फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली में ठेकेदार कंपनियों द्वारा वर्षों से मजदूरों को डरा धमका कर उनको मिलने वाली मासिक मजदूरी का आधा हिस्सा वापस ले लिया जाता है
  • एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली में ठेकेदार कंपनियों द्वारा वर्षों से मजदूरों को डरा धमका कर उनको मिलने वाली मासिक मजदूरी का आधा हिस्सा वापस ले लिया जाता है । अवैध रूप से डरा धमका कर की जाने वाली वसूली गम्भीर अपराधिक श्रेणी का अपकृत्य है।यह अपराधिक कृत्य दशकों से एनटीपीसी प्रबंधन और ठेकदार गठजोड़ द्वारा किया जा रहा हैं।
    आज आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने एक पत्रकार वार्ता में उक्त आरोप लगाते हुए कहा कि इस लूट के विरुद्ध आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) द्वारा प्रतिवाद कर इसे रोकने की मांग थी। पिछले वर्ष इसी वसूली का विरोध करने पर संगठन के प्रमुख नेता पवन मिश्रा को एक ठेकेदार द्वारा मोबाइल फोन पर जान मारने की धमकी देने और बेहद अपमान जनक गाली गलौज करने का मामला सार्वजनिक है। उसके विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ था।
    उन्होंने कहा कि ऊंचाहार थर्मल पॉवर में प्रबंधन के संरक्षण कार्यरत कंपनियों और ठेकेदारों की लूट के शिकार हजारों मजदूर हैं। काफी समय से एनटीपीसी प्रबंधन, स्थानीय व जिला प्रशासन से इस अवैध वसूली को रोकने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग़ की जा रही है। किंतु प्रबंधन और ठेकेदारों द्वारा उल्टे आवाज उठाने वाले संगठन के सदस्यों के दमन पर उतरी है।
    आज फिर इसी लूट के विरुद्ध उठती आवाजों को खामोश करने और व्यापक मजदूरों के नौकरी से बाहर करने का भय पैदा करने की नियत से संगठन के नेता पवन मिश्रा ,संतोष कुमार सहित कुछ अन्य श्रमिको को सेवा से पृथक कर मजदूरों को आतंकित करने ,संगठन के नेतृत्व और उसके सदस्यों को इस मामले में खामोश करने की गई। संगठन ने आंदोलन का नोटिस जारी किया तो पहले पवन जी को उड़ीसा भेजे जाने का एक पत्र दिया गया । बाद में एनटीपीसी प्रबंधन ने 15 मार्च को वार्ता बुलाकर सभी की निरन्तर सेवाओं को सुनिश्चित कराने और वसूली पर रोक लगाने के लिए सभी कार्यरत कंपनियों और ठेकेदारों से शपथ पत्र लेने , शिकायत के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी करने और वसूली की शिकायत पर उसे काली सूची में डालने पर सहमति बनी। किन्तु प्रबंधन ने अगले दिन अपना असली रंग दिखा दिया और पवन मिश्रा को उनके सेवा स्थल के बजाय 4 किलो मीटर दूर प्लांट से बहुत दूर नियोजित करने का आदेश पत्र जारी किया। पवन मिश्रा को आखिर प्रबंधन प्लांट से क्यों दूर रखना चाहता है? यह इसलिए कि मजदूरों से वसूली आबाद रूप से जारी रहे और विरोध की प्रमुख आवाज को दायरे से बाहर कर दिया जाए। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

कामरेड विजय विद्रोही ने अंत में कहा कि पवन मिश्रा व अन्य मजदूरों का तत्काल गेट पास बनाकर सेवा में योगदान के लिए अधिकृत किए जाने , एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली में श्रमिको से जबरन मजदूरी का आधा हिस्सा छीन लेने की वर्षों से चल रही आपराधिक कार्यवाही को रोकने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन जवाबदेही लेते हुए इस अपकृत्य में संलग्न कंपनियों, एजेंसियों,ठेकेदारों को काली सूची में डालकर उनके कार्यादेश निरस्त किए जाने , पेटी ठेकेदारों को भी काली सूची में डालने का कार्य करते हुए ,श्रमिको के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से गतिविधियों को संचालित करने से रोकने ,उन्हें डराने ,धमकाने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस ( ऐक्टू) 15 मार्च की वार्ता के बाद स्थगित आंदोलन को तेज किया जाएगा । इसी क्रम में 1 अप्रैल को एनटीपीसी गेट के समीप एक एकता कन्वेंशन , 9 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन और 13 मार्च से एनटीपीसी गेट पर धरना शुरू करेगा।
उन्होंने अंत में कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन , ठेकेदार प्रशासन के बल पर किसी तरह की दमनात्मक कार्यवाही के मुगालते में न रहें, एनटीपीसी प्रबंधन के अन्य तमाम भ्रष्ट्राचार और उसके कृत्यों के विरुद्ध पूरे ऊंचाहार में पनप रहे विक्षोभ का अभी उनको अंदाजा नहीं है। यदि समस्याओं का समाधान करने के लिए सकारात्मक ढंग से चीजों को लेने से ही शांति बनेगी ।

रायबरेली निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट विद्यालयों का सम्मान किया गया। इस दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया

रायबरेली निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट विद्यालयों का सम्मान किया गया। इस दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।शहर के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में “सम्मान दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता (आईएएस) ने किया। निपुण भारत मिशन में इस बार रायबरेली को मंडल में दूसरा और प्रदेश में 16वां स्थान मिला है।कार्यक्रम में 625 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‌कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‌कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

रायबरेली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत विकास खण्ड राही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला बेला में *”कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम”* का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा 07 बच्चियों को बेबी किट एवं मिठाई वितरित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ राकेश यादव द्वारा मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, जननी सुरक्षा केंद्र, दवाओं, जच्चा बच्चा आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को कैसे नवजात शिशु का व अपना प्रसव के बाद ध्यान रखना है।
माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने के लिए बताया गया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी दी । साथ ही कन्या सुमंगला योजना के पम्पलेट वितरित किये गये।
जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा बताया गया महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप द्वारा वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181 ,112 ,1098, 1090 ,108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बी0सी0पी0एम0, आशा वर्कर, महिलाएं एवं स्टाफ मौजूद रहा।

रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त लाल मोहम्मद निवासी परियावा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उनकी ससुराल जलालपुर धई में है।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रायबरेली पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज

रायबरेली पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह रहे।

विजेता टीम को 2,51000रु की धनराशि।

उपविजेता टीम को 1,51000रु की धनराशि।

मैन ऑफ द सीरीज हीरो हांडा सीडी डीलक्स बाइक।

मुख्य अतिथि के तौर पर आना था बृजभूषण शरण सिंह पूर्व सांसद कैसरगंज गोंडा।

निजी कार्य को लेकर बृजभूषण शरण सिंह को जाना पड़ा निजी कार्यक्रम को लेकर दिल्ली नहीं आ सके कार्यक्रम में।

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने वीडियो जारी कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह नहीं आ पाया रायबरेली की सर जमी पर उसका मुझे है खेद।

ग्रामीण अंचलों से उभरते हुए सितारों के लिए जल्द से जल्द रायबरेली जनपद में उपलब्ध कराई जाएगी जमीन_ पूर्व ब्लाक प्रमुख।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेठी अध्यक्ष स्पोर्टिंग क्लब ने 15 ओवर में बनाया लगभग 240 का स्कोर।

रायबरेली के गुरुबख्शगंज क्षेत्र के अंतर्गत गन्ना काटा मैदान में

रायबरेली पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज

रायबरेली पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज

कर्यक्रम के आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह रहे।

विजेता टीम को 2,51000रु की धनराशि।

उपविजेता टीम को 1,51000रु की धनराशि।

मैन ऑफ द सीरीज हीरो हांडा सीडी डीलक्स बाइक।

मुख्य अतिथि के तौर पर आना था बृजभूषण शरण सिंह पूर्व सांसद कैसरगंज गोंडा।

निजी कार्य को लेकर बृजभूषण शरण सिंह को जाना पड़ा निजी कार्यक्रम को लेकर दिल्ली नहीं आ सके कार्यक्रम में।

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने वीडियो जारी कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह नहीं आ पाया रायबरेली की सर जमी पर उसका मुझे है खेद।

ग्रामीण अंचलों से उभरते हुए सितारों के लिए जल्द से जल्द रायबरेली जनपद में उपलब्ध कराई जाएगी जमीन_ पूर्व ब्लाक प्रमुख।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेठी अध्यक्ष स्पोर्टिंग क्लब ने 15 ओवर में बनाया लगभग 240 का स्कोर।

रायबरेली के गुरुबख्शगंज क्षेत्र के अंतर्गत गन्ना काटा मैदान में

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), रायबरेली के वार्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद उत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का आज तीसरे और अंतिम दिन अत्यंत उत्साह और गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ

रायबरेली के वार्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद उत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का आज तीसरे और अंतिम दिन अत्यंत उत्साह और गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन दिवस के मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम रहे, जिसमें फुटसल और डुएट सिंगिंग में टीम ‘कोहिनूर’ ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं वर्ल्ड ऑफ वियरेबल आर्ट, इवेंट फोटोग्राफी, रील मेकिंग, वाद-विवाद और एड-मैड जैसी महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में टीम ‘स्याही’ ने जीत का परचम लहराया।

अभिव्यक्ति और कला के क्षेत्र में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें टीम ‘नैनो नानी’ ने मोनोलॉग और कॉन्सेप्ट फोटोग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही टीम ‘गली गैंग’ का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिसने शॉर्ट फिल्म, माइम, वन इमेज वन राइट-अप और रोडीज जैसे रोमांचक मुकाबलों में जीत हासिल की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि स्पेक्ट्रम केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा और उनके नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा आयोजन में दिखाई गई असीम ऊर्जा और समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक ने छात्रों के बीच अनुशासन और टीम वर्क की सराहना की, जबकि कैंपस एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण श्रीवास्तव ने शैक्षणिक विकास के साथ-साथ ऐसे सह-पाठयक्रम आयोजनों की अनिवार्यता पर बल दिया। पुरस्कार वितरण के दौरान पूरे परिसर में भारी उत्साह देखा गया और अब सभी की निगाहें उस अंतिम घोषणा पर टिकी हैं जिसमें अंकों की कुल गणना के आधार पर इस वर्ष की ‘ओवरऑल चैंपियन’ टीम के नाम का खुलासा किया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहाँ सभी ने अगले वर्ष इस उत्सव को और भी अधिक भव्य बनाने के संकल्प के साथ विदा ली।

*जनपद में शुरू हुआ एचपीवी टीकाककरण अभियान*

रायबरेली महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की रोकथाम के उद्देश्य से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय स्थित प्रसव पश्चात केंद्र में हुआ।अभियान का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने किया। पहले दिन कुल सात किशोरियों को एचपीवी टीका लगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है और टीकाकरण से इसका प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। सभी किशोरियों को गार्डसिल की सिंगल डोज वैक्सीन दी जाएगी। शासन की ओर से जिले को गार्डसिल वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।अभियान के तहत उन किशोरियों को पात्र माना जाएगा जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया हो, लेकिन 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं की हो तथा जो किशोरियाँ अभियान शुरू होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली हैं वह भी तीन माह के गहन एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत पात्र होंगी। अभियान का लक्ष्य जिले की लगभग 36 हज़ार किशोरियों का टीकाकरण करना है।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि एचपीवी टीका उन सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर लगेगा जहां कोल्ड चेन प्वाइंट की सुविधा है | जिले में महिला अस्पताल स्थित पीपीसी सेंटर सहित सभी 19 सीएचसी पर लगेगा।
प्रारंभिक तीन माह तक यह अभियान सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। इसके बाद यह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है तथा इसके लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी। अभिभावक यू-विन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर डिजिटल सहमति दे सकते हैं। इंटरनेट उपलब्ध न होने की स्थिति में लिखित सहमति ली जाएगी, जिसे बाद में पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आयु सत्यापन के लिए पहचान पत्र आवश्यक होगा तथा टीकाकरण प्रमाणपत्र भी यू-विन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा। टीका खाली पेट नहीं लगाया जाएगा और इसे एएनएम, स्टाफ नर्स या लेडी हेल्थ विजिटर (एलएचवी) द्वारा लगाया जाएगा। अभियान में शिक्षा एवं आईसीडीएस विभाग का भी समन्वय रहेगा।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने बताया कि एच.पी.वी. टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद यदि बुखार, सिरदर्द, मतली या चक्कर जैसे सामान्य लक्षण दिखाई दें तो पैरासिटामॉल की एक गोली दी जा सकती है और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिलाना चाहिए। इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, सूजन या लालिमा होने पर बर्फ से सिकाई करना लाभकारी रहेगा। अभी तक किसी भी किशोरी में टीके के प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखाई दिए हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला साहू, अर्बन नोडल अधिकारी डा राकेश यादव,प्रभारी सी डी पी ओ संध्या श्रीवास्तव, अर्बन कोआर्डिनेटर विनय पांडे, अंकित मौर्या, जिला समन्वयक गावी यूनिसेफ वन्दना त्रिपाठी , वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर दीपक शुक्ला , तारावती, नीतू पाल, अमिता सिंह,लाभार्थीऔर उनके अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

*अपर मुख्य सचिव ने गौ संरक्षण केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण*

रायबरेली अपर मुख्य सचिव पशुधन उ० प्र० शासन लखनऊ मुकेश कुमार मेश्राम ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बन्नावां, सेहगो खानपुर एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थल असनी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा, पशुआहार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। गौ आश्रय परिसर में साफ सफाई सन्तोषजनक पायी गयी। गोवंश आश्रय स्थल परिसर में नवजात एवं दुधारू गोवंशों को अलग तथा बडे गोवंशों को अलग रखा गया था। परिसर में गोवंशों हेतु शेड पर्याप्त मात्रा में बने हुये पाए गए।
अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के समय स्थानीय स्तर पर हरा चारा भूसा आदि के बाजार भाव की जानकारी प्राप्त की गयी। गौ आश्रय स्थल में समस्त गोवंशों की टैगिंग तथा टैगवार वैक्सीनेशन कराते हुये जियों टैग फोटो रिकार्ड रखने के निर्देश दिये गये है, तथा पशुओं को गर्मी/लू से बचाये रखने की व्यवस्थाओं के लिये जूट के पर्दे लगवाने व पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिये गये। आगामी बारिश के मौसम में गौ आश्रय में गूलर, पीपल, बरगद, नीम, जामुन आदि छायादार वृक्ष लगावाये जाने के साथ बाउन्ड्री के किनारे मेंहदी, जेट्रोफा, बोगन बिलिया, सुबबूल, करौंदा आदि लगाये जाने के निर्देश दिये गये है। जल भराव से बचने के लिए मनरेगा से मिट्टी भरवाने एवं खडण्जा लगवाए जाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० कुलदीप द्विवेदी, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज डा० उमेश चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, पशु चिकित्साधिकारी हरदोई डा० सुरेश चन्द्र, पशु चिकित्साधिकारी पश्चिमगांव डा० विजय कुमार पटेल तथा ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं गो आश्रय स्थल के गो सेवक उपस्थित रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।