फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*धर्मनिरपेक्ष राजनेता थे जनेश्वर मिश्र-इ.वीरेंद्र*

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रख्यात विचारक समाजवादी चिंतक पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समानता,समता,ईमानदारी एवं धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया।वह सामाजिक कुरीतियों,पाखंड,अन्याय एवं जातिवाद के घोर विरोधी थे।उन्होंने देश के महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में वंचितों,शोषितों,पीड़ितों के हितों के प्रति अनेकों योजनाएँ चलाई, वह छात्रों,मज़दूरों,किसानों,महिलाओं की भलाई के लिए समर्पित राजनेता थे।

प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा ने कहा कि छोटे लोहिया छात्र राजनीत से निकलकर देश की राजनीति में समाजवाद के नायक डा.राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों व विचारों को आगे बढ़ाते हुए मुलायम सिंह यादव के साथ देश में लगी इमरजेंसी का विरोध करते हुए धर्म के आधार पर राजनीति करने वाली भाजपा का विरोध कर समाजवाद का कारवां बढ़ाने का आजीवन कार्य किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव ने जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह न्यायप्रिय एवं ओजस्वी वक्ता थे उन्होंने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ते हुए अनेकों युवाओं को डा.लोहिया की विचारधारा से प्रेरित किया।

जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा की मजबूती,धर्मनिरपेक्षता,समतामूलक समाज को आजीवन बढ़ाया।कार्यक्रम का संचालन महासचिव मो.अरशद खान ने किया।

कार्यक्रम में छोटे लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर पूर्व प्रत्यासी चौ.सुरेश निर्मल,वरिष्ठ नेता रज्जू ख़ान,जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद,राजेश मौर्य,शिवनारायण सोनकर,मनोज पांडेय,रजनीश दीक्षित,मो.मुशीर,सुरजीत सिंह,विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव,अरविंद चौधरी,श्रवण आज़ाद,गंगासागर यादव,एमआई जावेद,फ़हीम अहमद,दिनेश पिंटू,रामकिशोर पुजारी आदि ने विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्रवण चौधरी,मो.सलीम,योगेश्वर पटेल,हसनैन खान,नरेंद्र यादव,हाजी वसीम,आशुतोष यादव,रिजवान,अभिषेक यादव,बलराज राना,अनूप कुमार यादव,मो.हसन रोहित यादव,देवतादीन यादव आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।

*40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 400 किलो लहन नष्ट व 02 अभियोग पंजीकृत* 

 

 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान सदर तहसील के थाना मिल एरिया अंतर्गत ग्राम राही ग्राम सभा तथा थाना गुरुबक्सगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। अभियान के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 400 किलो लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस कार्रवाई के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एम्स रायबरेली में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह 2026’ का उद्घाटन

 

एम्स रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग ने, प्रसूति एवं स्त्री रोग और बाल चिकित्सा विभागों के सहयोग से, 1 अगस्त 2026 को एम्स रायबरेली के अस्पताल भवन भूतल पर ‘विश्व स्तनपान सप्ताह 2026’ के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और माताओं, परिवारों तथा आम जनता के बीच शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए सही खान-पान के तरीकों को बढ़ावा देना था।

उद्घाटन कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने स्तनपान, माँ के पोषण और शिशु के स्वास्थ्य के महत्व पर बात की। उन्होंने सफल स्तनपान के लिए माताओं को सहयोग देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। इस मौके पर डीन (अकादमिक) डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. भोलानाथ, डॉ. पारुल सिन्हा और डॉ. नमिता मिश्रा भी मौजूद थीं। उनकी उपस्थिति ने स्तनपान और माँ-बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. अभय सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शिशु के जीवन के पहले छह महीनों में केवल स्तनपान कराने और उसके बाद सही पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व पर ज़ोर देने वाले संबोधन के साथ हुई। गणमान्य व्यक्तियों ने स्वास्थ्य कर्मियों व समुदाय को स्तनपान-अनुकूल तरीकों का सक्रिय रूप से समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण संस्थान के इंटर्न छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘नुक्कड़ नाटक’ था। एक दिलचस्प और जानकारीपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से, इंटर्न ने स्तनपान के फायदों के बारे में मुख्य संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाए, आम गलतफहमियों को दूर किया और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए परिवार के सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

एक इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें दर्शकों ने स्तनपान के तरीकों, माँ के पोषण और शिशु के खान-पान से संबंधित सवालों के जवाब देकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई और उन्हें पुरस्कार दिए गए, जिससे यह सत्र शिक्षाप्रद और दिलचस्प बन गया।

उद्घाटन समारोह में फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों (डॉ. शशांक और डॉ. अपर्णा), इंटर्न, एमबीबीएस छात्रों, मरीजों और उनके साथ आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने स्तनपान के महत्व के बारे में सफलतापूर्वक जागरूकता पैदा की और सामुदायिक जुड़ाव तथा स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से माँ और बच्चे के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एम्स रायबरेली की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक (विश्व स्तनपान सप्ताह) के दौरान पूरे हफ़्ते कई तरह की जागरूकता गतिविधियाँ, एजुकेशनल सेशन और कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किए जाएँगे। इनका मकसद स्तनपान की आदतों को मज़बूत करना और बच्चों की सेहत में सुधार लाना है।

सारस चौराहा पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश पाल गौतम, बोले- 2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार सारस चौराहे पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

 

 

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सारस चौराहे पर रविवार, 2 अगस्त 2026 की शाम लगभग 6 बजे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश पाल गौतम के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रायबरेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रदेश प्रभारी का अभिनंदन किया और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की।

 

स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश प्रभारी राजेश पाल गौतम ने मीडिया से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है और सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप था कि पुलिस का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को परेशान किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

राजेश पाल गौतम ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उनका कहना था कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों से परेशान है तथा अब बदलाव चाहती है।

 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

*दुष्कर्म के आरोपियों की हो तत्काल गिरफ्तारी-सपा* *लोकसभा में उठेगी पीड़ित की आवाज-सांसद आरके चौधरी*

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गठित समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सांसद मोहनलालगंज आरके चौधरी के नेतृत्व में जनपद रायबरेली के विधानसभा क्षेत्र सलोन के ग्राम पूरे पासिन मजरे बेवल थाना नसीराबाद पहुंचकर रूपचंद्र पासी की पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष नाबालिक के साथ पड़ोसी गाँव के सामंती,दबंग प्रवत्ति के लोगों द्वारा दुष्कर्म किये जाने की घटना की जानकारी एवं पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पहुँचा।प्रतिनिधिमंडल से पीड़ित के पिता रूपचन्द्र पासी,पीड़िता बेटी,बेटी की संरक्षक गायत्री पासी एवं पीड़ित परिवार के अन्य परिजनों ने बताया कि दिनांक 28 जुलाई 2026 को दबंग प्रवृत्ति के पाँच लोगों द्वारा दिन में ही अपने ट्यूबवेल पर ले जाकर रूपचन्द्र पासी की बेटी के साथ जबरन मारपीट कर दुष्कर्म किया गया घटना की जानकारी पर गाँव वासियों के पहुँच जाने पर छोड़ कर भाग गये पीड़ित की संरक्षक गायत्री पासी ने बताया कि थाना नसीराबाद पुलिस को लिखित तहरीर दिया परन्तु पुलिस ने दबाव बनाकर तहरीर में बदलाव करवाकर दोषियों को लाभ पहुँचाने वाली तहरीर लेकर रख लिया उस पीड़ित को रात भर पुलिस थानाध्यक्ष ने थाने में बैठाकर सुलह कराने का दबाव बनाते रहे दूसरे दिन दिनांक 29 जुलाई 2026 को एफआईआर दर्ज की एवं मेडिकल जाँच कराने में आनाकानी करते रहे पीड़ित बेटी नाबालिक है परंतु पाकसो एक्ट नहीं लगाया गया।उल्लेखनीय है कि एक अभियुक्त बीजेपी का ब्लॉक छतोह का मंडल उपाध्यक्ष एवं अन्य भी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक एवं सरकार का संरक्षण उन्हें प्राप्त है इसलिए पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।

उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद आरके चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवार ग़रीब है इसलिए इनके साथ अन्याय एवं अत्याचार हुआ है पुलिस प्रशासन को न्यायहित में पाकसो एक्ट की कार्यवाही कर सभी अभियुक्तों की अविलम्ब गिरिफ़्तारी करनी चाहिए परंतु पुलिस बीजेपी सरकार एवं उनके कार्यकर्ताओं के अत्याचार में सहयोगी है।समाजवादी पार्टी इस अत्याचार एवं उत्पीड़न के मामले को लोकसभा के सदन में उठाने का कार्य कर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास करेगी।प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सीएल वर्मा पासी,जिलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव,पूर्व प्रत्यासी चौ.सुरेश कुमार निर्मल,विधानसभा अध्यक्ष पुत्तन सिंह यादव,सपा नेता अनीता राकेश पासी,देवेंद्र भीमराज ने भी कहा कि उ.प्र.सरकार के मुख्यमंत्री हमेशा नारी सशक्तिकरण,महिला सुरक्षा एवं सम्मान की झूठी बातें करते हैं पीड़ित बेटी के साथ सत्ता संरक्षित बीजेपी के लोगों द्वारा किया गया दुष्कर्म अन्याय ही नहीं अत्याचार है।

प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,राजेश मौर्य, महासचिव मो.अरशद खान,जिला सचिव मो.मुशीर,श्रवण आज़ाद,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अजय यादव,छात्र सभा अध्यक्ष शुभम लोहिया,ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र यादव,आदर्श यादव,सरफराज रायनी,रामाभिलाख पासवान,आकाश मौर्य,विनोद रावत,भूपेन्द्र सिंह,मो.इरफान,सग़ीर अहमद,विनोद यादव,राजेंद्र वर्मा,अरविंद संजय,आदर्श भारती,महेंद्र सोनकर,बाबू यादव,अभिषेक यादव,राजेंद्र वर्मा,शिवम प्रजापति,अनुराग यादव,कौशलेंद्र पासी,सतीश यादव,राम अचल यादव,दारा यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह को ज्ञापन दिया

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह को ज्ञापन दिया गया और मांग की गई नाबालिक एवं बिना पंजीयन के ई रिक्शा शहर में चल रहे हैं इस पर रोक लगाई जाए,
अभी हाल में ही वरिष्ठ व्यापारी सुंदरलाल कसौधन कोतवाली के पास पैदल जा रहे थे ई रिक्शा के द्वारा टक्कर लगने से उनकी मृत्यु हो गई,
चालकों द्वारा बहुत ही लापरवाही से ई रिक्शा चलाए जा रहा है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं और लोग चोट खा रहे हैं,
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने आश्वासन दिया कि तत्काल कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ल, नगर अध्यक्ष के के गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष वी के रावत, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी, नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील आदि उपस्थित रहे।

*भगवा वेश में प्रदर्शन पर बवाल,पप्पू यादव के खिलाफ हिंदू महासभा का तीखा विरोध* *सनातन परंपरा और संत समाज का हुआ अपमान – शैलेन्द्र अग्निहोत्री* *पप्पू यादव पर हिंदू महासभा का तीखा हमला* *प्रदेश अध्यक्ष बोले – संसद परिसर में साधु वेश धारण कर किया गया प्रदर्शन करोड़ों सनातनियों की आस्था पर चोट* *प्रदेश अध्यक्ष ने संसद से की कड़ी कार्रवाई की मांग*

 

 

रायबरेली।संसद भवन परिसर में बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन ‘पप्पू यादव’ द्वारा साधु वेश धारण कर भगवा वस्त्र पहनकर किए गए राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने इसे सनातन परंपरा,संत समाज और भगवा की गरिमा के विरुद्ध बताया तथा संसद से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।दरअसल,संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि के कथित प्रबंधन संबंधी मुद्दे को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया था।प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के वेश में जमीन पर बैठ गए और उनके सामने प्रतीकात्मक रूप से दानपेटी रखी गई।विपक्ष के अन्य सांसदों ने उसमें सांकेतिक रूप से चंदा भी डाला।इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि भगवा वस्त्र त्याग,तपस्या,राष्ट्रसेवा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।ऐसे पवित्र प्रतीक का राजनीतिक प्रदर्शन के लिए उपयोग भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार का प्रदर्शन सनातन धर्म और संत समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।उन्होंने कहा कि इस घटना से करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों और संत समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।जनप्रतिनिधियों को अपने संवैधानिक दायित्वों के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान करना चाहिए।राजनीतिक विरोध के लिए धार्मिक प्रतीकों और संत वेश का इस्तेमाल किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता।सनातन आस्था को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा इस पूरे घटनाक्रम का तीव्र विरोध करती है और संसद से मांग करती है कि मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि सनातन आस्था और धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक उपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और प्रदर्शन का अधिकार सभी को है,लेकिन धार्मिक प्रतीकों और संत वेश की मर्यादा का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।साथ ही संगठन ने घोषणा की कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा,ताकि धार्मिक प्रतीकों की गरिमा बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।

*जनसमस्याओं पर शीघ्र आंदोलन-इ.वीरेंद्र* *नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश यादव का हुआ स्वागत* 

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसानों को साधन सहकारी समितियों में डीएपी व यूरिया खाद नहीं मिल रही,बिजली की अंधाधुंध कटौती,सरकारी नलकूप रखरखाव के अभाव में ख़राब है,राजस्व विभाग के कर्मचारी,अधिकारी किसानों के अंशधन के निर्धारण में भ्रष्टाचार में लिप्त एवं पीडीए समाज के लोगों के साथ अन्याय एवं अत्याचार चरम पर है।उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर शीघ्र ही बड़ा धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जायेगा।

विधायक बछरावा श्यामसुन्दर भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों मजदूरों का शोषण करवा रही है जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं।

विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी ने बैठक में कहा कि बीजेपी सामंतवाद एवं अराजकता को बढ़ावा देकर गरीबों का अपमान व दमन करवा रही है।प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार शिक्षा एवं रोजगार विरोधी है।

जिला कार्यकारिणी की बैठक में सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव का जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव,विधायक श्यामसुंदर भारती,विधायक राहुल लोधी,समाजवादी अधिवक्ता सभा अध्यक्ष सौरभ सिंह,पूर्व प्रत्यासी चौ.सुरेश निर्मल सहित उपस्थित अनेकों पदाधिकारियों द्वारा फूल माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी अशोक चौधरी,नीरज श्रीवास्तव व सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी विनोद मौर्य,विवेक सिंह का भी माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया,

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,मेहरबान सिंह,हसीन अहमद,राजेश मौर्य,मिश्रीलाल चौधरी,राजेंद्र यादव,जिला महासचिव मो.अरशद ख़ान,कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी,ओपी यादव,रज्जू ख़ान,कृपा शंकर यादव,प्रदीप तिवारी,अखिलेश यादव,आकाश मौर्य,विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव,ब्रजेन्द्र चौधरी,राकेश यादव,पुत्तन सिंह यादव,शिवनारायण सोनकर,बबलू लोधी,शुभम लोहिया,डा.जावेद,सुरेश पासवान,सरफराज रायनी,सुरजीत सिंह रामनेवाज यादव,सतगुरु पासी,मो.मुशीर,शिवबरन यादव,वीरेंद्र बहादुर,श्रवण आज़ाद,देशराज यादव आदि ने जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत अधिवक्ता शना ख़ान,ममता यादव,शिवदुलारी यादव,अखिलेश माही,अरविन्द कुमार चौधरी,अनिल यादव,एज़ाज़ अहमद,राजेश यादव,विवेक सोनकर,अवधेश यादव,कौशलेन्द्र तिवारी,राजकुमार,अखिलेश यादव,सुरेंद्र यादव,फिरोज खान,जितेंद्र यादव आदि ने किया।

बैठक में समर बहादुर,भानू प्रकाश पटेल,हसनैन ख़ान,देवतादीन,रामकिशोर पुजारी,मो.इरफ़ान,रामू अनाड़ी,सोनी भारती,रेहान कज़ियाना,महेश गुप्ता,इज़हार अज्जू,राजदेव यादव,रवीन्द्र सिंह,शिवपाल सिंह पप्पू,अभिकल यादव,भूपेन्द्र सिंह,अमरजीत यादव,राधेश्याम लोधी,ओमप्रकाश रावत,धून सिंह,अरविंद यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे एवं कलारिपयट्टु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम* 

 

 

रायबरेली। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे एवं कलारिपयट्टु प्रतियोगिता का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में चयनित खिलाड़ियों में अंडर-17 बालिका वर्ग में गायत्री, दिव्यांशी एवं रूपा, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में रिचा ने प्रतिभाग किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन, शौर्य मिश्रा, ओम मौर्य, शोभित, रुद्रांश पटेल एवं नैतिक तथा अंडर-17 बालक वर्ग में प्रांशु सिंह, अनंत प्रताप सिंह, शिवांशु त्रिपाठी, युवराज मौर्य एवं दिव्यांश मौर्य शामिल रहे। कलारिपयट्टु प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कलारीपयट्टु प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में श्रेया कौशल एवं दिव्यांशी तथा अंडर-17 बालक वर्ग में रुद्रांश पटेल, शोभित एवं अजय सिंह ने प्रतिभाग किया। माध्यमिक शिक्षा खेल विभाग, रायबरेली के सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रायबरेली जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं सचिव आशीष जायसवाल सहित उनके सहयोगी क्षितिंद्र शास्त्री, जितेंद्र सिंह, रितिका गुप्ता, शिवानी साहू निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता सकुशल एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सभी प्रतियोगिताएं जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के निर्देशन में निर्धारित मानकों के अनुरूप आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला द्वारा किया गया। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद समिति के सदस्य मंजूर उल हक, मंगल चरण रावत, मोहम्मद अनीस, प्रदीप कुमार पांडे, त्रिपुरेश त्रिपाठी, अंजली सिंह पटेल उपस्थित रहे। सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। रायबरेली जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ।

उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र

 

​रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा।

​वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।