फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
युवाओं की जीत लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत : डॉ. शशिकांत शर्मा

 

 

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल युवाओं की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। देश के युवाओं ने जिस एकजुटता, धैर्य और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की, उसने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनशक्ति सर्वोपरि होती है।

 

डॉ. शर्मा ने कहा कि जो कार्य विपक्ष भी प्रभावी ढंग से नहीं कर पाया, उसे आज की जेन-जी (Gen Z) ने अपने साहस, जागरूकता और एकता के बल पर कर दिखाया। युवाओं ने अपने अधिकारों और भविष्य की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से लड़कर पूरे देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है।

युवाओं की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। लोकतंत्र में जनता की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता और जब युवा जागरूक होकर आगे आते हैं तो बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव हो जाता है। डॉ. शर्मा ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति इसी प्रकार सजग रहने का आह्वान किया।

Views: 329

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।