फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
महराजगंज में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल*

एक निरीक्षक समेत सात थानाध्यक्ष बदले

महराजगंज : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक निरीक्षक समेत कुल आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें सात थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक पनियरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जनसुनवाई सेल में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष घुघली बनाया गया है।

चौकी प्रभारी मिठौरा, थाना सिंदुरिया, उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा, सूरज कुमार को थानाध्यक्ष घुघली से थाना नौतनवा भेजा गया है।

इसके अलावा विशाल कुमार शुक्ला को थानाध्यक्ष सिंदुरिया से थानाध्यक्ष सोनौली, महेन्द्र कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा तथा अनूप तिवारी को थाना ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले में थाना स्तर की पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

99 वर्षीय राजेश्वर सिंह लापता, 24 घंटे से अधिक समय बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने जनता से मांगी मदद

महराजगंज के महादेवा गांव से गायब हुए वृद्ध, क्षेत्र में बढ़ी चिंता

महराजगंज। जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवा गांव से 99 वर्षीय वृद्ध राजेश्वर सिंह के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 29 मई 2026 की दोपहर घर से निकले राजेश्वर सिंह का 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

घर से निकले और फिर अचानक हो गए गायब

परिजनों के अनुसार राजेश्वर सिंह शुक्रवार दोपहर अपने घर से निकले थे। काफी समय तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पहले गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो रिश्तेदारों और परिचितों को भी सूचना दी गई।

गांव के लोगों ने भी अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन वृद्ध का कोई सुराग नहीं लग सका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है।

हर संभव जगह तलाश जारी, लेकिन हाथ खाली

राजेश्वर सिंह के भतीजे अंगद सिंह ने बताया कि परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है। आसपास के गांवों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मदद की अपील की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि वृद्ध की उम्र अधिक होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

जनता से मदद की अपील, सूचना देने वालों से संपर्क करने का अनुरोध

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को राजेश्वर सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क करें—

📞 9451562408

📞 9035477148

📞 9450045959

📞 9651003775

परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है ताकि लापता वृद्ध को सुरक्षित खोजा जा सके।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।