फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रदर्शन

 

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता जिला महामंत्री संदीप शुक्ला नगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ सुपर मार्केट स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन दिया गया, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि इस भीषण उमस भरी गर्मी में व्यापारिक समय पर दिन-रात अघोषित विद्युत कटौती से व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है जिसको तत्काल रोका जाए, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता महामंत्री संदीप शुक्ला ने कहा कि यदि कोई पार्ट है तो उसकी सूचना व्यापार मंडल को दी जाए व्यापारिक क्षेत्र में जेई को अलर्ट मोड पर रखा जाय, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने कहा कि व्यापारियों को बिना संज्ञान में लिए उनके लोड को अनाप-शनाप बढ़ा दिया गया जिसको तत्काल निरस्त किया जाए, विद्युत खंड प्रथम अधिशासी अभियंता कपिल कुमार ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए शहर को कटौती से मुक्त रखा जाएगा ,इस मौके पर आलोक सिंह ,बीके रावत,सुमित गोयल, बृजलाल अग्रवाल, प्रिंशु,शिखर श्रीवास्तव, बबलू शुक्ला, सुरेश गोयल, हंसराज सावलानी, सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे

*शोषितों पीड़ितों की ढाल है संविधान-इ.वीरेन्द्र* *सपा ने मनाया संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में “संविधान मानस्तम्भ स्थापना दिवस” जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज ही के दिन 26 जुलाई को महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था।देश में 26 जुलाई के दिन ही ‘आरक्षण देने का शुभारंभ’ हुआ था।सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था जो आगे चलकर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के सद्प्रयासों से हमारे देश के संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी बना इसके लिए हर वर्ष ‘26 जुलाई’ के दिन से अधिक ऐतिहासिक अवसर कुछ भी नहीं हो सकता है क्योंकि विचार को सही में लागू करना ही तो सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण होता है महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने इस दिन लागू करके दिखलाया था। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष भी 26 जुलाई को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं देश में समाजवादी पार्टी “संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस” का आयोजन कर रही है।संविधान ही शोषितों पीड़ितों की ढाल है।

विधायक बछरावा श्याम सुंदर भारती ने कहा कि संविधान मानस्तंभ स्थापना के पीछे की मूल भावना यही है कि ‘संविधान-मानस्तंभ’ वस्तुतः “पीडीए-प्रकाशस्तंभ”के रूप में हमारे “सामाजिक न्याय के राज” की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे।

विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी ने कहा कि जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा,संविधान ही ढाल है,संविधान ही कवच है।

विधायक प्रतिनिध दिव्यावर सिंह ने कहा कि संविधान ही गैर बराबरी दूर करके समता-समानता को सुनिश्चित करेगा और हमारे बंधु राष्ट्र को बनाने के ‘महा-संकल्प’ को भी साकार करेगा।

संविधान मानस्तम्भ स्थापना दिवस कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा, ओम प्रकाश मिश्रा,चौ.सुरेश कुमार निर्मल,आकाश मौर्या,रामविलास यादव,अनीता राकेश,शिवदुलारी यादव,मुनेश्वर पासी,मो.अरशद खान,मो.मुशीर,सुरेश पासी,डा.अखिलेश पासी,श्रवण चौधरी,राजेश मौर्य,राजेंद्र यादव,ब्रजेन्द्र चौधरी,जगदेव यादव,जेपी यादव,राकेश कुमार,पुत्तन सिंह यादव,भानू प्रकाश पटेल,गंगासागर यादव आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सुरजीत सिंह,अखिलेश यादव,श्रवण आज़ाद,हाजी वसीम,डा.जावेद,फ़हीम अहमद,हसीन अहमद,अरुण प्रताप यादव,इज़हार ख़ान,नरेंद्र यादव,हसनैन अहमद,रवींद्र सिंह,देवतादीन पासी,अमर कश्यप,राजेंद्र बहादुर,सूर्यभान सिंह,रामअभिलाख पासी,देशराज यादव,रज्जन पटेल,भीम सिंह,राम किशोर पुजारी,अरविंद चौधरी,भूपेंद्र सिंह,लवकुश मौर्य,अजय मौर्य,महेश गुप्ता,मदन यादव,मो.कैफ़,रेहान अहमद,पारसनाथ यादव,नैय्यर इस्लाम,रामनरेश यादव,सावित्री वर्मा,सुशीला देवी,मनीषा देवी,रवि सिंह,बबलू बाजपेयी,आदित्य सिंह,अविनाश यादव,शिवभजन मौर्य,प्रदीप मौर्य,अजय प्रताप यादव,अशोक गुप्ता,महेंद्र यादव,अभिषेक यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देव शयनी एकादशी की शाम गंगा तट पर गूंजा जयघोष , हुई आरती 

 

 

 

ऊंचाहार रायबरेली देव शयनी एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार को शाम क्षेत्र के गोकना गंगा तट पर विशेष आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने नेतृत्व किया। मां गंगा तट पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। सायंकाल घाट को दीपों और फूलों से सजाया गया।

 

शनिवार की शाम पूजा-अर्चना के बाद पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी के मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आरती शुरू हुई। आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़े और शंख की ध्वनि से पूरा घाट गूंज उठा।धार्मिक मान्यता है कि देव शयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दिन गंगा स्नान और आरती का विशेष महत्व है। यहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमाया और मनोकामनाएं मांगी। यह आयोजन मां गंगा गोकर्ण समिति द्वारा किया गया था । आयोजकों ने कहा कि हर एकादशी को इसी तरह सामूहिक आरती की जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रेम सिंह ,शिव वचन ,देव करण सिंह, गजानन डिवेडी आदि लोग मौजूद रहे ल

*साहस,संघर्ष एवं स्वाभिमान की मिशाल थीं फूलनदेवी-इ.वीरेन्द्र*

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व सांसद फूलनदेवी का जीवन साहस,संघर्ष एवं स्वाभिमान की अमिट मिशाल था वह अन्याय के विरुद्ध विद्रोह,आत्मसम्मान के लिए संघर्ष एवं सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज रही।
परिस्थितियों व अत्याचार के कारण वह चम्बल के बीहड़ में सक्रिय होकर बागी बन गयीं अपने ऊपर हुए अत्याचार एवं अपमान का बदला लेने के लिए वह देश भर में चर्चित हुई उसके उपरांत भारी जनसमूह एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर जेल गयीं।सन 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रयासों से जेल से रिहा हुई,मुलायम सिंह यादव की समानता एवं न्याय की नीतियों से प्रभावित होकर वह राजनीत में सक्रिय होकर सन 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव जीतीं।लोकसभा सदन में उन्होंने नक्सलवाद के नाम पर बेक़सूर लोगों पर पुलिसिया अत्याचार एवं नारी सशक्तिकरण पर अनेकों बार आवाज उठायी।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से लक्ष्मण निषाद,प्रदीप तिवारी,गंगासागर यादव, मो.अरशद खान,राजेश मौर्य,ओपी यादव,दिनेश यादव,हाजी वसीम,हसीन अहमद,विनायक सोनकर,डा.जावेद,इजहार खान,बलराज राना,सुरजीत सिंह,आलोक यादव,मो.कैफ़ आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि फूलन देवी का जीवन प्रेरणादायी एवं वह इतिहास में सदैव याद की जायेंगी।
इस अवसर पर आफ़ताब अहमद,योगेश्वर पटेल,देवेंद्र भीमराज,नयन शुक्ला,इरफ़ान अहमद,शुभम लोहिया,अभिकल यादव,अनिल कुमार बहेलिया,विनय यादव,अभिषेक यादव आदि अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा वीरांगना फूलनदेवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

युवाओं की जीत लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत : डॉ. शशिकांत शर्मा

 

 

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल युवाओं की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। देश के युवाओं ने जिस एकजुटता, धैर्य और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की, उसने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनशक्ति सर्वोपरि होती है।

 

डॉ. शर्मा ने कहा कि जो कार्य विपक्ष भी प्रभावी ढंग से नहीं कर पाया, उसे आज की जेन-जी (Gen Z) ने अपने साहस, जागरूकता और एकता के बल पर कर दिखाया। युवाओं ने अपने अधिकारों और भविष्य की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से लड़कर पूरे देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है।

युवाओं की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। लोकतंत्र में जनता की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता और जब युवा जागरूक होकर आगे आते हैं तो बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव हो जाता है। डॉ. शर्मा ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति इसी प्रकार सजग रहने का आह्वान किया।

*डीएम व एसपी ने सावन मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश*

 

 

 

रायबरेली आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा, गंगा घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दृष्टिगत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाल्हेश्वर मंदिर ऐहार, गेंगासो गंगा घाट तथा डलमऊ गंगा घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गंगा घाटों एवं मंदिर परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था निरंतर बनी रहे तथा साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों का सुव्यवस्थित संचालन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात संचालन के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू की जाए, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि प्रमुख स्थलों पर प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस तथा चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। साथ ही विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ ब्रजेश दत्त गौड़, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*25 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई*_ _*राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी सुनेंगी शिकायतें*_    

 

रायबरेली जनहित में महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 25 जुलाई 2026 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी का जनपद भ्रमण प्रस्तावित है। कार्यक्रम के तहत महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए जिला पंचायत सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।

जनपद की यदि किसी भी महिला को महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न या घरेलू हिंसा से संबंधित कोई शिकायत है तो वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकती हैं, जिससे उनका त्वरित निस्तारण कराया जा सके।

*जिलाधिकारी ने जेल रोड पर किया वृक्षारोपण* *वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का दिया संदेश*

 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज जेल रोड स्थित इंदिरा नगर पावर हाउस के समीप वृक्षारोपण कर जनपद में हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल रोड में 1.5 कि०मी० सड़क की दोनों पटरियों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत छायादार, फलदार व छोटे शोभाकार वृक्षों को रोपित कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने रोपित पौधों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका संरक्षण हो सके और अधिकतम पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी देखरेख और संरक्षण भी उतनी ही गंभीरता से किया जाए। जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाएं।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए

 

रायबरेली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली के इमरजेंसी विभाग में ऑपरेशन थिएटर (Emergency OT) का संचालन 2 फरवरी, 2026 से प्रारंभ हुआ था। विभाग ने महज साढ़े पांच माह में 651 मरीजों के सफल ऑपरेशन पूर्ण कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

 

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 24 जुलाई, 2026 को इमरजेंसी ओटी, ग्राउंड फ्लोर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने की।

 

इस अवसर पर उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, इमरजेंसी ओटी के प्रभारी डॉ. अभय राज यादव सहित सर्जरी विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने इमरजेंसी ओटी की पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण, टीमवर्क और मरीजों के प्रति सेवा-भाव का परिणाम है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता, गुणवत्ता और दक्षता के साथ कार्य करते हुए मरीजों को उत्कृष्ट एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। एम्स रायबरेली लगातार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है और यह उपलब्धि उसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

 पूर्व विधायक ने जंतर मंतर में छात्र छात्राओं के साथ बर्बरता और विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान 

 

 

रायबरेली 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है।लेकिन उससे पहले जिस तरह से दिल्ली के जंतर मंतर में छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट कर करते हुए उन्हें अधमरा कर दिया गया, अश्रु गैस के गोले छोड़े गए। इन सब की गहनता से जांच होनी चाहिए। फिलहाल कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है जिस तरह से छात्राओं के साथ मारपीट की गई है वह कौन लोग हैं जो सिविल ड्रेस में आए उन्होंने छात्र छात्राओं के साथ-साथ नेता प्रति पक्ष सांसद राहुल गांधी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ जिस तरह से पुलिस कर्मियों ने बदसलूकी की वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पूर्व विधायक ने यह भी कहा देखा जा रहा है धीरे-धीरे प्राथमिक विद्यालय प्राइवेट स्कूल हजारों की संख्या में बंद कर दिए गए।बीजेपी सरकार बड़े-बड़े वादे ओर अभियान चला रही कि सब पढ़े ओर सब बढ़े का का नारा दिया जा रहा है, तो वहीं उन्होंने पौधा रोपण भी बड़ी बात कही जितने पौधे लगाए जा रहे हैं उतनी ही कटाई हो रही है।जिसका हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी ने मुद्दा भी उठाया।अभी हाल ही में ही उत्तराखंड राजस्थान में भी पौधारोपण को लेकर जिस तरह से कटाई की गई उस पर भी बड़ी बहस की गई।राम मंदिर में चंदा चोरी के के मामले में पूर्व विधायक ने कहा अभी तक आरोपियों का खुलासा नहीं हुआ किसान परेशान है ना समय से खाद मिल रही है ना किसानों की भरपाई हो पा रही है तो वहीं उन्होंने बढ़ती महंगाई और विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि सरकार कोई भी हो उन्हें अपने कर्तव्य को पूर्ण रूप से निभाना चाहिए और जो इस वक्त हमारे यहां ऊंचाहार में मौजूदा विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे हैं वह बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं की सड़कों की मरम्मत कराई दी गई है,जनता बड़ी खुश है तो जनता कहां खुश है कोटेदारों को परेशान किया जा रहा प्रधानों को परेशान किया जा रहा सड़को की स्थिति खस्ताहाल पड़ी हुई है ,क्या यह मौजूदा विधायक जी को नहीं दिखता।फिलहाल जब उनसे बात की गई 2027 चुनाव को लेकर कि आपकी आगे क्या तैयारी है अगर आपको टिकट मिला तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा है कि पार्टी का नेतृत्व है टिकट देंगी तो हम कार्य करेंगे और जो भी समस्या ऊंचाहार विधानसभा में रह गई उन समस्याओं को निपटाने के साथ-साथ जो भी योजनाएं हर घर तक पहुंचाने का हमारा लक्ष्य रहेगा।फिलहाल 2007 से लेकर 2012 तक विधायक रहे कुंवर अजय पाल सिंह ने मौजूदा सरकार को बेधने का काम किया है।फिलहाल 2027 विधानसभा का चुनाव कहीं ना कहीं आरोप और प्रत्यारोप के दौर से गुजर रहा है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।