांगों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

 

माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने दोनों संगठनों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इन सभी मांगों एवं समस्याओं को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए गंभीर है और दोनों संगठनों को शीघ्र ही शुभ समाचार मिलेगा।

 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. मनोज पांडेय को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं तथा उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।

 

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि सरकार शीघ्र ही कोचिंग संस्थानों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगी।

रायबरेली महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश श्री पी.सी.मीणा महोदय द्वारा जिला कारागार रायबरेली के प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उदघाटन किया गया

रायबरेली महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश श्री पी.सी.मीणा महोदय द्वारा जिला कारागार रायबरेली के प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उदघाटन किया गया ;उद्घाटन के उपरांत महोदय द्वारा कारागार की समस्त बैरकों (यथा अस्पताल महिला बैरक सहित) का निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से संवाद कर उनके केस से संबंधित जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये |महोदय द्वारा कारागार में रुद्राक्ष वृक्ष का रोपण भी किया गया l निरीक्षण एवं उद्घाटन के दौरान उपमहानिरीक्षक कारागार श्री डॉ. रामधनी, पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, डॉ सुनील अग्रवाल, डिप्टी जेलर जन्मेजय सिंह गौर, अंकित कुमार गौतम ,सुमैया परवीन,धर्मपाल सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें|

*अन्तर्राष्ट्रीय मादक द्रव निषेध एवं तस्करी रोकथाम दिवस पर आयोजित हुआ विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर।*

 

माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश श्री अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व श्रीमती अनिशा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय मादक द्रव निषेध एवं तस्करी रोकथान दिवस के अवसर पर नवीन रुप से सृजित DAWN(Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India) Scheme-2025 विषय पर

राजकीय संप्रेषण गृह किशोर, रायबरेली में मादक पदार्थों के रोकथाम विषय पर विशेष विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया उक्त जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित बाल आचारियों को पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि मादक पदार्थों जैसे शराब तंबाकू और कोकीन का सेवन शारीरिक मानसिक और सामाजिक स्तर पर विनाशकारी प्रभाव डालता है इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है लिवर, किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचता है मानसिक संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है और पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति को क्षति पहुँचती है। उपस्थित बच्चों को बताया गया कि मादक पदार्थों से जितना ज्यादा से ज्यादा दूर रहें वह सेहत के लिए फायदेमंद है। उक्त अवसर पर पराविधिक स्वयंसेवक अजीत कुमार ने एनडीपीएस एक्ट सम्बन्धित विषय में विस्तृत जानकारी दी अधीक्षक श्री रन बहादुर द्वारा भी बच्चों को मादक पदार्थ से होने वाली समस्याओं से जानकारी दी। उक्त शिविर मे पैरामेडिकल स्टाफ अमित विक्रम, पराविधिक स्वयंसेवक मनोज कुमार प्रजापति, हॉउस फादर राकेश कुमार, केयरटेकर शीतला प्रसाद, सत्य प्रकाश तिवारी व बाल अपचारी उपस्थित रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।