फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
मधुबेनिया चौराहे पर सड़क दुर्घटना, रिक्शा चालक की मौत — पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की

सिद्धार्थनगर | 29 जनवरी 2026
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना मोहाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबेनिया चौराहे पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना सामने आई है, जिसमें एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक प्रक्रिया में जुट गई।
सूचना के अनुसार, एक रिक्शा चालक मधुबेनिया चौराहे के पास मौजूद था। इसी दौरान एक डीसीएम श्रेणी के वाहन से टक्कर लगने की बात सामने आई है। दुर्घटना में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना मोहाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने अथवा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ मिलकर रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी तीन बेटियां हैं, जो शादीशुदा हैं और अपने-अपने घरों में निवास करती हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

सिद्धार्थनगर महोत्सव: इतिहास से आधुनिक गौरव तक का रोमांचक सफर

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर का सांस्कृतिक गौरव, सिद्धार्थनगर महोत्सव, जिसकी नींव 1992 में कपिलवस्तु महोत्सव के रूप में रखी गई थी, आज भी सांस्कृतिक विरासत, रंग-बिरंगे आयोजन और लोकप्रियता के लिए जाना जाता है।
शुरुआत और शानदार प्रारंभिक स्वरूप
महोत्सव की शुरुआत नौगढ़ तहसील के प्रांगण से हुई थी। इसकी कोर कमेटी 11 सदस्यों की थी, जिसकी अध्यक्षता तत्कालीन जिला अधिकारी करते थे। कार्यक्रम का संचालन सदस्यों की समर्पित मेहनत और जुनून के दम पर होता था।
प्रमुख सदस्यों में शामिल थे:
मधुरमा सिंह – तत्कालीन सीडीओ की पत्नी और प्रख्यात कवयित्री, कोर कमेटी की संयोजक।
नजीर मलिक – वरिष्ठ पत्रकार, सह संयोजक।
सत्य प्रकाश गुप्ता – राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ।
स्वर्गीय डॉक्टर सुरेंद्र मिश्रा – बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज प्रवक्ता।
स्वर्गीय प्रहलाद पांडे – बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज प्रोफेसर।
साधना श्रीवास्तव – नेहरू युवा केंद्र प्रभारी। चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव प्रबंधक जय किसान इंटर  कालेज सकतपुर सनई

स्वर्गीय लालता चतुर्वेदीरा,मनरेश मिश्रा प्रवक्ता बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थ नगर IMG 20260128 WA1204 1

इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी और बुद्धिजीवी महोत्सव के हर पहलू में योगदान देते थे, जिससे यह कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बन गया।
सांस्कृतिक रंग और लोकपसंद कार्यक्रम
शुरू में महोत्सव तीन दिन का होता था, बाद में इसे पाँच दिन तक का भव्य आयोजन बनाया गया। उद्घाटन हमेशा कपिलवस्तु के स्तूप से पूजा-अर्चना के साथ होता।
मुख्य आकर्षण थे:
मुशायरे और कवि सम्मेलन – देश-विदेश के कवि और कलाकार मंच पर अपनी कला का जादू बिखेरते।
स्थानीय और बॉलीवुड कलाकारों के कार्यक्रम, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते।
बच्चों के खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ, पूरे परिवार के लिए आकर्षण का केंद्र।
दूर-दराज के लोग स्थानीय और हस्तशिल्प स्टॉल लगाकर महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते।
यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक मंच, बल्कि लोकप्रिय उत्सव और सामूहिक मिलन का अवसर बन गया।
वर्तमान स्वरूप और बदलाव
समय के साथ महोत्सव सरकारी स्वरूप लेने लगा। पारंपरिक कवि सम्मेलन, मुशायरे और बच्चों के खेलकूद में कमी आई, लेकिन महोत्सव की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहचान आज भी कायम है।
तात्कालिक जिलाधिकारी जगन्नाथ सिंह ने इस महोत्सव को आधुनिक स्वरूप और सरकारी संरक्षण देकर इसे और मजबूती दी। आज सिद्धार्थनगर महोत्सव न केवल जिले बल्कि देश और विदेश में सांस्कृतिक पहचान बना चुका है।
भविष्य की दिशा और संभावनाएँ
महोत्सव की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक पहचान को पुनः उजागर करना आवश्यक है। इसके लिए:
बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जाए।
पारंपरिक कवि सम्मेलन और मुशायरे को फिर से शामिल किया जाए।
स्थानीय और दूरदराज के कलाकारों के लिए मंच सुनिश्चित किया जाए।
यह महोत्सव सांस्कृतिक विरासत, सामूहिक उत्सव और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहे और आने वाली पीढ़ियों तक अपनी चमक बनाए रखे।

इस पूरे महोत्सव की अध्यक्षता वर्तमान के जिलाधिकारी की होती है

गोरखपुर: किशोरी शोषण मामला — सिस्टम और समाज को झकझोरती कहानी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सामने आया एक ऐसा मामला जिसने प्रशासन, पुलिस और समाज के हर हिस्से को झकझोर दिया है।


घटना की शुरुआत
5 जनवरी को गोरखनाथ थाना क्षेत्र से एक 13‑15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिवार ने तुरंत गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि किशोरी की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, जिसने उसे मिलने का बहाना देकर एक होटल तक पहुँचाया।
🏨 होटल और स्पा नेटवर्क — दर्दनाक सच
जाँच में सामने आया कि किशोरी को पहले एक होटल में तीन दिन तक रखा गया। बाद में उसे एक अवैध स्पा सेंटर में भेजा गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह सिलसिला लगभग 15‑22 दिनों तक चला। इस दौरान किशोरी के साथ मानसिक और शारीरिक शोषण की घटनाएँ हुईं।
यह एक संगठित चेन थी — जिसमें होटल, स्पा और मानव‑व्यापार के तार जुड़े हुए थे।


प्रशासनिक कार्रवाई
इस पूरे समय किशोरी की तलाश और सुरक्षा में पुलिस की देरी पर सवाल उठे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजकरण अय्यर ने तुरंत छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया।
निलंबित पुलिस अधिकारियों की सूची:
इंस्पेक्टर – शशिभूषण राय (गोरखनाथ)
फर्टिलाइज़र चौकी इंचार्ज – प्रशांत पाठक
बेतियाहाता चौकी प्रभारी – अमरेश सिंह
बड़हलगंज कस्बा इंचार्ज – राजीव तिवारी
उनवल चौकी प्रभारी – आदित्य उपाध्याय
विकास नगर चौकी इंचार्ज – अनूप सिंह
एसएसपी का संदेश स्पष्ट था: “हमारी सिस्टम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”


कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ POCSO Act, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया। अब तक पाँच आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे जा चुके हैं, जिसमें होटल मालिक, मैनेजर और स्पा संचालक शामिल हैं। एक मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।


सीख और संदेश
यह घटना केवल अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है:
सोशल मीडिया दोस्ती कभी‑कभी खतरनाक चेन में बदल सकती है।
कानून में देरी अपराधियों को बढ़ावा देती है।
सिस्टम में खामियां बच्चों की सुरक्षा पर असर डालती हैं।
संदेश: बच्चों की सुरक्षा, पुलिस, प्रशासन और समाज का सर्वोच्च कर्तव्य है।


अगला कदम
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
स्पा नेटवर्क के पूरे गिरोह का खुलासा
पुलिस विभाग में सुधार और विभागीय जांच
पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा

ISL 2026 फिक्स्चर: AIFF ने संभावित लिस्ट जारी की

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आज जारी की गई संभावित फिक्स्चर लिस्ट के अनुसार, 2025-26 इंडियन सुपर लीग सीज़न 14 फरवरी को कोलकाता में शुरू होगा, जिसमें मोहन बागान केरल ब्लास्टर्स की मेज़बानी करेगा।

91 मैचों की यह लीग 17 मई को खत्म होने वाली है, जिसमें आखिरी गेमवीक के सभी सात मैच एक साथ खेले जाएंगे। फिक्स्चर लिस्ट अभी भी संभावित है, AIFF ने इसे फेडरेशन के ब्रॉडकास्ट राइट्स RFP के लिए संभावित बोली लगाने वालों के सवालों के जवाब में स्पष्टीकरण के हिस्से के रूप में जारी किया है।

sp1

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आज जारी की गई संभावित फिक्स्चर लिस्ट के अनुसार, 2025-26 इंडियन सुपर लीग सीज़न 14 फरवरी को कोलकाता में शुरू होगा, जिसमें मोहन बागान केरल ब्लास्टर्स की मेज़बानी करेगा।

91 मैचों की यह लीग 17 मई को खत्म होने वाली है, जिसमें आखिरी गेमवीक के सभी सात मैच एक साथ खेले जाएंगे। फिक्स्चर लिस्ट अभी भी संभावित है, AIFF ने इसे फेडरेशन के ब्रॉडकास्ट राइट्स RFP के लिए संभावित बोली लगाने वालों के सवालों के जवाब में स्पष्टीकरण के हिस्से के रूप में जारी किया है।

सिद्धार्थनगर की ऐतिहासिक धरती पर विकास का महोत्सव: मुख्यमंत्री योगी ने किया सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का भव्य उद्घाटन

IMG 20260128 WA1369

सिद्धार्थनगर | 28 जनवरी 2026
भगवान गौतम बुद्ध की तपोभूमि और राजकुमार सिद्धार्थ के नाम से पहचाने जाने वाले सिद्धार्थनगर की ऐतिहासिक धरती पर आज विकास, संस्कृति और विरासत का भव्य संगम देखने को मिला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक श्यामधनी राही, विधायक सैय्यदा खातून, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। मुख्यमंत्री का स्वागत आयुक्त अखिलेश सिंह एवं आईजी संजीव त्यागी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
IMG 20260128 WA1346
संस्कृति से सजी शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं के स्वागत गीत और शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कपिलवस्तु गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।
IMG 20260128 WA1368
बुद्ध भूमि से विकास का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गौतम बुद्ध की धरती को नमन करते हुए सिद्धार्थनगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जहाँ से सत्य, ज्ञान और शांति का संदेश पूरी दुनिया में गया। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि
“शक्ति यदि दुष्टों के हाथ में जाती है तो विनाश होता है, और यदि सज्जनों के हाथ में जाती है तो उत्थान होता है। डबल इंजन सरकार इसी उत्थान का माध्यम बनी है।”
IMG 20260128 WA1205
1052 करोड़ की विकास सौगात
मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर को 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इनमें सड़क, पुल, सिंचाई, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, छात्रावास, ऑडिटोरियम सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
IMG 20260128 WA1195
किसान, गरीब और युवाओं पर फोकस
किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
मनरेगा में अब 125 दिन का रोजगार
हर पात्र को आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड
मत्स्य संपदा योजनाओं से मछली उत्पादन को बढ़ावा
मेडिकल कॉलेज से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अब उपद्रव से उत्सव की ओर बढ़ चुका है और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

जनप्रतिनिधियों ने रखी बात
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि 2017 से पहले जिले की पहचान बाढ़ से थी, आज काला नमक चावल, हाईवे और विकास से है।
विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने स्थानीय उद्योगों की स्थापना की मांग रखी।
विधायक श्यामधनी राही ने बाईपास और सेतु निर्माण की आवश्यकता बताई।
IMG 20260128 WA1222
सामाजिक सरोकार
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया, जो सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।
IMG 20260128 WA1204
स्मृति चिह्न भेंट
जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्रीराम मंदिर का प्रतीक एवं जिला प्रशासन की ओर से भगवान गौतम बुद्ध का प्रतीकात्मक अस्थि कलश मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, सीडीओ बलराम सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गया

सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार हुआ घायल

सरताज आलम
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर

एनएच 730 शोहरतगढ़ – बढनी मार्ग पर स्थित मड़वा चौराहे के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गय। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला का रहने वाला 32 वर्षीय युवक शिव कौशल शोहरतगढ़ कस्बे मे दीन दयाल के घर में किरायें पर कमरा लेकर अपने माता के साथ रहता था और ठेला पर कपड़ा रखकर बाजार और गांव मे फेरी का काम करता था। बृहस्पतिवार को दोपहर में किसी काम से शोहरतगढ़ से बढनी के तरफ बाइक से जा रहा था कि अचानक ट्रैक्टर ट्राली के आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घायल युवक को आनन – फानन मे सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।