फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
रायबरेली द्वारा संत बाबा करतार सिंह मेमोरियल चैरिटेबल होमो हॉस्पिटल का संचालन .लगभग 28 वर्षों से किया जा रहा है जिसमें डॉ राजीव सिंह व प्रभात श्रीवास्तव प्रतिदिन निशुल्क परामर्श देते हैं यह होम्यो हॉस्पिटल गुरुद्वारा गुरु नानक नगरमें चलाया जा रहा है दिनांक 23 जून मंगलवार को एक निशुल्क होम्योपैथिक व एलोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा किया गया

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर रायबरेली द्वारा संत बाबा करतार सिंह मेमोरियल चैरिटेबल होमो हॉस्पिटल का संचालन .लगभग 28 वर्षों से किया जा रहा है जिसमें डॉ राजीव सिंह व प्रभात श्रीवास्तव प्रतिदिन निशुल्क परामर्श देते हैं यह होम्यो हॉस्पिटल गुरुद्वारा गुरु नानक नगरमें चलाया जा रहा है दिनांक 23 जून मंगलवार को एक निशुल्क होम्योपैथिक व एलोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा किया गया Read More रायबरेली द्वारा संत बाबा करतार सिंह मेमोरियल चैरिटेबल होमो हॉस्पिटल का संचालन .लगभग 28 वर्षों से किया जा रहा है जिसमें डॉ राजीव सिंह व प्रभात श्रीवास्तव प्रतिदिन निशुल्क परामर्श देते हैं यह होम्यो हॉस्पिटल गुरुद्वारा गुरु नानक नगरमें चलाया जा रहा है दिनांक 23 जून मंगलवार को एक निशुल्क होम्योपैथिक व एलोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा किया गया

_*लखनऊ की घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण*_ _*अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक एवं सचिव रायबरेली विकास प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*_

 

 

 

रायबरेली  जनपद लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की दर्दनाक घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद रायबरेली में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक/सचिव रायबरेली विकास प्राधिकरण विशाल कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट), विद्युत वायरिंग की स्थिति, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा तथा विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

अधिकारियों ने पाया कि कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित संचालकों को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, इसके साथ ही रायबरेली विकास प्राधिकरण द्वारा 12 कोचिंग संस्थान/लाइब्रेरी भी सील किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया कि वे अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन भी कराएं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले संस्थानों में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कोचिंग संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आपात स्थिति में त्वरित सूचना प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि सभी संस्थान अपने यहां अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (छव्ब्) प्राप्त करें एवं भवन मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

जनपद प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, डिप्टी कलेक्टर सचिन यादव, फायर सेफ्टी ऑफिसर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

AIIMS रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी (Pain Medicine OPD) का शुभारंभ

 

 

 

 

रायबरेली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायबरेली के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा आज समर्पित दर्द चिकित्सा ओपीडी (Pain Medicine OPD / Pain Clinic) का शुभारंभ किया गया। यह पहल तीव्र एवं दीर्घकालिक दर्द से पीड़ित रोगियों को विशेषज्ञ, समग्र एवं आधुनिक दर्द प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस दर्द चिकित्सा ओपीडी का उद्घाटन प्रो. (डॉ.) अमिता जैन, कार्यकारी निदेशक महोदया के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रगति गर्ग (डीन परीक्षा), डॉ. अर्चना वर्मा (डीन अनुसंधान), कर्नल अखिलेश सिंह (उप निदेशक प्रशासन), डॉ. कुमार धर्मेन्द्र सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. जमील अब्दुल अलीम (विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर), डॉ गिरीश कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, एनेस्थीसियोलॉजी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

दर्द विश्वभर में विकलांगता एवं जीवन की गुणवत्ता में कमी का एक प्रमुख कारण है। कमर दर्द, गर्दन दर्द, कैंसर जनित दर्द, नसों का दर्द (Neuropathic Pain), जोड़ों एवं मांसपेशियों का दर्द तथा ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक बने रहने वाले दर्द जैसी समस्याओं से अनेक रोगी प्रभावित होते हैं।

 

इस ओपीडी में निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध होंगी—

 

• दीर्घकालिक कमर एवं गर्दन दर्द का मूल्यांकन एवं उपचार

• कैंसर जनित दर्द प्रबंधन

• न्यूरोपैथिक दर्द का उपचार

• जोड़ों एवं मांसपेशियों के दर्द का प्रबंधन

• पेलिएटिव केयर में दर्द नियंत्रण

• पोस्ट-सर्जिकल एवं पोस्ट-ट्रॉमेटिक दर्द का उपचार

• जटिल एवं दीर्घकालिक दर्द रोगियों का समग्र मूल्यांकन

 

इसके अतिरिक्त निम्न उन्नत दर्द निवारक तकनीकें एवं प्रक्रियाएं उपलब्ध कराई जाएंगी—

 

• अल्ट्रासाउंड एवं C-Arm निर्देशित दर्द निवारक प्रक्रियाएं

• रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA)

• मिनिमली इनवेसिव पेन एंड स्पाइन इंटरवेंशन्स (MIPSI)

• पुनर्योजी चिकित्सा (Regenerative Therapy) जैसे PRP, GFC एवं BMAC

• बहुआयामी औषधीय एवं पुनर्वास आधारित दर्द प्रबंधन

 

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने कहा कि समर्पित दर्द चिकित्सा सेवाओं की स्थापना से रोगियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने इस पहल को संस्थान में रोगी-केंद्रित एवं सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

एनेस्थीसियोलॉजी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. गिरीश कुमार सिंह, एमडी डीएम (दर्द चिकित्सा) ने बताया कि दीर्घकालिक दर्द को आज एक स्वतंत्र रोग के रूप में मान्यता प्राप्त है तथा इसके लिए विशेष मूल्यांकन एवं उपचार की आवश्यकता होती है। यह नई ओपीडी रोगियों को वैज्ञानिक, साक्ष्य-आधारित एवं करुणामय दर्द प्रबंधन सेवाएं प्रदान करेगी।

 

दर्द चिकित्सा ओपीडी में नियमित रोगी सेवाएं 23 जून 2026 से प्रारंभ होंगी। यह ओपीडी सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी।

 

ओपीडी दिवस

 

मंगलवार एवं शुक्रवार

 

– डॉ. गिरीश कुमार सिंह

– डॉ. अनिल कुमार

 

बुधवार

 

– डॉ. जमील अब्दुल अलीम

– डॉ. अदाबला विजय बाबू

 

यह विशेष ओपीडी रायबरेली एवं आसपास के जनपदों के रोगियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं प्रभावी दर्द प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इससे दीर्घकालिक दर्द से पीड़ित रोगियों को विशेषज्ञ परामर्श, उन्नत इंटरवेंशनल प्रक्रियाएं तथा समग्र उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

 

एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का शुभारंभ संस्थान की रोगी-केंद्रित, बहुविषयक एवं सुपरस्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा यह पूर्वांचल क्षेत्र में दर्द चिकित्सा सेवाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

 

“दर्द से राहत, जीवन में फिर से मुस्कान”

*सामाजिक सदभाव बिगाड़ने वालों पर हो कार्यवाही-सपा*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक लिखित शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग गयी है ज्ञातव्य है कि बीती रात्रि में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फ़ोटो लगी विवादित भाषा शैली लिखकर अज्ञात लोगों द्वारा बड़ी बड़ी होर्डिंग्स शहर रायबरेली में सिविल लाइंस चौराहा पुलिस बूथ के पास,सारस होटल चौराहा,जीजीआईसी के गेट के पास एवं बस स्टैण्ड रोड हीरो एजेंसी के पास व कई स्थानों पर लगाकर वर्ग विशेष को लक्ष्य कर सामाजिक सदभाव बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। पुलिस अधीक्षक को दी गयी तहरीर में कहा गया कि उपरोक्त होर्डिंग्स सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं होर्डिग्स पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम अंकित नहीं है और न ही नगर पालिका द्वारा अधिकृत वेंडर को सूचना दी गयी है सभी होर्डिंग्स अच्छी प्रकार एवं ऊंचाई पर लगी हैं जिससे प्रतीत होता है कि ऐसा कृत्य करने वाले बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं पत्र देकर मुक़दमा दर्ज कर दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही की माँग की गयी है।

उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रमुखता से उठाया है जिससे प्रदेश सरकार एवं भाजपा के लोग बौखला कर ऐसे काम कर रहे हैं यह कृत्य निंदनीय है।

विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विफल हो चुकी है आम जनता का ध्यान भटकाने के लिये भाजपा के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता पर प्रहार कर रहे हैं।विधायक राहुल लोधी ने कहा कि भाजपा के लोग भगवान के मंदिर में भी चोरी कर रहे हैं अब आम जनमानस का भरोसा योगी सरकार पर नहीं बचा है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रत्याशी आरपी यादव,चौ.सुरेश निर्मल,प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा,महासचिव मो.अरशद खान,ओपी यादव,शुभम लोहिया,श्रवण आज़ाद,सौरभ सिंह,दिनेश पिंटू आदि लोग उपस्थित रहे।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुनानक नगर, रायबरेली द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायबरेली गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुनानक नगर, रायबरेली द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुद्वारा गुरुनानक नगर में दिनोंक 23 जून दिन मंगलवार को प्रात: 10 बजे से शाम 3 बजे तक किया गया है। مد

 

शिविर में संत बाबा करतार सिंह मेमोरियल होम्यो हास्पिटल के डाक्टर राजीव सिंह व डाक्टर प्रभात श्रीवास्तव द्वारा निःशुल्क परामर्श क होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

 

शिविर में हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डा० भूपेश सिंह नारंग, डा० नितीश गुप्ता व दन्त रोग विशेषज्ञ डा० हरजीत सिंह मौगा व डा० आरती गुप्ता निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।

 

जनपद‌वासियों से निवेदन है कि निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठायें।

 

यह शिविर संत बाबा करतार सिंह मेमोरियल हास्पिटल के 25 लगाया गया है। वर्ष पूरे होने के अवसर पर

 

Satpal Hsalya (मीडिया प्रभारी- सतपाल सिंह) (अध्यक्ष-हरमन्दर सिंह सलूजा)

एम्स रायबरेली में “स्वस्थ बढ़ती उम्र के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing)” उद्देश्य के साथ 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

 

रायबरेली प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस क्रम में एम्स रायबरेली के आयुष विभाग द्वारा इस माह से योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन नव-नियुक्त योग प्रशिक्षक के संचालन में किया जा रहा है। कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने 17 जून को मातृभूमि सेवा-मिशन, रायबरेली के सौजन्य से शहीद स्मारक ग्राउंड में आयोजित योग सप्ताह का उद्घाटन किया एवं योग-साधकों से योग को अपनी दिनचर्या का नियम बनाने का आह्वान किया। दैनिक योगाभ्यास के साथ-साथ 20 जून को अस्पताल परिसर में योग की जागरूकता के लिए वार्ड में भर्ती रोगियों एवं उनके तीमारदारों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। इसमें रोगियों को योग के प्रति जागरूक करते हुए उनकी योग एवं आयुष से संबंधी जिज्ञासाओं का निवारण किया गया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम है, “स्वस्थ बढ़ती उम्र के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing)”। इस थीम के साथ संस्थान में 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत योग के प्रवर्तक आदियोगी शिव को स्मरण करने के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रातः 6:05 से 06:35 तक सामुहिक योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कायचिकित्सा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष आचार्य ओ. पी. सिंह कार्यक्रम के अतिथि वक्ता एवं योग विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। उन्होंने योग-साधकों को योग के महत्व एवं उनके विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी।

अपने संबोधन में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए योग से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों को योग को अपने दिनचर्या में समावेशित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग को “मानवता के लिए एक उपहार” और सबको जोड़ने वाला एक ऐसा माध्यम मानते हैं जो उम्र, जाति और पंथ के बंधनों से परे है। संस्थान में योगाभ्यास का बढ़ावा देने हेतु निदेशक महोदया द्वारा एक “योग क्लब” का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में संस्थान द्वारा मनाए जा रहे नशा मुक्त सप्ताह के अंतर्गत मनश्चिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आकाश कुमार ने “ड्रग्स को ना कहें” विषय पर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक करते हुए इसका निषेध करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन संस्थान के आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी श्री हरि कृष्ण पारीख के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्रों में कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

भाजपा नेता ने बजरंग बली को चढ़ाया विश्व का सबसे महंगा मियाजाकी आम

 

 

ऊंचाहार, रायबरेली:भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने शनिवार को ऊंचाहार चौराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंग बली को जापान की मियाजाकी प्रजाति का आम अर्पित किया। बताया जा रहा है कि यह आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है। इससे पहले इसी प्रजाति का आम अयोध्या में रामलला को भी अर्पित किया जा चुका है।

 

अभिलाष कौशल शनिवार को अपराह्न हनुमान मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में वो दो मियाजाकी आम लेकर आए थे। एक आम बजरंग बली को भोग के रूप में अर्पित किया गया और दूसरा प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया गया।इस मौके पर भाजपा नेता ने बताया कि बजरंग बली संकटमोचन हैं। ऊंचाहार और पूरे प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और किसानों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। मियाजाकी आम विशेष किस्म का होता है, इसलिए प्रभु के चरणों में अर्पित किया।

मियाजाकी आम जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। इसे ‘एग ऑफ सन’ भी कहा जाता है। इसका रंग गहरा लाल-बैंगनी होता है और वजन 350 ग्राम से अधिक होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है। भारत में भी कुछ जगहों पर इसकी खेती शुरू हुई है। गौरतलब है कि पिछले महीने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद एक किसान ने रामलला को मियाजाकी आम अर्पित किया था। इसके बाद यह आम चर्चा में आया था। अब ऊंचाहार के हनुमान मंदिर में इसके चढ़ाए जाने से स्थानीय लोगों में भी कौतूहल है। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु खोजनपुर के पूर्व प्रधान लालचंद कौशल ने कहा कि पहली बार इतना महंगा आम देखा। अच्छी बात है कि भगवान को विशेष फल अर्पित किया गया।

विशेष प्रजाति का यह आम ऊंचाहार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मो सल्लन के यहां उगा है । यह इस पौधे के पहला फल है । उन्होंने जब इसे रामलला को अर्पित करने की खबर देखी तो उनकी भी इच्छा हुई कि इस आम को विशिष्ट रूप से कही चढ़ाया जाए । इनके बेटे मो आजाद ने इस आम को भाजपा नेता को भेंट किया । जिसके बाद इसे हनुमान जी को चढ़ाया गया है ।साथ में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, गुड्डन यादव ,सरोज शुक्ला ,विजय पाल ,मनोज पाल ,देव करण सिंह ,आर्यन बौवा आदि मौजूद रहे

तहसील सदर थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम घाटमपुर व कोरिहर में दबिश देकर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 400 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया,

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के कुशल नेतृत्व में आज आबकारी निरीक्षक प्रशांत कुमार क्षेत्र – 1 सदर द्वारा मय हमराह के साथ तहसील सदर थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम घाटमपुर व कोरिहर में दबिश देकर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 400 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया, 01 अभियुक्ता को आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में गिरफ्तार किया गया।

*पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी*  *जनपद के लगभग 3.96 लाख किसानों को ₹79.21 करोड़ की सम्मान निधि*  *किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की है आधारशिला- मा० उद्यान मंत्री* *सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कर रही कार्य- दिनेश प्रताप सिंह*

 

 

 

रायबरेली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त के वितरण के अवसर पर जनपद रायबरेली का मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, दरियापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार), उद्यान एवं कृषि विपणन, कृषि व्यापार एवं कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, जनपद हुगली से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। मुख्य कार्यक्रम में लगभग 200 किसानों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत जनपद रायबरेली के 3,96,049 किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके तहत लगभग ₹79.21 करोड़ की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना किसानों को खेती-किसानी की आवश्यकताओं हेतु समय पर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है तथा कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर मा० उद्यान मंत्री जी ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की आधारशिला है। केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। माननीय मंत्री जी किसानों से विविधीकरण, प्राकृतिक खेती अपनाने, रसायनों पर निर्भरता कम करने, खेती को टिकाऊ बनाने हेतु प्रयास करने की आवश्यकता है तथा इसी में पशुपालन को भी समाहित किया जाए जिससे खेती फायदे का सौदा सिद्ध हो ।

मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों तथा कृषि समृद्धि केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां किसानों ने प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बीजेपी बुद्धिलाल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कमलेश चौधरी, के०वी०के० दरियापुर के अध्यक्ष डॉ के०के० सिंह, के०वी०के० पलटीखेड़ा के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह, उपकृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी जे पी यादव उपस्थित उपस्थित रहे तथा किसानों को विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही।

*डीएम ने डलमऊ गंगा घाट का किया स्थलीय निरीक्षण*  व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिये निर्देश*

 

रायबरेली  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पर्यटन विभाग द्वारा डलमऊ गंगा घाट में निर्माणाधीन 50 मी०घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने घाट परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि गंगा घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक आते हैं, ऐसे में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नगर पंचायत एवं संबंधित विभागों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) एवं गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु एवं जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरती जाए।

जिलाधिकारी ने प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र में सभी हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें, ताकि रात्रि के समय भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी तनुजा यादव, तहसीलदार डलमऊ मंजरी सिंह, थानाध्यक्ष डलमऊ राघवन सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डलमऊ सच्चिदानन्द सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।