फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*बाबा लक्खी सराय बंजारा ने किया लोककल्याण-सपा*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बाबा लक्खी सराय बंजारा की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट रायबरेली में जिला अध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी।कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा लखीसराय बंजारा एक महान योद्धा,समाजसुधारक एवं अदम्य साहसी,समाजसेवी व व्यापारी थे उन्होंने लोककल्याण के लिए दिल्ली में अनेकों गाँवों की स्थापना किया जिनमें रायसीना,बारहखंभा,नरेला एवं मालचा शामिल हैं वह लाल क़िले के निर्माण के मुख्य ठेकेदार थे।बाबा लक्खी सराय ने देश के विभिन्न हिस्सों में कुओं,सरायों व तालाबों का निर्माण करवाया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,हसीन अहमद,राजेश मौर्य,महासचिव मो.अरशद खान,वरिष्ठ नेता मो.सलीम,जिला सचिव सुरजीत सिंह,राजेंद्र सरोज,नरेंद्र मटीहा,एमआई जावेद,अजय यादव,अरविन्द संजय,दारा सिंह यादव,अभिषेक यादव,देवता दीन यादव आदि अनेकों लोगों ने बाबा लक्खी सराय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गयी।

रायबरेली महर्षि कश्यप समाज कल्याण समिति रायबरेली की ओर से मां मढी देवी धाम मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

रायबरेली महर्षि कश्यप समाज कल्याण समिति रायबरेली की ओर से मां मढी देवी धाम मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने बताया की मां मढी देवी मंदिर में समिति द्वारा विगत 25 वर्षो से लगातार पूजा हवन व भंडारे का आयोजन किया जाता है। समिति के सचिव समरजीत कश्यप ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में जनजागृति होती है तथा यह पूजा हवन देश पृदेश की खुशहाली व किसानों के लिए अच्छी वर्षा को लेकर की जाती है इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी गनेश कश्यप हीरालालनिषाद चन्द्र प्रकाश कश्यप गौतम कश्यप राजेन्द्र कश्यप महेश कश्यप कुलदीप बुधीलाल कश्यप रामनरेश कश्यप मुकेश रस्तोगी ओपी यादव ए पी तिवारी सहित हजारों की संख्या में भक्त गणों ने सहभाग लिया

आकाशी बिजली गिरने से दो मासूम की दर्दनाक मौत.. हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया सरकार से मांग करेंगे पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिले

 

 

रायबरेली बीते दिनों खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक परिवार पर अचानक ही आपदा टूट पड़ी अर्थात उनके दो मासूम बच्चे जिनकी आयु 5 साल ओर 7 शाल जो कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरचंदपुर विधानसभा के विधायक राहुल लोधी मौके पर पहुंचे परिवार कि इस दुख घड़ी में शामिल होकर सांत्वना दिया।वहीं आज विधायक राहुल लोधी रायबरेली के PM हाउस पहुंच के पूरे परिवार से मिलकर हर संभव मदद दिलाने की बात कही।आपको बताते चलें विधायक राहुल लोधी ने सरकार से मांग करता हूं 20 लाख रुपए दिया जाए एक मकान दिया जाए और जो भी सरकारी योजना है परिवार को मुहैया कराई जाए।राहुल लोधी ने इशारों ही इशारों में मौजूदा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम स्तर पर है।लगातार पेपर लीक हो रहे हैं।UP TET का पेपर अगर संपन्न होता है तो यह बच्चों के लिए बड़ी कामयाबी होगी।राम मंदिर घोटाले पर भी विधायक राहुल लोधी ने सरकार को जमकर घेरा तमाम घोटाले हो रहे हैं।लेकिन सरकार अभी भी नहीं जाग रही है।बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम स्तर पर है।वही अखिलेश यादव गायक बयान सोशल मीडिया में आया था कि इस बार यूपी 2027 का चुनाव आखिरी चुनाव होगा उस पर विधायक राहुल लोधी ने कहा बिल्कुल यह आखिरी चुनाव होगा क्योंकि क्योंकि इस सरकार में गुंडे माफिया ही मंत्री बन रहे हैं बाकी गरीब की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और आदरणीय जननायक अखिलेश यादव जी ने सही कहा इस बार यूपी 2027 का आखिरी चुनाव होगा।

*जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में  “वी०बी०जी०राम०जी० योजना” के अंतर्गत कार्यों का हुआ शुभारंभ*_ _*18 विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में योजनाबद्ध ढंग से प्रारंभ हुए विकास कार्य, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जनपद के समस्त 18 विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों में आज “वी०बी०जी०राम०जी० योजना” के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ किया गया। योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपादित किए जाएं तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धारित कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ एवं सुन्दर वातावरण का निर्माण तथा ग्रामीण जनजीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा ग्रामवासियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने बताया कि जनपद के सभी 18 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रशासन द्वारा योजना की सतत निगरानी की जाएगी, जिससे प्रत्येक कार्य का लाभ पात्र ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने “वी०बी०जी०राम०जी० योजना”  योजना लागू की है, जो मनरेगा की जगह लेगी, जिसके तहत ग्रामीण परिवारों 100 को दिन की जगह अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी और मजदूरी दर रु0 252 से बढ़ाकर प्रतिदिन रु0 300 तक की मजदूरी और समय पर भुगतान का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत श्रमिकों के लिए सालाना 125 दिन का काम दिया जाएगा, कार्य पूरा होने के 7 से 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत गारण्टी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन-ग्रामीण (वी०बी०जी०राम०जी०) की शुरूआत जनपद की 980 ग्राम पंचायतों में से प्रति विकास खण्ड 2-2 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधि, श्रमिकों, एस०एच०जी० सदस्यों तथा समुदाय के हितधारकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शासन स्तर से योजना की लॉन्चिंग के अवसर पर जनपद को 94 कार्य कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके क्रम में जनपद में प्रति विकास खण्ड आज 6-6 कार्य वी०बी०जी०राम०जी० के अन्तर्गत शुरू कराये गये।

उन्होंने बताया है कि उक्त योजना में मुख्य रूप से कार्यो को 04 श्रेणियों में बाटा गया है जिसमें जल सुरक्षा और जल संरक्षण कार्य, ग्रामीण अवसंचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य एवं जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य निर्धारित है।

इसके अलावा कृषि कार्य के दौरान वी०बी०जी०राम०जी० बिल में पहली बार बुवाई और कटाई के समय कृषि मौसम के दौरान 60 दिनों तक कार्य बन्द रहेंगे जिससे खेतों में मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

जगमोहनेश्वर (चंदापुर महादेव) मंदिर से विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने शिवभक्तों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रायबरेली। में हर-हर महादेव… बम-बम भोले… के गगनभेदी जयघोष, डमरू की थाप, शंखनाद लहराते भगवा ध्वजों के बीच बुधवार को शहर शिवभक्ति के रंग में रंग गया। आस्था, उत्साह और श्रद्धा का ऐसा आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला, जब बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए शिवभक्तों का पहला जत्था भव्य शोभायात्रा के साथ अमरनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। शहर की सड़कों पर उमड़े श्रद्धालुओं के उत्साह और पुष्पवर्षा ने यात्रा को आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया।

ॐ शिव शक्ति मानव सेवा मंडल (रजि.) रायबरेली एवं श्री अमरनाथ यात्री महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित 21वीं अमरनाथ यात्रा-2026 में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में 75 शिवभक्तों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सिद्धपीठ श्री जगमोहनेश्वर (चंदापुर महादेव) मंदिर से विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने शिवभक्तों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले ॐ शिव शक्ति मानव सेवा मंडल एवं श्री अमरनाथ यात्री महासंघ के पदाधिकारियों ने सीडीओ अंजू लता और सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार का पुष्पमालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार को स्मृति पट्टिका और त्रिशूल, डमरू भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने राजेंद्र अवस्थी, पंकज मिश्रा सहित सभी यात्रियों का अभिनंदन करते हुए बाबा बर्फानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। चारों ओर भगवा ध्वज, शिवभक्ति के जयकारे और आस्था से ओतप्रोत वातावरण देखते ही बन रहा था। मंदिर के पुजारी श्रवण द्विवेदी ने यात्रा दल का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। धर्मनिष्ठ शिवभक्त राजेंद्र अवस्थी के साथ यात्रियों ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंटू शुक्ला के शंखनाद के साथ जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव”, “बाबा बर्फानी की जय” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। भगवा ध्वजों से सजे वाहनों का काफिला जब शहर की सड़कों पर निकला तो श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, शिवभक्ति के गीतों और “चलो अमरनाथ जी… जोगी तेरा रूप निराला, अमरनाथ में डेरा डाला…” जैसे भजनों के बीच निकली शोभायात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया और उनकी सकुशल यात्रा की कामना की। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष रायबरेली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 75 शिवभक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल हुए हैं। लालगंज क्षेत्र से पुष्पराज गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का दल भी यात्रा का हिस्सा बना है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे शिवभक्तों का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हुआ, जहां से श्रद्धालु बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। 12 जुलाई को यह आध्यात्मिक यात्रा पूर्ण होगी।

इस अवसर पर श्री अमरनाथ यात्री महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, मंडल महामंत्री मान बहादुर सिंह, प्रदेश महामंत्री जगदीश चैनानी, मंडल मीडिया प्रभारी गंगेश चौरसिया, जिला महामंत्री पंकज मिश्रा, मंडल संरक्षक रामराज गिरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विकास साव, राजेश सिंह, गोविंद श्रीवास्तव, राहुल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिवभक्त मौजूद रहे।मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया। शिवभक्ति में डूबे रायबरेली ने श्रद्धा और विश्वास के साथ अपने यात्रियों को विदा किया। देर तक शहर की फिजाओं में “हर-हर महादेव” का जयघोष गूंजता रहा। इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री, मातृभूमि सेवा मिशन के संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष रामराज गिरी, संयोजक प्रदीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष बीपी सिंह, सभासद धर्मेंद्र द्विवेदी, पूर्व सभासद पूनम तिवारी, लंबू बाजपेयी, राजन दीक्षित, विवेक मिश्रा, पल्लू, राजेश पांडेय, देवेंद्र पांडेय सहित सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

मानकों की पूर्ति के बाद ही संचालित होंगे कोचिंग संस्थान, आजीविका बचाने के लिए व्यावहारिक समाधान जरूरी : विक्रम सिंह

 

रायबरेली, जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों के संबंध में तीसरे दिन भी बैठक अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आरडीए सचिव विशाल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न कोचिंग संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायबरेली के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि बैठक में अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों की पूर्ण पूर्ति होने के बाद ही कोचिंग संस्थानों को संचालन की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों से आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक के दौरान कोचिंग संचालकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि यदि सभी मानकों की पूर्ति के बाद ही संचालन की अनुमति मिलेगी, तो उनकी आजीविका पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। अधिकांश छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर विक्रम सिंह ने प्रशासन के समक्ष सुझाव रखा कि जब तक कोचिंग संचालक निर्धारित मानकों की पूर्ति नहीं कर लेते, तब तक यदि किसी उपयुक्त सरकारी भवन या वैकल्पिक स्थान पर अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था कर दी जाए, तो हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और संचालकों की आजीविका भी सुरक्षित रह सकेगी। हालांकि जिला प्रशासन ने ऐसी किसी वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने में असमर्थता व्यक्त की।

बैठक में उपस्थित कोचिंग संचालकों ने एक स्वर में कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से खोलने एवं संचालन की अनुमति देने की मांग दोहराई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी निर्धारित मानकों की पूर्ति के पश्चात ही अनुमति प्रदान की जाएगी।

विक्रम सिंह ने बताया कि अब तक जनपद में केवल 25 कोचिंग संस्थानों ने ही आवेदन पत्र प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी कोचिंग संचालकों से अपील की कि वे आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें तथा साथ ही शासन से छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थानों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक एवं मानवीय समाधान निकालने का आग्रह किया।

*अखिलेश सरकार में हुआ जनपद का सर्वांगीण विकास-सपा*  *जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण,मरीजों को फल वितरण,रक्तदान एवं भोजन वितरण*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन समाजवादी पार्टी रायबरेली के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ सम्पूर्ण जनपद में मनाया गया जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में चर्च कैम्पस व इंदिरा नगर में अनेकों वृक्ष रोपित किये गये,जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती प्रत्येक मरीजों को फल वितरित किया गया,सैंतीस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करने के उपरान्त पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट के पार्क में आयोजित समारोह में केक काटकर व्यापारियों,राहगीरों,महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को भोजन एवं मिष्ठान्न वितरण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु व एक दूसरे को बधाई दी गयी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि जनपद रायबरेली का आम जनमानस अखिलेश यादव सरकार में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनकी सरकार के कार्यकाल में जनपद के ग्रामीण अंचल को अठारह एवं जनपद मुख्यालय को चौबीस घंटे बिजली देने का कार्य,चिकित्सा क्षेत्र में एक दर्जन सीएचसी व पीएचसी,जिला चिकित्सालय में बेड बढ़ाने एवं जिला महिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य,अनेकों सरकारी डिग्री व इण्टर कालेज,नदियों में दर्जनों पुल,सैकड़ों किमी नयी सड़कें बनाने व अनेकों जनहितकारी कार्य किये गये हैं।विगत नौ वर्षों से जनपद के दर्जनों लोगों के साथ हुए अन्याय अत्याचार में उन्होंने साथ देकर आर्थिक सहायता कर न्याय दिलाने हेतु आवाज उठाने का प्रयास किया किया है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार में रहते हुए जनपद के प्रत्येक क्षेत्र व वर्ग का सर्वांगीण विकास किया है।जन्मदिवस कार्यक्रमों में विधायक श्याम सुंदर भारती,विधायक राहुल लोधी,पूर्व अध्यक्ष आरपी यादव,प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा,ओम प्रकाश मिश्रा,पूर्व प्रत्याशी चौ.सुरेश निर्मल,प्रदीप तिवारी,मो.सरफराज,अखिलेश पासी,आफ़ताब अहमद,अखिलेश यादव,मो.अरशद खान,राजेश मौर्य,डीपी पाल,राजेंद्र यादव,रामविलास यादव,मुनेश्वर पासी,दिनेश यादव,मिश्रीलाल चौधरी,श्रवण चौधरी,हसीन अहमद,पवन पटेल,कृपा शंकर यादव,जीतू सिंह,ब्रजेन्द्र चौधरी,राकेश यादव,पुत्तन सिंह यादव,योगेश्वर पटेल,शुभम लोहिया,फ़हीम अहमद,शुभम पाल,अजय यादव,नयन शुक्ला,शिवदुलारी यादव,सौरभ सिंह,बब्लू लोधी ममता यादव,नरेंद्र सिंह,अरुण प्रताप यादव,मो.मुशीर,सुरजीत सिंह,वीरेंद्र बहादुर,आशुतोष यादव,नरेंद्र मटीहा,रामनेवाज यादव,शाहरूख,मो.कैफ़,कुलदीप यादव,महेश गुप्ता,मो.सलीम,अरविंद चौधरी,विश्वास डिवेडी,आदर्श यादव,प्रमोद चौधरी,मनोज पांडेय,कुलदीप पटेल,मोहित यादव,अविनाश यादव,आदित्य सिंह,लवकुश मौर्य,भूपेन्द्र सिंह,संजय मौर्य,राजीव पटेल,धर्मेंद्र पाल,सत्तेश गौतम,शिवनारायण सोनकर,अमर सिंह,सतगुरु पासी,जयकरण यादव,इजहार अहमद,बलराज राना,श्रवण आज़ाद,विशाल कुमार,वंश बहादुर,आशीष गौतम,राजीव गौतम,आयुष कुमार,मुन्ना लाल,अभिषेक यादव,नैय्यर इस्लाम,आशीष यादव,आशीष चौधरी,आलोक यादव,संतलाल यादव,अमरदेव,देशराज यादव,भानू पटेल,मो.रईस,दिनेश पिंटू,अरविंद संजय,रवीन्द्र सिंह,शिवबरन यादव,घनश्याम,समर बहादुर,रामकिशोर पुजारी,हसनैन खान,महमुदुल हसन,रेहान क़ज़ियाना,बालेन्द्र यादव,रामभिलाष पासी,मेराज शम्स,राजेश यादव,देवता पासी,रामबहादुर पासी,फ़त्ते सिंह,फिरोज अहमद,रामचंद्र यादव,कमलाकर,सुशील यादव,संतोष यादव,विजय यादव,अभय यादव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी किया।

_*डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का किया शुभारंभ  

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर में जनपद में 01 से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का शुभारंभ बच्चों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों, आशा बहु व उपस्थित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अन्तर विभागीय अधिकारियो को शपथ दिलाकर किया।
इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही जागरूकता रैली, प्रचार प्रसार व फॉगिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डाे में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि 01 से 31 जुलाई 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई 2026 तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग भी सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना, कृषि विभाग से बी0पी0 सिंह समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक सहित सभी सहयोगी विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

*जेष्ठ माह की पूर्णमासी के अवसर पर सद्गुरु कबीर साहब की जयंती एक अनूठे अंदाज में मनाई गई। यहां देर शाम को विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन व मुशायरा तथा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया*।

 

 

 

 

रायबरेली एक शाम कबीर के नाम से आयोजित सद्गुरु कबीर की जयंती संत रैदास आश्रम सामुदायिक केंद्र रायबरेली में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। लखनऊ से पधारे वरिष्ठ कवि बी.आर. विप्लवी मुख्य अतिथि के रूप में सदगुरु कबीर के ऊपर काव्य पाठ किया। उन्होंने कबीर को सच्चा गुरु और पथ प्रदर्शक बताया। उन्होंने कबीर की बात को दोहराते हुए कहा कि पोथी पढ़ि- पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय, ढ़ाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय। इस अवसर पर रायबरेली के प्रसिद्ध साहित्यकार व एडवोकेट बाबू कृष्णानंद श्रीवास्तव जी को माल्यार्पण एवं साल्यार्पण से अभिनंदित किया गया। उन्होंने आओ फिर लौट चलें कविता का पाठ भी किया। एक शाम कबीर के नाम कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि नाज प्रतापगढ़ी ने की। उन्होंने जिंदगी की रोशनी है कबीर की वानी नाम से कविता पढ़ी।

कवि सम्मेलन का संचालन खूबसूरत अन्दाज़ में जय चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर कवि रमाकांत, समसुद्दीन अजहर, सुधीर बेकस, धम्म प्रीता बौद्ध, नर कंकाल एवं सबिस्ता बृजेश ने सद्गुरु कबीर के जीवन पर आधारित काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुरील और सह आयोजक विमल किशोर सबरा ने सभी कवियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कवियों के साथ-साथ आयोजन समिति ने सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को भी अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान की इस कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार विजय यादव, समाज सेविका व पूर्व सभासद पूनम तिवारी, शिक्षिका मंजूलता, सेवानिवृत शिक्षक एवं समाजसेवी रामेश्वर सिंह मौर्य, कबीर शोध संस्थान डीघा जंगल के महंत स्वामी विनोदानंद शास्त्री आदि मुख्य रहे। सद्गुरु कबीर जयंती एक शाम कबीर के नाम कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था। प्रथम सत्र का संचालन सामाजिक चिंतक डॉ. सुनील दत्त ने किया। उन्होंने सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना, तिसरण और पंचशील ग्रहण कराया। द्वितीय सत्र का संचालन विश्व दलित परिषद के अध्यक्ष राजेश कुरील ने किया।

वीरांगना झलकारी बाई कल्याण एवं विकास परिषद रायबरेली के अध्यक्ष राम सजीवन धीमान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। उन्होंने आए हुए कवियों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। संत रैदास आश्रम सामुदायिक केंद्र के संरक्षक सदस्य इंजीनियर एस.के.आर्या, एस.सी./ एस.टी. टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आसाराम रावत, महामंत्री रोहित चौधरी एवं संरक्षक अनिल कांत जैसे शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर रेखा राजेश कुरील, इंजीनियर वंश बहादुर यादव, डॉ.जे.के. भारत, राम समुझ लाल, रमेश कोटेदार, राकेश कुमार, श्यामलाल, मंजू लता, डी.डी. कुशवाहा, राम भरोसे, सत्येश गौतम, सुरेश कुमार, नीरज हंस, ताराचंद, मास्टर श्री राम, सर्वेश कुमार, राजू दिवाकर, शिशिर श्रीवास्तव, बिंदा महतो आदि गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।

*ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न* *प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने माँ गंगा का पूजन-अर्चन किया* *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश*

 

रायबरेली ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर डलमऊ स्थित वीआईपी गंगा घाट पर आयोजित भव्य गंगा महाआरती कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग के मा० मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए माँ गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
*कार्यक्रम में बड़ा मठ के देवेंद्रानंद जी महराज की गरिमामयी उपस्थित रही।*
इस अवसर पर मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, प्रभागीय निदेशक एवं सदस्य संयोजक जिला गंगा समिति प्रखर मिश्रा मा० अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ ब्रजेश दत्त गौड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० मंत्री राकेश सचान ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। माँ गंगा केवल एक पवित्र नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गंगा महाआरती हमारी आध्यात्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है।
मा० मंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से माँ गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह गंगा सहित सभी जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की अपील भी की।
गंगा महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, दीपों की अलौकिक आभा एवं भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। माँ गंगा की आरती के दिव्य दृश्य का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आरती में सहभागिता कर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले नाविकों व गोताखोरो को सम्मानित किया गया।
प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एस०एस० पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, तहसीलदार मंजरी सिंह, जिलाध्यक्ष अपना दल सतेन्द्र पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।