फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
शादी अनुदान पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन*_

 

 

 

रायबरेली  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रायबरेली मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोडकर) के गरीब व्यक्तियो की पुत्रियो की शादी हेतु अनुदान उपलब्ध कराने के लिए नियमावली/शासनादेश निर्गत किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में आधार प्रमाणीकरण/ई0के0वाई0सी0 लागू की गयी है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड, पुत्री का आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर तथा जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते की पासबुक एवं शादी का कार्ड आदि अभिलेख होना आवश्यक है। आवेदक (माता-पिता/अभिभावक) शादी अनुदान पोर्टल http://shadianudan.upsdc.gov.in पर अपने रजिस्ट्रेशन हेतु अपना आधार नंबर अंकित कर आधार अभिप्रमाणन की प्रक्रिया शुरू करेगा। शादी अनुदान पोर्टल पर आवेदक तथा पुत्री दोनों का आधार आधारित ई-के०वाई०सी० सुनिश्चित किया जायेगा। आधार का अभिप्रमाणन पूर्ण होने के उपरान्त प्राप्त रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं मोबाइल पर प्राप्त ओ०टी०पी० के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। शासनादेश द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत आवेदकों की आय सीमा में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में आवेदक की आय रू0 1.00 लाख प्रति वर्ष से अधिक नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि शादी अनुदान योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन शादी की तिथि के 90 दिवस पूर्व तथा 90 दिवस पश्चात तक ही स्वीकार्य है। किंतु उक्त अवधि की गणना वित्तीय वर्ष अर्थात 01 अप्रैल से 31 मार्च के मध्य होगी। पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो। एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा। पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला एवं दिव्यांग आवेदको को वरीयता प्रदान की जायेगी। शादी अनुदान की धनराशि नियमानुसार पात्र लाभार्थियों के खातों में रू0 20000.00 ई पेमेंट के माध्यम से प्रेषित की जायेगी। योजनान्तर्गत पात्र एवं इच्छुक व्यक्ति उक्त शादी अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन की हार्डकॉपी समस्त संलग्नको सहित सम्बन्धित तहसील अथवा विकास खण्ड में जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद को 1448 लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

_*मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्कूल चलो अभियान का जनजागरूकता कार्यक्रम*_

 

रायबरेली  नगर क्षेत्र व मलिकमऊ आयाम में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बेटियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके कानूनी प्रावधानों तथा इसे रोकने में समाज की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा महिलाओं को उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं एवं बच्चे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान पर पर्वेक्षक संध्या श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, आस्था मिश्रा एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं महिलाएं उपस्थित रही।

_*‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को पोषण पोटली की गई वितरित*_ 

 

 

रायबरेली जिला क्षय रोग विभाग की अगुवाई में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। भारत सरकार के 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की और जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन पद्मश्री सुधा सिंह ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा और उचित पोषण से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं तथा मरीजों के साथ भेदभाव न करते हुए सहयोग करें। उन्होंने कहा, “न कोई छूटे, न कोई छिपे कृ हर मरीज तक पहुंचे उपचार” यही इस अभियान की सफलता का मूल मंत्र है।

भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजभानु सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘निक्षय मित्र’ बनकर पोषण पोटली वितरण करना बैंक के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व का विषय है। यह पहल मरीजों को पोषण के साथ-साथ मानसिक संबल भी प्रदान करती है। उन्होंने सभी संस्थाओं से इस अभियान में जुड़कर अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है तथा चलित एक्स-रे वाहन के माध्यम से जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की।

डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. मनीष सिंह चौहान ने भी टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार पर प्रकाश डालते हुए समय पर इलाज को आवश्यक बताया।

इसके अतिरिक्त अधिवक्ता शेखर शुक्ला, समाजसेवी विवेक मिश्रा, आशीष मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अभय मिश्रा, विक्रांत गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, वरुण शर्मा, अरुण देवानंद प्रजापति ने भी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश टीबी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका इस अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और सामूहिक प्रयासों से टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

*09 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन*

 

 

रायबरेली  मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज (व० श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज(क० श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी।

बैठक की अध्यक्षता मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के द्वारा की गयी। मा० जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।

बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के द्वारा मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के प्रकाश में न्यायालय में लम्बित मामलों का निस्तारण कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।

उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिमा, सिविल जज(सी०डि०) अमित मिश्रा, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ, चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा० विवेक, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण व सिविल जज उपस्थित रहे।

_*नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कार्यभार ग्रहण किया*_

 

रायबरेली नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पारदर्शी प्रशासन देना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी तथा आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट का भी निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि सरनीत कौर ब्रोका 2016 बैच की आई०ए०एस० है जो मूलतः मध्य प्रदेश की निवासी है आई०ए०एस० में आने के पश्चात आगरा, गोरखपुर, बस्ती, उन्नाव जनपदों में अपनी सेवायें दे चुकी है वर्तमान समय में निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार के पद पर कार्यरत थी।

*जल जीवन मिशन में रायबरेली की सराहना* *डीएम पेयजल ‘संवाद’ में सम्मानित*

 

रायबरेली भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘जल जीवन मिशन’ के तहत रायबरेली जनपद ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिनांक 15.04.2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘पेयजल संवाद’ के 7वें संस्करण में रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ग्रामीण जल आपूर्ति के प्रभावी कार्यान्वयन, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को गति देने के लिए प्रदान किया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस उच्च स्तरीय संवाद की अध्यक्षता जल जीवन मिशन के सचिव श्री अशोक के. के. मीणा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय मिशन निदेशक कमल किशोर सोन ने जिलाधिकारी द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि रायबरेली में अपनाई गई रणनीतियां और डेटा-संचालित सूचना तंत्र अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायी है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले ने न केवल तकनीकी रूप से बल्कि जन-भागीदारी के मामले में भी नए मानक स्थापित किए हैं।
संवाद के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिले में जेजेएम (JJM) 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) के दूसरे चरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना और गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल के रूप में विकसित करना है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर, राज्य मिशन निदेशक प्रभास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव और अधिशाषी अभियंता एस. रहमान सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर वैश्य समाज रायबरेली द्वारा भीषण गर्मी में आम जनता को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए जेल रोड, स्टेडियम के सामने, आनंद नगर शॉपिंग कांप्लेक्स में वाटर कूलर का शुभारंभ

अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर वैश्य समाज रायबरेली द्वारा भीषण गर्मी में आम जनता को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए जेल रोड, स्टेडियम के सामने, आनंद नगर शॉपिंग कांप्लेक्स में वाटर कूलर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष संदीप जैन, जिला प्रभारी अतुल गुप्ता एवं जिला संरक्षक महेश नारायण अग्रवाल द्वारा किया गया किया गया।

वैश्य समाज रायबरेली के जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि इस वाटर कूलर की स्थापना जिले के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी स्व जगत नारायण अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी स्व सरला अग्रवाल की पुण्य स्मृति में किया गया है। जिला प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि वैश्य व्यापारी वर्ग आम जनमानस के लिए सदैव विभिन्न प्रकार के दान पुण्य में अग्रणी भूमिका में रहता है। इस अवसर पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, टी एन गुप्ता, हरिश्चंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, समाजसेवी राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

अक्षय तृतीया पर करमा कलां में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई

मेहदावल: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के करमा कलां गांव में भगवान परशुराम जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विप्र समाज, बाल बटुकों और संतजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां विधि-विधान से पूजन-वंदन कर लोकमंगल की कामना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वाचन के साथ हुआ, जिसके बाद भगवान परशुराम के गुणों का स्तवन किया गया। इसके पश्चात हवन-पूजन कर समस्त क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित विधायक अनिल त्रिपाठी ने विप्रजनों, संत समाज और बाल बटुकों को भोजन कराया गया तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजन में मेहदावल के प्रसिद्ध भजन गायक बहादुर वर्मा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सुभाष पाण्डेय, राममिलन दुबे, बृजेश त्रिपाठी, भूपेन्द्र त्रिपाठी, महेन्द्रनाथ राय, अशोक राय, ओमकार दूबे, दीपक शुक्ल, राहुल शुक्ल, दीवाकर मिश्र, राधेश्याम चौरसिया, हरीश राय, अवधेश ठाकुर, बसन्त तिवारी सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है।

“नाकाबंदी में फंसे 3 अंतर्जनपदीय गोतस्कर, 2 जिंदा बछड़े व अवैध चाकू बरामद”

 

थाना नगर पुलिस व SOG की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

बस्ती | 19 अप्रैल 2026

जनपद बस्ती में अपराध और गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन संदिग्ध गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

IMG 20260419 WA1215

पुलिस के अनुसार, जनपदीय नाकाबंदी योजना के तहत बेलाड़ी चौराहे पर सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी में दो जिंदा गोवंशीय बछड़े, दो अवैध चाकू और नकदी बरामद की गई।

 क्या-क्या हुआ बरामद

02 जिंदा गोवंशीय बछड़े

02 अवैध चाकू

कुल ₹900 नकद

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान (पुलिस के अनुसार)

पंचम (50 वर्ष), निवासी – नेऊरी गाड़ा कुसरौत, थाना नगर, बस्ती

दिलीप (35 वर्ष), निवासी – खुटहन, थाना नगर, बस्ती

मेराज (40 वर्ष), निवासी – साफियाबाद, थाना दुधारा, संतकबीर नगर

दर्ज धाराएं

पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 91/2026 के तहत:

उ0प्र0 गोवध निवारण संशोधन अधिनियम 2020 की धारा 3/5/8 व 5B

शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25

के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

आपराधिक इतिहास भी सामने आया (पुलिस का दावा)

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दिलीप और मेराज के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता, हत्या के प्रयास (धारा 307) और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं शामिल बताई गई हैं।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में थाना नगर पुलिस के साथ SOG टीम और सर्विलांस सेल के कई अधिकारी व जवान शामिल रहे, जिन्होंने त्वरित सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन को सफल बनाया।

FT NEWS DIGITAL – धारदार निष्कर्ष (Editorial Punch)

“सटीक सूचना, तेज कार्रवाई और मजबूत नेतृत्व—बस्ती पुलिस का गोतस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार

*जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर*

 

रायबरेली  उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित पाकशाला के अतिरिक्त बन्दियों के बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बन्दियों से उनके मुकदमें में पैरवी के सम्बन्ध में अधिवक्ता की उपलब्धता के बाबत जानकारी ली गयी।

निरीक्षण के पश्चात बन्दियों को विधिक रुप से जागरुक करने हेतु विधिक जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बन्दियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि जिन बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो वह जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है।

निरीक्षण के दौरान व विधिक जागरुकता कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल विपिन कुमार, जेल चिकित्साधिकारी डा0 सुनील अग्रवाल व उपकारापाल अंकित गौतम, सुमैया परवीन, जनमेजय सिंह व धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।