फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
_*मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्कूल चलो अभियान का जनजागरूकता कार्यक्रम*_

 

रायबरेली  नगर क्षेत्र व मलिकमऊ आयाम में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बेटियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके कानूनी प्रावधानों तथा इसे रोकने में समाज की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा महिलाओं को उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं एवं बच्चे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान पर पर्वेक्षक संध्या श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, आस्था मिश्रा एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं महिलाएं उपस्थित रही।

_*‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को पोषण पोटली की गई वितरित*_ 

 

 

रायबरेली जिला क्षय रोग विभाग की अगुवाई में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। भारत सरकार के 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की और जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन पद्मश्री सुधा सिंह ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा और उचित पोषण से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं तथा मरीजों के साथ भेदभाव न करते हुए सहयोग करें। उन्होंने कहा, “न कोई छूटे, न कोई छिपे कृ हर मरीज तक पहुंचे उपचार” यही इस अभियान की सफलता का मूल मंत्र है।

भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजभानु सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘निक्षय मित्र’ बनकर पोषण पोटली वितरण करना बैंक के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व का विषय है। यह पहल मरीजों को पोषण के साथ-साथ मानसिक संबल भी प्रदान करती है। उन्होंने सभी संस्थाओं से इस अभियान में जुड़कर अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है तथा चलित एक्स-रे वाहन के माध्यम से जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की।

डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. मनीष सिंह चौहान ने भी टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार पर प्रकाश डालते हुए समय पर इलाज को आवश्यक बताया।

इसके अतिरिक्त अधिवक्ता शेखर शुक्ला, समाजसेवी विवेक मिश्रा, आशीष मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अभय मिश्रा, विक्रांत गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, वरुण शर्मा, अरुण देवानंद प्रजापति ने भी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश टीबी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका इस अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और सामूहिक प्रयासों से टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

*09 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन*

 

 

रायबरेली  मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज (व० श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज(क० श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी।

बैठक की अध्यक्षता मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के द्वारा की गयी। मा० जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।

बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के द्वारा मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के प्रकाश में न्यायालय में लम्बित मामलों का निस्तारण कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।

उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिमा, सिविल जज(सी०डि०) अमित मिश्रा, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ, चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा० विवेक, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण व सिविल जज उपस्थित रहे।

_*नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कार्यभार ग्रहण किया*_

 

रायबरेली नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पारदर्शी प्रशासन देना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी तथा आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट का भी निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि सरनीत कौर ब्रोका 2016 बैच की आई०ए०एस० है जो मूलतः मध्य प्रदेश की निवासी है आई०ए०एस० में आने के पश्चात आगरा, गोरखपुर, बस्ती, उन्नाव जनपदों में अपनी सेवायें दे चुकी है वर्तमान समय में निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार के पद पर कार्यरत थी।

*जल जीवन मिशन में रायबरेली की सराहना* *डीएम पेयजल ‘संवाद’ में सम्मानित*

 

रायबरेली भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘जल जीवन मिशन’ के तहत रायबरेली जनपद ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिनांक 15.04.2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘पेयजल संवाद’ के 7वें संस्करण में रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ग्रामीण जल आपूर्ति के प्रभावी कार्यान्वयन, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को गति देने के लिए प्रदान किया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस उच्च स्तरीय संवाद की अध्यक्षता जल जीवन मिशन के सचिव श्री अशोक के. के. मीणा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय मिशन निदेशक कमल किशोर सोन ने जिलाधिकारी द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि रायबरेली में अपनाई गई रणनीतियां और डेटा-संचालित सूचना तंत्र अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायी है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले ने न केवल तकनीकी रूप से बल्कि जन-भागीदारी के मामले में भी नए मानक स्थापित किए हैं।
संवाद के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिले में जेजेएम (JJM) 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) के दूसरे चरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना और गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल के रूप में विकसित करना है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर, राज्य मिशन निदेशक प्रभास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव और अधिशाषी अभियंता एस. रहमान सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर वैश्य समाज रायबरेली द्वारा भीषण गर्मी में आम जनता को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए जेल रोड, स्टेडियम के सामने, आनंद नगर शॉपिंग कांप्लेक्स में वाटर कूलर का शुभारंभ

अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर वैश्य समाज रायबरेली द्वारा भीषण गर्मी में आम जनता को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए जेल रोड, स्टेडियम के सामने, आनंद नगर शॉपिंग कांप्लेक्स में वाटर कूलर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष संदीप जैन, जिला प्रभारी अतुल गुप्ता एवं जिला संरक्षक महेश नारायण अग्रवाल द्वारा किया गया किया गया।

वैश्य समाज रायबरेली के जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि इस वाटर कूलर की स्थापना जिले के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी स्व जगत नारायण अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी स्व सरला अग्रवाल की पुण्य स्मृति में किया गया है। जिला प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि वैश्य व्यापारी वर्ग आम जनमानस के लिए सदैव विभिन्न प्रकार के दान पुण्य में अग्रणी भूमिका में रहता है। इस अवसर पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, टी एन गुप्ता, हरिश्चंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, समाजसेवी राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

*जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर*

 

रायबरेली  उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित पाकशाला के अतिरिक्त बन्दियों के बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बन्दियों से उनके मुकदमें में पैरवी के सम्बन्ध में अधिवक्ता की उपलब्धता के बाबत जानकारी ली गयी।

निरीक्षण के पश्चात बन्दियों को विधिक रुप से जागरुक करने हेतु विधिक जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बन्दियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि जिन बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो वह जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है।

निरीक्षण के दौरान व विधिक जागरुकता कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल विपिन कुमार, जेल चिकित्साधिकारी डा0 सुनील अग्रवाल व उपकारापाल अंकित गौतम, सुमैया परवीन, जनमेजय सिंह व धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

मा० उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न*_ मा० उपाध्यक्ष ने विभिन्न गो आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण*_

 

रायबरेली मा० उपाध्यक्ष उ0प्र0 गो सेवा आयोग अतुल सिंह की अध्यक्षता में गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में मा० उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान समय में गेहूं की कटाई हो चुकी है इस समय हमें भूसा सस्ते दर पर मिल सकता है इसलिए सभी गौशालाओं में छः माह का भूसा का भंडारण सुनिश्चित करा लिया जाए तथा हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता के लिए गोचर भूमि का समुचित उपयोग किया जाए। गौशालाओं के आस-पास गोचर की भूमि को चिन्हित कर उनको गौशालाओं के सर्पुद्व किया जाये, जिससे गोवंशों के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। किसानों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, विकास खण्डों में गोष्ठी के द्वारा किसानों को गो आधारित खेती करने हेतु प्रेरित किया जाये। ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छ पेयजल, जूट/तात के पर्दों, पंखों एवं पानी के छिड़काव के माध्यम से गोवंशों को लू एवं अत्यधिक तापमान से बचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए। बीमार गोवंशों के लिए पृथक सिक वार्ड की व्यवस्था तथा नियमित चिकित्सा निगरानी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। इसके अतिरिक्त गोशालाओं में स्वच्छता, सीसीटीवी निगरानी एवं विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पादों के निर्माण के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। मा0 उपाध्यक्ष द्वारा गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया गया, जिससे गोशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद रायबरेली में गोसंरक्षण में अच्छा कार्य किया गया है इसकी मैं सरहना करता हूँ।

इससे पूर्व मा० उपाध्यक्ष, उ०प्र० गो सेवा आयोग अतुल सिंह द्वारा जनपद रायबरेली के कान्हा गोवंश विहार, त्रिपुला (अमावां), अस्थाई गो आश्रय स्थल- लोधवारी एवं वृहद गो आश्रय केंद्र- बेलखारा, ब्लॉक राही का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गोवंशों के संरक्षण, पोषण एवं समुचित प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उन्हें और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विभिन्न स्थलों पर हरे चारे की खेती, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के उपयोग जैसी पहलें संचालित पाई गईं, जिन्हें और व्यापक रूप से विकसित करने पर बल दिया गया। साथ ही गोवंशों के लिए पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुलभ एवं व्यवस्थित बनाने तथा चारे की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

वृहद गो आश्रय केंद्रों में चारा उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ साइलेज जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग किया जा रहा है। गोबर के समुचित निस्तारण एवं गोशालाओं की आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु बायोगैस संयंत्रों की स्थापना को भी प्रोत्साहित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. अजय कुमार कन्नौजिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० कुलदीप कुमार द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारीगण व प्रधान, सचिव आदि उपस्थित रहें।

*भाजपा राज में व्यापारियों का हो रहा शोषण-मुकेश साहू*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए जनपंचायतों के माध्यम से वैश्य समाज की एकजुटता के लिए प्रदेश के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश साहू एवं राजकुमार स्वर्णकार के नेतृत्व में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण किया जा रहा है उसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र की पीडीए जनपंचायत सुपर मार्केट में आयोजित की गयी।जनपंचायत की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव द्वारा की गयी।पीडीए जनपंचायत में बड़ी संख्या में उपस्थित वैश्य व्यापारी समाज को संबोधित करते हुए प्रांतीय नेता मुकेश साहू ने कहा समाजवादी पार्टी सदैव वैश्य समाज की हितैषी रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने व्यापारियों को अनेकों सुविधाएँ देने का कार्य किया जहाँ कई प्रकार के टैक्स को समाप्त एवं फुटकर व्यापारियों को सम्मान प्रदान किया वही भाजपा सरकार में छोटे व्यापारियों का शोषण एवं मनमानी जीएसटी वसूली की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है।वरिष्ठ नेता राजकुमार स्वर्णकार ने कहा कि नौ वर्ष की योगी सरकार में अधिकारी व्यापारियों का शोषण कर उत्पीड़न कर रहे हैं।उपस्थित लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर एवं सपा सरकार बनाकर व्यापारियों के कारोबार एवं सम्मान में बढ़ोतरी पाना है।इस अवसर पर व्यापारी नेता केके गुप्ता,चंद्रिका प्रसाद भुदल,प्रभाकर गुप्ता,रामसरण साहू,समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष महेश गुप्ता,मोहनलाल साहू,करुणा शंकर साहू,विजय कुमार गुप्ता,बुद्धू सेठ,सूरज चौरसिया,सरदार प्रीतम सिंह,आदि ने पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,मो.अरशद खान,योगेश्वर पटेल,मो.मुशीर,हाजी वसीम,रणजीत यादव,राजेश मौर्य,इजहार खान,सुरजीत सिंह,अरविंद चौधरी,नैय्यर इस्लाम,आशुतोष यादव,बलराज राना,श्रवण आज़ाद,अरविंद संजय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

रायबरेली अभ्युदय प्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी रायबरेली ने सी बी एस सी बोर्ड की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने विद्यालय और माता पिता का नाम रोशन किया

 

 रायबरेली अभ्युदय प्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी रायबरेली ने सी बी एस सी बोर्ड की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने विद्यालय और माता पिता का नाम रोशन किया है अभ्युदय की मां नमिता सिंह शंकर पुर कालेज में टीचर हैं अभ्युदय प्रताप सिंह न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षारत है उनके इस उपलब्धि पर अभ्युदय के मामा पुनीत सिंह निवासी पूरे कछवाह पारी सहित उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई है पुनीत सिंह ने बताया की अभ्युदय ने जिस तरह मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया है वह सराहनीय है

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।