परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज।सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परसपुर बहेरिया में भगवान श्री परशुराम जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालकर उत्साह एवं श्रद्धा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस पावन अवसर पर डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री जगदंबिका पाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं क्षेत्रीय नागरिक पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा पूरे ग्राम क्षेत्र में भ्रमण करते हुए भक्ति एवं उत्साह का संदेश प्रसारित करती रही। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत एवं पुष्पवर्षा की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उत्सवमय हो गया।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री जगदंबिका पाल जी ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम जी के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें धर्म, सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूत करते हैं।
माननीय सांसद जी ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में सच्चिदानंद पांडे, लव कुश पांडे, अरुण शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, दुर्गेश पांडे, विश्वनाथ पांडे, दीनानाथ दुबे, मकसूदन पांडे, दिलीप पांडे, राजेश पांडे सहित सैंकड़ों की की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।



जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 26 मई 2026 को वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस तय समयसीमा के मद्देनजर प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। क्या है प्रशासन का निर्देश?






