फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन ‎


‎रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।

‎सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल

‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है।

‎राज्यमंत्री की मौजूदगी पर उठाए सवाल

‎​सुशील पासी ने घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और भड़काऊ बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के सामने इस तरह की बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।

‎​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

‎​प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि अपने नेता के खिलाफ इस तरह के अपशब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरेआम गाली देने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा बनी रहे।रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

‎रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।

‎सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल

‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है।

‎राज्यमंत्री की मौजूदगी पर उठाए सवाल

‎​सुशील पासी ने घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और भड़काऊ बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के सामने इस तरह की बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।

‎​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

‎​प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि अपने नेता के खिलाफ इस तरह के अपशब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरेआम गाली देने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा बनी रहे।

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’

 

रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

 

दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

 

विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है।

 

प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

 

मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।

एम्स रायबरेली एवं सेवादान आरोग्य संस्था के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान संपन्न

 

रायबरेली, मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एम्स रायबरेली एवं सेवादान आरोग्य संस्था के मध्य गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डाक्टर अमिता जैन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस समझौते के अंतर्गत सेवादान आरोग्य संस्था द्वारा एम्स रायबरेली परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम गृह (नाइट शेल्टर) का निर्माण कराया जाएगा। यह सुविधा दूर-दराज़ से उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराएगी, जिससे उपचार अवधि के दौरान उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में एम्स रायबरेली की ओर से कर्नल अखिलेश सिंह, उप-निदेशक (प्रशासन) एवं सेवादान आरोग्य संस्था की तरफ़ से अमित दास ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए और एमओयू का एक दूसरे से स्थानातंरण किया।

संस्थान की ओर से हस्ताक्षर कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ अमिता जैन, उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, वित्तीय सलाहकार कर्नल यू. एन. राय, अधीक्षण अभियंता श्री हरीश यादव सहित अभियांत्रिकी विभाग से अन्य अधिकारी तथा सेवादान आरोग्य फाउंडेशन की ओर से श्री अमित दास एवं श्री डी डी पाण्डे उपस्थित थे।

इस अवसर पर दोनों संस्थाओं ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों के हित में मिलकर कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक संवेदनशील, सुलभ एवं जन-केंद्रित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अमिता जैन ने कहा कि मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए सम्मानजनक आवास की व्यवस्था करना मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण आयाम है और यह पहल इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। सेवादान आरोग्य संस्था द्वारा निर्मित होने वाला विश्राम गृह भविष्य में एम्स रायबरेली आने वाले हजारों मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा तथा उन्हें उपचार के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।

निफ्ट रायबरेली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 का भव्य शुभारंभ, 157 छात्रों ने कराया पंजीकरण

 

रायबरेली, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), रायबरेली में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए आयोजित तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन 157 नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत की। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रायबरेली श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका (आईएएस), विशेष अतिथि तहसीलदार रायबरेली सदर सुश्री आकृति श्रीवास्तव तथा निफ्ट रायबरेली की निदेशक प्रो. डॉ. जोनाली डी. बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैंपस अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण श्रीवास्तव एवं फाउंडेशन प्रोग्राम की सेंटर कोऑर्डिनेटर सुश्री प्रिया यादव सहित संस्थान के संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निदेशक प्रोफेसर डॉ. जोनाली डी. बाजपेई ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके अभिभावकों द्वारा निफ्ट रायबरेली पर व्यक्त विश्वास के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक बुनियादी ढांचे और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

कैंपस अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण श्रीवास्तव ने छात्रों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को निफ़्ट के संकाय सदस्यों से अवगत कराया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान के नियमों, अनुशासन व्यवस्था, अकादमिक प्रक्रियाओं एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें संस्थान में संचालित लिटरेरी क्लब, ईएसएसई क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, कल्चरल क्लब, फोटोग्राफी क्लब सहित विभिन्न छात्र क्लबों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराया गया, जो उनके व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में सहायक होंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत जुम्बा एवं ‘बैरल ओ फन’ जैसी टीम बिल्डिंग गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने छात्रों में उत्साह, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम का यह आरंभ विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, जिज्ञासा और प्रेरणा का संचार करता हुआ उनके आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए एक मजबूत आधार सिद्ध होगा।

राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह धरने पर बैठे, हाथी पार्क चौराहे पर भाजपा का प्रदर्शन

 

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री मंडल में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह गुरुवार को शहर के अंबेडकर प्रतिमा परिसर (हाथी पार्क चौराहा) पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनके हालिया बयानों से देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रियंका गांधी से भी अपने भाई के बयान पर जवाब देने की मांग की।

धरना स्थल पर भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

निजी विद्यालयों के शिक्षकों को भी मिले कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ: स्कूल फेडरेशन सरकारी शिक्षकों की तर्ज पर निजी विद्यालयों के शिक्षकों को भी मिले स्वास्थ्य सुरक्षा

 

रायबरेली। उत्तर प्रदेश स्कूल फेडरेशन के नेतृत्व में प्रदेश के निजी वित्तविहीन एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी, रायबरेली के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष ओ. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के करोड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने वाले निजी विद्यालयों में 25 लाख से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें भी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की भांति कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। फेडरेशन के संरक्षक रमेश बहादुर सिंह एवं शशिकांत शर्मा ने कहा कि निजी विद्यालय लाखों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में इन संस्थानों से जुड़े शिक्षकों को भी सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। अरविंद श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं एवं सरकारी शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी यह सुविधा प्रदान की जाती है, तो इससे शिक्षा जगत में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण मजबूत होगा तथा लाखों परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक चिंताओं से राहत मिलेगी। शिवेंद्र श्रीवास्तव ने मांग की कि केवल शिक्षक-शिक्षिकाओं ही नहीं, बल्कि निजी विद्यालयों के समस्त कर्मचारियों को भी कैशलेस स्वास्थ्य योजना के दायरे में शामिल किया जाए, जिससे सभी वर्गों को समान रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर संजय सिंह, आमिर बेग, आर. बी. सिंह सहित अनेकों निजी विद्यालयों के प्रबंधक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर एम्स रायबरेली द्वारा आंतरिक चिकित्सा विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

यह कार्यक्रम मेडिसिन ओपीडी परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ को हेपेटाइटिस तथा इसके निवारण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत संचालक द्वारा स्वागत संबोधन एवं आमंत्रित गणमान्य अतिथियों के आमंत्रण के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि एवं संकाय सदस्यों का सम्मान किया गया। विभाग ने कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन में हेपाटाइटिस के रोकथाम पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज कुमारी (डीन अकादमिक एवं विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी विभाग), डॉ. नीरज श्रीवास्तव (एएमएस एवं अपर प्रोफेसर, जनरल सर्जरी विभाग) एवम प्रो. डॉ. मधुकर मित्तल (आयोजन अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, आंतरिक चिकित्सा विभाग) उपस्थित रहे।

इसके बाद जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें मेडिसिन एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा विषय आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

मुख्य अतिथि प्रो. नीरज कुमारी एवं डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जन जागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग तथा निवारक उपायों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. श्वेता सिंह ने हेपेटाइटिस के निदानात्मक दृष्टिकोण पर प्रस्तुति दी, जिसमें आवश्यक जाँचों एवं प्रयोगशाला संबंधी पहलुओं को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

प्रो. मधुकर मित्तल ने अपने संबोधन में श्रोताओं को शीघ्र निदान, स्क्रीनिंग का महत्व, उचित उपचार एवं हेपेटाइटिस की रोकथाम के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. प्रमोद कुमार ने हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकार, उसके संचरण के तरीके तथा नैदानिक लक्षणों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. सागर सुभाष ननावरे ने हेपेटाइटिस के उपचार के सिद्धांतों एवं निवारक उपायों पर प्रकाश डाला, जिसमें संक्रमण के प्रसार को कम करने एवं रोग भार घटाने की रणनीतियाँ शामिल थीं।

कार्यक्रम का समापन आयोजन सचिव डॉ. मनु शर्मा द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक चिकित्सा विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉ. हर्ष परिहार एवं डॉ. दिव्या अग्रवाल द्वारा किया गया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर ने बोर्ड मीटिंग में नगर पालिका परिषद फंड से एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से मार्केट के जीणोद्धार की शुरुआत  हुई,

उत्तर प्रदेश युगुरु तेग बहादुर मार्केट के जीणोद्धार की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकरवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, बसंत सिंह बग्गा, प्रभाकर गुप्ता, पंकज द्वारा विधिवत पूजन के साथ आगाज किया गया, प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत 5 वर्षों से इस शहर के बाजार के हृदय स्थल के जीणोद्धार के लिए व्यापार मंडल लगातार संघर्ष कर रहा था, तरह-तरह की रुकावट आने के पश्चात अंततोगत्वा सभी व्यापारी संगठन, सम्मानित सभासदों के प्रयास का नतीजा रहा की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर ने बोर्ड मीटिंग में नगर पालिका परिषद फंड से एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से मार्केट के जीणोद्धार की शुरुआत  हुई, इस मौके पर इस संघर्ष में सहयोग करने के लिए गुरु तेग बहादुर मार्केट अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह द्वारा व्यापारी नेता अतुल कुमार गुप्ता,बसंत सिंह बग्गा, प्रभाकर गुप्ता, पंकज मुरारका, महेंद्र अग्रवाल सभासद पंकज साहू रामखेलावन बारी, जय वर्मा, कमरुद्दीन, हसीना बानो, नामित सभासद राजेश अग्रवाल, सही समस्त सभासदों का सम्मान स्थानीय व्यापारियों द्वारा किया गया

*महाराजा दक्ष प्रजापति ने दिया सृजनता का संदेश-इ.वीरेन्द्र* *सपा ने महाराज दक्ष प्रजापति की मनायी जयंती* 

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति समाज के ज़िलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति द्वारा की गयी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन से सृजन,शिल्पकारी,मेहनत एवं ईमानदारी की प्रेरणा मिलती है उनकी भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र के रूप में प्रजापति समाज द्वारा आराधना की जाती है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा शिल्पकारों,सृजनकर्ताओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करते रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन सदस्य जिला कार्यकारिणी आशीष प्रजापति द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रजापति समाज के प्रबुद्ध जन संतदीन प्रजापति एवं अवधेश प्रजापति को जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को विधायक बछरावा श्याम सुंदर भारती,प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,ओम प्रकाश मिश्रा,रामखेलावन प्रजापति जयराम प्रजापति,रोहित प्रजापति,शिवम प्रजापति,जितेंद्र प्रजापति,इंदल प्रजापति,वीरेन्द्र प्रजापति,संतोष प्रजापति,चौ.सुरेश निर्मल,मो.अरशद खान,आफताब अहमद रज्जू ख़ान ,राजेश मौर्य,प्रदीप तिवारी,सुरजीत सिंह,शिवनारायण सोनकर,श्रवण चौधरी,राकेश यादव,योगेश्वर पटेल,पुत्तन सिंह यादव,जगदेव यादव,बबलू लोधी,राजीव गौतम,गंगासागर यादव आदि ने संबोधित कर महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन दर्शन पर चर्चा किया।

इस अवसर पर कृपा शंकर यादव,डा.संतलाल,हसनैन खान,रामकिशोर पुजारी,आदर्श यादव,लवकुश मौर्य,रेहान कजियाना,विकास विश्वकर्मा,भूपेंद्र सिंह,श्रवण आज़ाद,राजेंद्र बहादुर,मो.मुशीर,शिवबरन यादव,घनश्याम यादव,बलराज राना,शिवपाल सिंह पप्पू,महेश यादव,देशराज यादव,आनंद यादव,अमरपाल यादव आदि अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया।

एम्स रायबरेली  डॉक्टरों ने 46 वर्षीय महिला के शरीर से 7.5 किलोग्राम का गर्भाशय ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाला

सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, रायबरेली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने एक जटिल बहु-विभागीय सर्जिकल प्रक्रिया के ज़रिए 46 साल की महिला के शरीर से 7.5 किलोग्राम वज़न का एक बहुत बड़ा गर्भाशय ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाला। मरीज़ के पेट में लगातार सूजन बढ़ रही थी और जांच में पता चला कि उनके गर्भाशय में एक बहुत बड़ा ट्यूमर है, जिसका आकार लगभग 30 × 30 × 20 सेमी था और जिसने पेट के लगभग पूरे हिस्से को घेर रखा था। विस्तृत जांच में गर्भाशय में फाइब्रॉएड और अम्बिलिकल हर्निया (नाभि के पास हर्निया) होने का भी पता चला। मरीज़ को पहले से ही डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी, जिससे सर्जरी तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हो गई थी।
यह जटिल सर्जरी प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफ़ेसर और विभागाध्यक्षा, डॉ. पारुल सिन्हा और एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. अपाला प्रियदर्शिनी की देख-रेख में सफलतापूर्वक की गई। अम्बिलिकल हर्निया के इलाज के लिए जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. शिरीष ने टीम की मदद की, जबकि एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. कालीचरण दास ने एनेस्थीसिया का काम बखूबी संभाला।
ऑपरेशन तीन घंटे से ज़्यादा समय तक चला, जिसके दौरान पूरे ट्यूमर और उससे जुड़ी अन्य विकृतियों को सफलतापूर्वक हटा दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज़ की रिकवरी बिना किसी परेशानी के हुई और अब उन्हें स्वस्थ और स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफ़ेसर और विभागाध्यक्षा ने बताया कि इतने जटिल मामले का सफल इलाज यह दिखाता है कि संस्थान महिलाओं की गंभीर गायनेकोलॉजिकल समस्याओं के लिए आधुनिक, सबूत-आधारित और मल्टी-डिसिप्लिनरी देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सफल परिणाम एम्स रायबरेली में मौजूद एडवांस्ड सर्जिकल विशेषज्ञता, बेहतर टीम वर्क और मरीज़-केंद्रित दृष्टिकोण को उजागर करता है।
विभाग ने कार्यकारी निदेशक (डॉ.) अमिता जैन का उनके दूरदर्शी नेतृत्व, लगातार प्रोत्साहन और संस्थान में मरीज़ों की बेहतर देखभाल और सर्जिकल सेवाओं को मज़बूत करने में अटूट सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। विभाग ने अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव का भी उनके लगातार प्रशासनिक सहयोग, मार्गदर्शन और त्वरित मदद के लिए धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस जटिल मामले के सुचारू प्रबंधन और मरीज़ों को अच्छी देखभाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।