फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*जनसमस्याओं पर शीघ्र आंदोलन-इ.वीरेंद्र* *नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश यादव का हुआ स्वागत* 

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसानों को साधन सहकारी समितियों में डीएपी व यूरिया खाद नहीं मिल रही,बिजली की अंधाधुंध कटौती,सरकारी नलकूप रखरखाव के अभाव में ख़राब है,राजस्व विभाग के कर्मचारी,अधिकारी किसानों के अंशधन के निर्धारण में भ्रष्टाचार में लिप्त एवं पीडीए समाज के लोगों के साथ अन्याय एवं अत्याचार चरम पर है।उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर शीघ्र ही बड़ा धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जायेगा।

विधायक बछरावा श्यामसुन्दर भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों मजदूरों का शोषण करवा रही है जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं।

विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी ने बैठक में कहा कि बीजेपी सामंतवाद एवं अराजकता को बढ़ावा देकर गरीबों का अपमान व दमन करवा रही है।प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार शिक्षा एवं रोजगार विरोधी है।

जिला कार्यकारिणी की बैठक में सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव का जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव,विधायक श्यामसुंदर भारती,विधायक राहुल लोधी,समाजवादी अधिवक्ता सभा अध्यक्ष सौरभ सिंह,पूर्व प्रत्यासी चौ.सुरेश निर्मल सहित उपस्थित अनेकों पदाधिकारियों द्वारा फूल माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी अशोक चौधरी,नीरज श्रीवास्तव व सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी विनोद मौर्य,विवेक सिंह का भी माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया,

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,मेहरबान सिंह,हसीन अहमद,राजेश मौर्य,मिश्रीलाल चौधरी,राजेंद्र यादव,जिला महासचिव मो.अरशद ख़ान,कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी,ओपी यादव,रज्जू ख़ान,कृपा शंकर यादव,प्रदीप तिवारी,अखिलेश यादव,आकाश मौर्य,विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव,ब्रजेन्द्र चौधरी,राकेश यादव,पुत्तन सिंह यादव,शिवनारायण सोनकर,बबलू लोधी,शुभम लोहिया,डा.जावेद,सुरेश पासवान,सरफराज रायनी,सुरजीत सिंह रामनेवाज यादव,सतगुरु पासी,मो.मुशीर,शिवबरन यादव,वीरेंद्र बहादुर,श्रवण आज़ाद,देशराज यादव आदि ने जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत अधिवक्ता शना ख़ान,ममता यादव,शिवदुलारी यादव,अखिलेश माही,अरविन्द कुमार चौधरी,अनिल यादव,एज़ाज़ अहमद,राजेश यादव,विवेक सोनकर,अवधेश यादव,कौशलेन्द्र तिवारी,राजकुमार,अखिलेश यादव,सुरेंद्र यादव,फिरोज खान,जितेंद्र यादव आदि ने किया।

बैठक में समर बहादुर,भानू प्रकाश पटेल,हसनैन ख़ान,देवतादीन,रामकिशोर पुजारी,मो.इरफ़ान,रामू अनाड़ी,सोनी भारती,रेहान कज़ियाना,महेश गुप्ता,इज़हार अज्जू,राजदेव यादव,रवीन्द्र सिंह,शिवपाल सिंह पप्पू,अभिकल यादव,भूपेन्द्र सिंह,अमरजीत यादव,राधेश्याम लोधी,ओमप्रकाश रावत,धून सिंह,अरविंद यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे एवं कलारिपयट्टु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम* 

 

 

रायबरेली। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे एवं कलारिपयट्टु प्रतियोगिता का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में चयनित खिलाड़ियों में अंडर-17 बालिका वर्ग में गायत्री, दिव्यांशी एवं रूपा, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में रिचा ने प्रतिभाग किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन, शौर्य मिश्रा, ओम मौर्य, शोभित, रुद्रांश पटेल एवं नैतिक तथा अंडर-17 बालक वर्ग में प्रांशु सिंह, अनंत प्रताप सिंह, शिवांशु त्रिपाठी, युवराज मौर्य एवं दिव्यांश मौर्य शामिल रहे। कलारिपयट्टु प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कलारीपयट्टु प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में श्रेया कौशल एवं दिव्यांशी तथा अंडर-17 बालक वर्ग में रुद्रांश पटेल, शोभित एवं अजय सिंह ने प्रतिभाग किया। माध्यमिक शिक्षा खेल विभाग, रायबरेली के सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रायबरेली जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं सचिव आशीष जायसवाल सहित उनके सहयोगी क्षितिंद्र शास्त्री, जितेंद्र सिंह, रितिका गुप्ता, शिवानी साहू निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता सकुशल एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सभी प्रतियोगिताएं जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के निर्देशन में निर्धारित मानकों के अनुरूप आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला द्वारा किया गया। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद समिति के सदस्य मंजूर उल हक, मंगल चरण रावत, मोहम्मद अनीस, प्रदीप कुमार पांडे, त्रिपुरेश त्रिपाठी, अंजली सिंह पटेल उपस्थित रहे। सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। रायबरेली जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ।

उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र

 

​रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा।

​वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया

मुरादाबाद में अनुदेशकों की बैठक संपन्न,कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

मुरादाबाद। परिषदीय अनुदेशक कल्याण समिति की मुरादाबाद इकाई ने अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए हुंकार भर दी है। शुक्रवार,31 जुलाई 2026 को शहर के ऐतिहासिक अंबेडकर पार्क (सिविल लाइन) में अनुदेशकों की एक विशाल और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

बैठक में हुंकार भरते हुए वक्ताओं ने साफ कहा कि जब तक अनुदेशकों को उनके सभी वाजिब हक नहीं मिल जाते, तब तक अध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रयास जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के कार्यों की सराहना, बनी नई रणनीति

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी द्वारा अनुदेशक हित में किए जा रहे संघर्षों और अभूतपूर्व कार्यों की जमकर सराहना की गई। प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशन में मुरादाबाद जिले के कोने-कोने तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं धारदार बनाने की ठोस रणनीति तैयार की गई।

संगठन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि अनुदेशकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्रयास जारी रहेगा।

इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

संगठन को नई धार देने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की नई तैनाती की गई:

जिला कार्यकारिणी:

ऋषि कपूर: जिला कोषाध्यक्ष

स्वाति यादव: जिला सचिव

अलका कुशवाहा: जिला महिला संगठन मंत्री

पंकज कुमार: जिला प्रचार मंत्री

ब्लॉक कार्यकारिणी (ब्लॉक अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष):

विजेंद्र कुमार: ब्लॉक अध्यक्ष (बिलारी)

सुनेना मेहरोत्रा: ब्लॉक अध्यक्ष (मुरादाबाद नगर)

कल्पना चौधरी: ब्लॉक अध्यक्ष (मुरादाबाद ग्रामीण)

योगेंद्र कुमार: कोषाध्यक्ष

बैठक के 3 मुख्य एजेंडे तय

ज्वलंत समस्याओं पर प्रहार: अनुदेशकों के लंबे समय से अटके मुद्दों और मांगों को शासन स्तर तक मजबूती से उठाना।

जमीनी स्तर पर एकजुटता: हर ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर अनुदेशकों को एक मंच पर लाना।

एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प

ये लोग रहे उपस्थित 

बैठक में जिलाध्यक्ष अजब सिंह, जिला महामंत्री पुर्षेन्द्र कुमार और जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज की अगुवाई में दर्जनों अनुदेशक शामिल हुए।

मौके पर कविता शर्मा, प्रीति गौतम, नागेंद्र कुमार, सीमा सिंह, हर्षा खान, स्वाति कौशिक, अर्शी सिद्धिकी, तवबसुम रहमान, ताजिया इब्राहिम, नवनीत कुमार, सोनिका, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यकारिणी ने बैठक में पहुंचे सभी अनुदेशक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए “अनुदेशक एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ बैठक का समापन किया।

गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की मासूम का अपहरण कर की हत्या, नदी से शव बरामद, जुर्म कबूला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डायल-112 में तैनात एक पुलिस सिपाही ने जिला अस्पताल से 10 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को रोहिणी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही की निशानदेही पर गुरुवार सुबह मानीराम क्षेत्र स्थित चिउटहा पुल के पास नदी से बच्ची का शव बरामद कर लिया है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अस्पताल से घर लौटते समय बनाई गई शिकार

पीड़ित परिवार मूल रूप से आजमगढ़ के कप्तानगंज क्षेत्र का निवासी है और पिछले चार वर्षों से गोरखपुर में किराए पर रहकर ई-रिक्शा चलाता है। पीड़ित पिता के मुताबिक, उनकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी जिला अस्पताल में भर्ती थी। 28 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे 10 साल की छोटी बेटी अपनी बहन को खाना देने अस्पताल गई थी। रात करीब 10 बजे घर लौटते समय वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

बड़ी बहन के अनुसार, अस्पताल परिसर में खाना खाने के दौरान पुलिस वर्दी में आए एक व्यक्ति ने उनसे घर का पता पूछा और रात अधिक होने पर घर छोड़ने की पेशकश की। इसके बाद मौका देखकर वह छोटी बच्ची को अपने साथ ले गया।

39 सेकेंड के CCTV फुटेज से बेनकाब हुआ आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया। जिला अस्पताल के CCTV फुटेज खंगालने पर आरोपी सिपाही की करतूत सामने आई। महज 39 सेकेंड के फुटेज में बच्ची अस्पताल से बाहर निकलती दिखी और पीछे से वर्दीधारी सिपाही बाइक से आता नजर आया। बातचीत के बाद वह बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखा।

आपराधिक पृष्ठभूमि का निकला सिपाही, सेवा से बर्खास्तगी की सिफारिश

CCTV के आधार पर बाइक नंबर ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने बच्ची की हत्या कर शव रोहिणी नदी में फेंक दिया था। आरोपी मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कौस्तुभ ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सेवा से बर्खास्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। एसएसपी ने खुलासा किया कि आरोपी सिपाही का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह जनवरी 2025 में छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन ‎


‎रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।

‎सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल

‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है।

‎राज्यमंत्री की मौजूदगी पर उठाए सवाल

‎​सुशील पासी ने घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और भड़काऊ बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के सामने इस तरह की बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।

‎​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

‎​प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि अपने नेता के खिलाफ इस तरह के अपशब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरेआम गाली देने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा बनी रहे।रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

‎रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।

‎सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल

‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है।

‎राज्यमंत्री की मौजूदगी पर उठाए सवाल

‎​सुशील पासी ने घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और भड़काऊ बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के सामने इस तरह की बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।

‎​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

‎​प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि अपने नेता के खिलाफ इस तरह के अपशब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरेआम गाली देने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा बनी रहे।

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’

 

रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

 

दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

 

विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है।

 

प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

 

मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।

एम्स रायबरेली एवं सेवादान आरोग्य संस्था के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान संपन्न

 

रायबरेली, मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एम्स रायबरेली एवं सेवादान आरोग्य संस्था के मध्य गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डाक्टर अमिता जैन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस समझौते के अंतर्गत सेवादान आरोग्य संस्था द्वारा एम्स रायबरेली परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम गृह (नाइट शेल्टर) का निर्माण कराया जाएगा। यह सुविधा दूर-दराज़ से उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराएगी, जिससे उपचार अवधि के दौरान उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में एम्स रायबरेली की ओर से कर्नल अखिलेश सिंह, उप-निदेशक (प्रशासन) एवं सेवादान आरोग्य संस्था की तरफ़ से अमित दास ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए और एमओयू का एक दूसरे से स्थानातंरण किया।

संस्थान की ओर से हस्ताक्षर कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ अमिता जैन, उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, वित्तीय सलाहकार कर्नल यू. एन. राय, अधीक्षण अभियंता श्री हरीश यादव सहित अभियांत्रिकी विभाग से अन्य अधिकारी तथा सेवादान आरोग्य फाउंडेशन की ओर से श्री अमित दास एवं श्री डी डी पाण्डे उपस्थित थे।

इस अवसर पर दोनों संस्थाओं ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों के हित में मिलकर कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक संवेदनशील, सुलभ एवं जन-केंद्रित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अमिता जैन ने कहा कि मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए सम्मानजनक आवास की व्यवस्था करना मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण आयाम है और यह पहल इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। सेवादान आरोग्य संस्था द्वारा निर्मित होने वाला विश्राम गृह भविष्य में एम्स रायबरेली आने वाले हजारों मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा तथा उन्हें उपचार के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।

151 पवित्र नदियों के जल कलशों के साथ आगे बढ़ी सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव यात्रा, प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया स्वागत

IMG 20260731 WA0494

प्रयागराज।

पूर्वांचल महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव यात्रा दूसरे दिन प्रयागराज पहुंची। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया और भगवा ध्वज दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।

इस दौरान यात्रा के साथ चल रहे 151 पवित्र नदियों के जल कलशों का विधिवत पूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासतों को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की 151 नदियों के जल का एक साथ पूजन करना राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने लोगों से नदियों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, नदी संरक्षण और प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इससे पहले यात्रा मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद गंगा नदी से पवित्र जल लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन किया गया और यात्रा प्रयागराज पहुंची।

गौरतलब है कि 26 जुलाई को आजमगढ़ के तमसा और सिलानी नदी संगम स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम से शुरू हुई यह यात्रा प्रयागराज के बाद लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर होते हुए कुशीनगर के तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर पहुंचेगी, जहां सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव के अवसर पर इसका समापन होगा।


स्थान – प्रयागराज

IMG 20260731 WA0498


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया स्वागत।

151 पवित्र नदियों के जल कलशों का पूजन।

सनातन संस्कृति और नदी संरक्षण का दिया संदेश।

यात्रा कुशीनगर के सूर्य मंदिर तक पहुंचेगी।

संपादकीय टिप्पणी

धार्मिक और सांस्कृतिक यात्राएं समाज में आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का भी माध्यम बनती हैं। यदि इनके माध्यम से नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ती है तो ऐसे आयोजनों का सामाजिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

 

गरीबों की सेवा कर मनाई पिता की पुण्यतिथि, जरूरतमंदों को वितरित किए भोजन के पैकेट

गोला गोकर्णनाथ में प्रभात किरण सामाजिक संस्थान के पदाधिकारियों ने अपने पिता स्वर्गीय ब्रह्मदीन वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेट वितरित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। प्रभात किरण सामाजिक संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत वर्मा एवं प्रबंधक पंकज कुमार वर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय ब्रह्मदीन वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने गोला गोकर्णनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान शिवा प्रजापति, छुन्ना लाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। भोजन वितरण के दौरान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

नवनीत वर्मा एवं पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय ब्रह्मदीन वर्मा मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते थे। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर परिवार प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है।

कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग किया। अंत में स्वर्गीय ब्रह्मदीन वर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर भोजन वितरण

गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बांटे गए फूड पैकेट

प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रम

सामाजिक सेवा का दिया प्रेरक संदेश

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।