फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*एडीएम की अध्यक्षता में गेहूँ खरीद कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न*_जनपद में 93 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापितहूँ क्रय अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित*

रायबरेली जिलाधिकारीहर्षिता माथुर की निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत कृषकों से गेहूँ खरीद हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूँ खरीद कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान वर्ष 2026-27 में गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585.00 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है जो गत वर्ष की तुलना में रु0 160 प्रति कुंतल अधिक है। उन्होंने बताया कि वित्तीय रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जनपद में स्थापित होने वाले गेहूँ क्रय केन्द्रों की संख्या 93 है, जिसमें खाद्य विभाग के 34, भारतीय खाद्य निगम के 05, पी0सी0एफ0 29, पी0सी0यू0 15, यू0पी0एस0एस0 08 एवं मण्डी परिषद के 02 गेहूँ क्रय केन्द्र है। उन्होंने कहा कि अनुमोदित क्रय केन्द्रों में खाद्य विभाग के 06, पी0सी0एफ0 के 03, पी0सी0यू0 के 01 एवं यू0पी0एस0एस0 के 03 कुल 13 मोबाइल गेहूँ क्रय केन्द्रों का संचालन किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूँ क्रय अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित हैं, सभी 93 गेहूँ क्रय केन्द्रों पर केंद्र प्रभारी तैनात है। सभी राजकीय गेहूँ क्रय केन्द्र सामान्यतः प्रातः 09ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक खुले रहेंगे। प्रतिदिन क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय केन्द्र पर पूर्वान्ह 09 बजे तक अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति ई-पॉप डिवाइस पर दर्ज की जायेगी। रविवार एवं राजपत्रित अवकाश छोड़कर, शेष कार्य दिवसों एवं स्थानीय अवकाश व द्वितीय शनिवार में क्रय केन्द्र खुले रहेंगे। क्रय एजेंसियों द्वारा गेहूँ क्रय केन्द्रों पर किसानों के लिए पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग इत्यादि के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की जायेगी। क्रय केंद्र पर खरीद हेतु आवश्यक उपरकरण यथा 02 इलेक्ट्रांनिक कांटा, 01 नमी मापक यंत्र, विनोइंग फैन, डबल जाली का छलना एवं पॉवर डस्टर तथा एनालिसिस किट आदि की व्यवस्था मण्डी परिषद द्वारा अनिवार्य रूप से करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि गेहूँ की बिक्री हेतु किसान खाद्य तथा रसद विभाग की वेबसाइट FCS.up.gov.in पर पंजीकरण करायें।
इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

*सम्राट अशोक ने दिया अहिंसा,प्रेम का संदेश-इ.वीरेन्द्र*

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मौर्य वंश के महान शासक सम्राट अशोक की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाई गयी।जयंती पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव ने कहा कि यह दिन न्याय,शांति एवं धम्म विजय के प्रतीक सम्राट अशोक को याद करने के लिए समर्पित है,कलिंग युद्ध के उपरांत सम्राट अशोक ने तलवार त्यागकर “धम्म विजय” प्रेम से विजय को अपनाया।उनके विचार धम्म नीति के माध्यम से प्रचलित हुए जो अहिंसा,प्रेम,धार्मिक सहिष्णुता एवं जनकल्याण पर आधारित थे।
जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि अशोक सम्राट के चार शेर शक्ति,साहस,आत्मविश्वास एवं गौरव को दर्शाते हैं।प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में शासक अशोक द्वारा निर्मित स्तंभ बौद्ध धर्म एवं मौर्य साम्राज्य की शक्ति को दर्शाता है।
सम्राट अशोक की जयंती पर प्रमुख रूप से दिनेश यादव,मो.अरशद खान,सुरजीत सिंह,प्रदीप तिवारी,गंगासागर यादव,अमर सिंह,मो.मुशीर,नरेंद्र यादव,आलोक यादव,बलराज राना,चंद्र प्रकाश आज़ाद,अजय यादव,रेहान क़ज़ियाना आदि नेताओं द्वारा विचार व्यक्त किया गया इस अवसर पर रामकिशोर पुजारी,राजेश यादव,अभिषेक यादव,धर्मराज कुशवाहा,राघवेन्द्र यादव,विनय यादव सहित अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा महान शासक अशोक को यादकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

रायबरेली पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है

 

  • रायबरेली पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन परिसर से 10 नई पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले की आपातकालीन सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस इन पीआरवी वाहनों के जरिए पुलिस अब पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी तरीके से घटनास्थल पर पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि इन वाहनों के जुड़ने से पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह पहल कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ाएगी
*जिला जज व डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण*

*जिला जज व डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण*

रायबरेली जिला जज अमित पाल सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार रायबरेली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कैदियों की समस्याओं को सुना।

सभी बैरकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कारागार के पाकशाला में बन्दियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था आदि का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुवे कहा कि व्यवस्थाओं को नियमानुसार दुरूस्त रखने के साथ ही बंदी गृह में रह रहे मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाओं को जेल मैनुअल के अनुरूप ही सुनिश्चित कराया जाए।

इस अवसर पर सी०जी०एम० पवन कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमोद कंठ, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित संबंधित कार्मिकगण उपस्थित रहें।

राइजिंग चाइल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह आयोजित, गाउन में सजे बच्चों को किया गया सम्मानित*
  • *राइजिंग चाइल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह आयोजित, गाउन में सजे बच्चों को किया गया सम्मानित*

*राइजिंग चाइल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन गाउन पहन बच्चों ने मनाई सफलता की खुशी*

रायबरेली शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल का ग्रेजुएशन समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। दो चरणों में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन न्यायिक मजिस्ट्रेट कृति किशोर, पी. आर. माथुर एवं नेहा शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा प्रदान करते हुए बच्चों के समग्र एवं बहुआयामी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जाता है, ताकि छात्र-छात्राएं भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। समारोह में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, समाजसेवी आशीष प्रताप सिंह, सिविल जज स्वप्निल पांडेय, अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह, सिविल जज अमित मिश्रा, जुडिशल मजिस्ट्रेट खैरुन्निसा, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रजनीश कपूर, सचिव सचिन मल्होत्रा, नवीन मल्होत्रा, एफ. जी. डिग्री कॉलेज के प्रबंधन मंत्री अतुल भार्गव, धीरज श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब से निधि मल्होत्रा, सतीश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता रेलवे अरुण मिश्रा तथा आईसीआईसीआई बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय में अगली कक्षा के लिए उत्तीर्ण एवं पदोन्नत हुए छात्र-छात्राओं को ग्रेजुएशन गाउन एवं कैप पहनाकर जैसे ही प्रमाण-पत्र एवं परीक्षा परिणाम वितरित किए गए, बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी आदित्य वीर, तिश्या, आराध्या, आर्यांश, शिवांग, रक्षित, वेदांश, अविशा, उत्कर्ष, युवराज, खुशी, अजेय, वरदान, अदिति, प्रारब्ध, मानस, अयंतिका, मोक्षिता, धृति, तबीबा, मिशिका, यशस्वी, अथर्व सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्रनाथ हरि सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

विद्युत विभाग के जेई सस्पेंड, नाराज होकर चीफ ऑफिस पर धरने पर बैठे

स्लग..विद्युत विभाग के जेई सस्पेंड, नाराज होकर चीफ ऑफिस पर धरने पर बैठे

 

रायबरेली में विद्युत विभाग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता द्वारा अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद नाराज जेई चीफ ऑफिस पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

 

बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। विभागीय पत्र में उपकेंद्र पर स्टाफ की उपस्थिति, राजस्व वसूली, उपकरणों के रखरखाव और कार्यों में लापरवाही जैसी कई कमियां बताई गई हैं।

 

वहीं सस्पेंड किए गए जेई का आरोप है कि उन्हें मनमानी तरीके से और गलत आरोप लगाकर निलंबित किया गया है। जेई का कहना है कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया गया और कार्रवाई एकतरफा की गई।

 

मामले को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल जेई ने न्याय मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही है।

विद्युत विभाग के जेई सस्पेंड, नाराज होकर चीफ ऑफिस पर धरने पर बैठे

स्लग..विद्युत विभाग के जेई सस्पेंड, नाराज होकर चीफ ऑफिस पर धरने पर बैठे

 

रायबरेली में विद्युत विभाग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता द्वारा अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद नाराज जेई चीफ ऑफिस पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

 

बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। विभागीय पत्र में उपकेंद्र पर स्टाफ की उपस्थिति, राजस्व वसूली, उपकरणों के रखरखाव और कार्यों में लापरवाही जैसी कई कमियां बताई गई हैं।

 

वहीं सस्पेंड किए गए जेई का आरोप है कि उन्हें मनमानी तरीके से और गलत आरोप लगाकर निलंबित किया गया है। जेई का कहना है कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया गया और कार्रवाई एकतरफा की गई।

 

मामले को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल जेई ने न्याय मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को किया गया सम्मानित

संवाददाता अर्जुन सिंह

संतकबीरनगर। जिला पंजायत अध्यक्ष बलिराम यादव व अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा० अमित कुमार सिंह द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा वर्ष 2025 मे जनपद मे 112 ग्राम पंचायतो को टी०बी० मुक्त घोषित किया गया जिसमें से 29 सिल्वर एवं 83 ब्रान्ज के मानदंड को पूर्ण कर चयनित की गयी है। उक्त में से चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को जिला पंजायत अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की यह उपलब्धि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन के अनुरूप, ग्राम प्रधान एवं टीबी कार्यक्रम के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाया है। जनपद में 112 ग्राम पंचायतो को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह प्रयासों टीबी मुक्त भारत लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मा0 जिला पंजायत अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा क्षय रोगियों को 25 पोषण पोटली का वितरण किया गया। इसके साथ ही साथ जनपद मे 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ मोबाइल मेडिकल वैन को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियो से अपील की है कि टीबी के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन में कमी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच कराये. समय पर जाँच व पूर्ण उपचार एवं जागरूकता ही टीबी उन्मूलन का सबसे प्रभावी उपाय है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित आनन्द, लेखाकार रामबास विश्वकर्मा व जिला क्षय रोग केन्द्र के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

संतकबीरनगर में 135 जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न

संवाददाता अर्जुन सिंह

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 135 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह जी, मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, मा0 ब्लॉक प्रमुख हैंसर श्रीमती कालिंदी चौहान जी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।

मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह जी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में पधारे सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों सहित सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने बताया कि यह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिये सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा, क्योकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है।

मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, मीडिया बन्धु सहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकगण, वर-वधू एवं सम्मानिक आगन्तुकगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी सम्पन्न करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकान्क्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वंय वहन कर रही है।

मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश के चौमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहॅच रहा है।

मा0 ब्लॉक प्रमुख हैंसर श्रीमती कालिंदी चौहान ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण सहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकगण, वर-वधू एवं सम्मानिक आगन्तुकगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर सभी को धन्यवाद देते हुए सभी नवयुगलों को आशीर्वाद एवं सुखमय भविष्य की कामना किया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया।

उन्होंने बताया कि आज सम्पन्न इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 135 जोड़ों का जिसमें 132 जोड़ों का हिन्दु धर्म की परम्परा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्य/पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा 03 जोड़े का मुस्लिम धर्म की परम्परा के अनुसार मौलवी/काजी द्वारा निकाह कराया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी मा0 जनप्रतिनधिगणों एवं आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार स्वरूप लड़की के खातें में रुपए 60 हजार धनराशि सहित पायल, विछिया, वर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा, अटैची, गैस चूल्हा इत्यादि दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें प्रति जोडों पर प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रूपये खर्च करने की व्यवस्था की गयी है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सत्यपाल पाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री भाजपा कपिल देव कनौजिया, अशोक यादव, हैप्पी राय, पूर्व जिला मंत्री राजेंद्र राय, शक्तिमणि त्रिपाठी, भूपेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैया वर्मा, संजय सिंह, महामंत्री रुद्रनाथ मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी जितेंद्र शुक्ला, रितेश वर्मा, महेश वर्मा, शंभू यादव, कुंदन वर्मा, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, सीडीपीओ मेहदावल गरिमा पांडेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

मेहदावल विधायक द्वारा जल अर्पण-2026 का आयोजन किया गया

संतकबीरनगर। “विश्व जल दिवस” के शुभ अवसर पर जनपद के विकासखंड- सांथा के ग्राम पंचायत करमा कला में मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति में पेयजल योजना से संबंधित जल अर्पण-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पेयजल के उपयोग एवं योजना के संचालन / रखरखाव के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गई।

मा0 विधायक मेंहदावल द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य एवं स्वास्थ्य को लेकर पेयजल की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की सराहना के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार को आभार प्रकट किया। मा0 विधायक जी के द्वारा जल निगम को निर्देश दिया गया कि इसी तरह से अन्य योजनाओं को भी पूर्ण कराकर ग्रामवासियों को लाभान्वित करें।

मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा जल के उपयोग एवं इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई एवं जल का दुरुपयोग न करने का आह्वान किया गया।

अधिशासी अभियंता द्वारा जल जनित बीमारियों एवं इनसे बचने के लिए टंकी के पानी का उपयोग करने को आग्रह किया गया। जल अर्पण कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के अंतर्गत निर्मित समस्त इकाइयों के देख-रेख ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता से की जानी है। उन्होंने जल संचालन के बारे में जानकारी दी तथा लोगों को जागरूक किया।

मा0 विधायक जी द्वारा पेयजल योजना से संबंधित करमा कला एवं भटौरा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों में F.T.K. महिलाओं, पंप ऑपरेटर एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक जी द्वारा योजना का निरीक्षण किया गया एवं वृक्षारोपण करने के साथ अन्त में गांव में हाउस कनेक्शन से जलापूर्ति (नल से स्वच्छ पेयजल) का निरीक्षण किया गया एवं सराहना की गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सांथा अरविन्द जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी (पं०), ग्राम प्रधान करमा कला राम अदालत एवं ग्राम प्रधान भटौरा घनश्याम यादव, जल निगम के अधिशासी अभियंता इं० महेंद्र राम, सहायक अभियंता इंजीनियर इं० जय नारायण यादव इंजीनियर, इं० अभिषेक पाण्डेय, इं० चंद्रशेखर यादव, जूनियर इंजीनियर मनोज पाल, इं० प्रिन्स पाण्डेय, इं० प्रभुत्व सिंह, इं० अभिषेक कुमार, इं० आनंद सिंह, इं० प्रशांत पटेल, एवं कार्यदायी फर्म जैक्शन (जे०वी०) के प्रोजेक्ट मैनेजर लालचन्द एवं DPM पंकज पासवान, प्रिन्स कुमार, साइट इं० अवनीश यादव सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता: अर्जुन सिंह

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।