फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*भारी बारिश में भी नहीं टूटा सरेनी के लोगों का हौसला, अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में हुआ बिजली सत्याग्रह*

 

 

सरेनी क्षेत्र सहित लालगंज एवं डलमऊ क्षेत्र के विभिन्न पावर हाउसों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सोमवार को सरेनी पावर हाउस के सामने बिजली सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्र के नौजवान एवं ग्रामीण शामिल हुए।

 

*सत्याग्रह के दौरान सरेनी पावर हाउस, मलकेगांव पावर हाउस, भोजपुर पावर हाउस, रावतपुर कला पावर हाउस सहित लालगंज एवं डलमऊ क्षेत्र के पावर हाउसों में अघोषित विद्युत कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।* प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार विद्युत कटौती और अव्यवस्थित आपूर्ति के कारण किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन सरेनी के एसडीओ को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में नियमित एवं निर्धारित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई।

 

*कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि भारी बारिश के बावजूद लोगों का हौसला नहीं टूटा। बारिश के बीच बड़ी संख्या में नौजवानों और क्षेत्रवासियों ने धरना देकर यह संदेश दिया कि बिजली जैसी बुनियादी जरूरत और जनजीवन से जुड़े सवालों को लेकर सरेनी की जनता अपनी आवाज मजबूती से उठाने के लिए तैयार है।*

 

*कार्यक्रम का नेतृत्व अभिनव तिवारी ‘संगम’ ने किया।* इस दौरान प्रभात सिंह, सर्वेश कुमार, बृजपाल शिक्षक, मोहम्मद नईम, विनय वर्मा, पप्पू बीडीसी, शुभम सिंह, राजेश सविता, पवन त्रिवेदी, अंकित त्रिवेदी, सुमित कुमार सविता, मोहम्मद अकरम सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “बारिश जनता के हौसले को नहीं रोक सकती। बिजली केवल रोशनी का साधन नहीं, बल्कि किसान की खेती, बच्चे की पढ़ाई, छोटे व्यापारी का कारोबार और हर परिवार के सम्मानजनक जीवन से जुड़ा बुनियादी अधिकार है।”

 

सत्याग्रह के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आम जनता को राहत दी जाए, अन्यथा जनहित के मुद्दे पर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

*उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में हुई वृद्धि*_ _*अब ₹90 के स्थान पर मिलेगा ₹125 प्रति कुंतल लाभांश*_ _*मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का जनपद की सभी विधानसभाओं में हुआ सजीव प्रसारण*_ _*उचित दर विक्रेताओं ने सुना मा० मुख्यमंत्री जी का संबोधन*_

 

रायबरेली मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन सभागार, लखनऊ में उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का जनपद रायबरेली की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सजीव प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया तथा मा० जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और उनके उद्बोधन को सुना गया।

कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित कराने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी तथा संबंधित उपजिलाधिकारियों को विधानसभावार नोडल अधिकारी नामित किया गया था। नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए उचित दर विक्रेताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

जनपद रायबरेली में वर्तमान में कुल 1131 उचित दर विक्रेता कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्न का वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण के आधार पर किया जा रहा है। उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पूर्व में उचित दर विक्रेताओं को उनके द्वारा वितरित आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्न के सापेक्ष ₹90 प्रति कुंतल की दर से लाभांश का भुगतान किया जा रहा था। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा आज आयोजित कार्यक्रम में उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की गई।

इस निर्णय से जनपद रायबरेली के सभी 1131 उचित दर विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। लाभांश में हुई यह वृद्धि उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायक होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उचित दर विक्रेताओं ने मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा उनके हित में की गई इस महत्वपूर्ण घोषणा का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम विकास खण्ड राही के सभागार में आयोजित किया गया।

इस मौके पर कमल श्रीवास्तव प्रतिनिधि मा० विधायक सदर, राघवेन्द्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सदर शशिकांत मौर्य, क्षे0पू0नि0 नगर पूनम रानी, आशुतोष पाण्डेय, दिलीप यादव, अभिषेक शर्मा, विजेन्द्र प्रताप सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, मंजेश सिंह, रामशंकर यादव, आर0पी0 सिंह, शिवकुमार पाठक, मेराज, सुरेन्द्र तिवारी सहित विकास खण्ड राही, अमावां व नगर के उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।

*रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन प्रेरणादायी-इ.वीरेन्द्र*

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी।कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी को अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने देश की स्वतंत्रता एवं स्वाभिमान के लिए अग्रेजों के विरुद्ध डटकर मुक़ाबला किया अंग्रेजों से लड़ते हुए ही वह कम उम्र में वीरगति को प्राप्त हुई उन्होंने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के ख़िलाफ़ अदम्य साहस व वीरता के साथ सशस्त्र संघर्ष का नेतृत्व किया था।

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बब्लू लोधी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन नारी शक्ति,साहस एवं स्वाभिमान का अद्वितीय प्रेरणादायक है।

जिला सचिव ब्रजेश लोधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रतिवर्ष सम्पूर्ण प्रदेश में रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाकर समाज को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है।

लोधी समाज के वरिष्ठ नेता उमाशंकर लोधी एडवोकेट ने कहा कि बीजेपी ने लोधी समाज के साथ धोखा एवं अन्याय किया है जबकि समाजवादी पार्टी ने सम्मान एवं सहभागिता दिया है आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होना है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओमप्रकाश मिश्रा,डा.शशिकांत शर्मा,चौ.सुरेश निर्मल,जिला महासचिव मो.अरशद खान,जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,सुरजीत सिंह,राकेश यादव,योगेश्वर पटेल,शिवनारायण सोनकर,अरविंद कुमार चौधरी,अशोक लोधी,त्रिनेत्र लोधी ने भी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान,व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर अमन लोधी,अभिषेक लोधी,विजय मिश्रा,श्रवण आज़ाद,रेहान कज़ियाना,कुलदीप लोधी,दिलीप लोधी,ओम प्रकाश यादव,बलराज राना,अजय यादव,राहुल यादव,वीरेंद्र लोधी,देवतादीन यादव सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

*जय बोल बम कांवरिया सेवा ट्रस्ट सलोन रमेश पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष रायबरेली द्वारा विगत 25 वर्षों से कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है* 

 

 

 

 

रायबरेली सलोन शिव शक्ति श्रद्धा मंदिर औना नीस ग्राम से यह यात्रा प्रारंभ हुई तथा बैरागी बाबा मंदिर निकट ब्लॉक से विशाल शोभा यात्रा जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां शिव परिवार की झांकी डीजे ढोल मंजीरा बाबा के जय घोष ओम नमः शिवाय के नारों के साथ नगर भ्रमण पर यात्रा निकाली गई यात्रा में प्रमुख रूप से रमेश पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष जय बोल कांवरिया सेवा ट्रस्ट )ने बताया कि यह यात्रा बड़ी धूमधाम से प्रतिवर्ष निकाली जाती है जिसमें क्षेत्रीय जन मानस का पूरा सहयोग रहता है बाबा सभी का कल्याण करें।यात्रा के संयोजक अजय बाजपेयी ने बताया की यात्रा के दौरान सभी यात्रियों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कांवर यात्रा सलोन से निकलेगी तथा नगर भ्रमण करते हुए गोकना घाट से जल भरकर पैदल बाबा घुईसरनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

रस्ते में औना नीस में रात्रि विश्राम एवम भोजन तथा दिन में आनंदपुर प्राथमिक विद्यालय में भोजन एवं विश्राम होगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली के ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता,

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष अग्रवाल गुप्ता ने 80वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों को संबोधित किया कि आज उन शहीदों का नमन वंदन करता हूं जिनकी वजह से आज देश का हर नागरिक स्वतंत्र है और अपनी बात सरकार तक पहुंचाने में सक्षम है, देश में लगातार विकास को गति मिल रही है नए नए एक्सप्रेस वे ,एयरपोर्ट, रेलवे, सहित तमाम क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, रोजगार के विकल्प खुल रहे हैं, देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, आज विदेशी ताकत बढ़ते हुए भारत को देखकर देश के विकास को रोकने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है, देशवासियों को ऐसे में सतर्क रहना चाहिए आज मोदी जी के हाथों में देश पूर्ण रूप से सुरक्षित है, जिलाधीश प्रभाकर गुप्ता जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति कार्यक्रम संयोजक दिलदार राईनी ने इस अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया, ध्वजारोहण अवसर पर नगर अध्यक्ष के के गुप्ता, जिला कोषाध्य चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमारी सिंह, रेखा सिंह, सुधा गुप्ता, वी के रावत, दिग्विजय सिंह, मोहम्मद दोस्त राईनी, चंद्रिका शर्मा, चंद्रिका प्रसाद भूदल , गुरजीत सिंह तनेजा, सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे

एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस वर्ष के समारोह में “विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति” की भावना को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार एवं जिम्मेदारी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया गया।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान वन्दे मातरम के गायन के साथ हुआ। कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर उप-निदेशक (प्रशासन), वित्तीय सलाहकार, अपर चिकित्सा अधीक्षक, संकाय सदस्य, चिकित्सक, अधिकारीगण, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यकारी निदेशक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। आज का दिन हमें उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है जिनके योगदान से हमें स्वतंत्रता मिली।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एम्स रायबरेली में चिकित्सा सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं अवसंरचना के क्षेत्र में संस्थान के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान के युवा चिकित्सक, विद्यार्थी, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी अपने ज्ञान, कौशल और सेवा भावना के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से रोगियों के प्रति अधिक उत्तरदायी एवं संवेदनशील रहते हुए उनकी सेवा करने का प्रण दिलवाया।

एमबीबीएस एवं नर्सिंग के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को देशभक्ति के भावों से ओत-प्रोत किया। अग्निशमन विभाग ने जल की धाराओं से तिरंगे की भव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के क्रम में संस्थान की आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक महोदया ने इसके पश्चात बाल रोग विभाग में जाकर भर्ती बच्चों से मुलाकात की, उन्हें भोजन कराए एवं गिफ्ट बांटें। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर स्थित तालाब के पार्श्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में उपस्थित सभी ने “विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति” की भावना को आत्मसात करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

एम्स रायबरेली परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय हिंद!

वंदे मातरम्!

बांदा में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुटों में क्षेत्र विवाद, बातचीत के बाद बनी सहमति

बांदा में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुट आमने-सामने, क्षेत्र विवाद के बाद पुलिस की मध्यस्थता से बनी सहमति


क्षेत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद, बातचीत से निकला रास्ता


बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुटों के बीच क्षेत्र को लेकर आपसी विवाद सामने आने के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके साथ ही समाज के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों गुटों के बीच समन्वय कराया गया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति जताई है। क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


आखिर विवाद की वजह क्या थी?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच क्षेत्र को लेकर आपसी मतभेद था। दोनों पक्ष अपने-अपने क्षेत्र को लेकर दावे कर रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

किस पक्ष का दावा कितना सही है, इस पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समन्वय का रास्ता अपनाया है।


पुलिस की पहल से थमा विवाद

• कोतवाली नगर क्षेत्र में दो गुटों के बीच क्षेत्र को लेकर विवाद

• विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की

• समाज के संभ्रांत लोगों ने भी मध्यस्थता में सहयोग किया

• दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कराया गया

• यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति बनी

• पुलिस के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है


बात बढ़ी तो पुलिस पहुंची, बातचीत से निकला समाधान

कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुटों के बीच क्षेत्र को लेकर विवाद की स्थिति बनी। विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की पहल की।

मामले को शांत कराने में समाज के संभ्रांत लोगों ने भी भूमिका निभाई। दोनों पक्षों की बात सुनी गई और आपसी समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया।

इसके बाद दोनों गुटों के बीच यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति बनी।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, फिलहाल मौके पर किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति नहीं है और शांति व्यवस्था कायम है।

पुलिस का पक्ष | मामला क्षेत्रीय विवाद तक सीमित

क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुटों के बीच क्षेत्र को लेकर आपसी विवाद हुआ था।

उनके अनुसार, समाज के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कराया गया और यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति बनी है।

पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

 

बाइट

 

क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह

 

 

सारांश | विवाद से ज्यादा महत्वपूर्ण है समाधान

 

बांदा में सामने आया यह मामला क्षेत्र को लेकर दो पक्षों के बीच मतभेद से जुड़ा बताया जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन समय रहते बातचीत और मध्यस्थता के जरिए स्थिति को शांत करने का प्रयास किया गया।

 

दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 

 

टिप्पणी | विवाद का रास्ता टकराव नहीं, संवाद होना चाहिए

 

किसी भी समुदाय या समूह के बीच अधिकार और क्षेत्र को लेकर मतभेद होना अलग बात है, लेकिन जब यही मतभेद सार्वजनिक विवाद का रूप लेने लगे तो स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी प्रशासन और समाज दोनों की होती है।

 

इस मामले में फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाया गया और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश हुई।

 

किस पक्ष का दावा सही है, इसका फैसला आरोप-प्रत्यारोप के आधार पर नहीं, बल्कि उपलब्ध तथ्यों और संबंधित पक्षों की बात के आधार पर होना चाहिए।

 

फिलहाल पुलिस के अनुसार मौके पर शांति कायम है और दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखने पर सहमत हैं।

 

 

मुख्य हेडलाइन

 

बांदा में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुटों में क्षेत्र विवाद, बातचीत के बाद बनी सहमति

 

छोटी दमदार हेडलाइन

 

क्षेत्र विवाद पर आमने-सामने दो गुट, पुलिस की पहल से थमा मामला

 

SHORT ENGLISH HEADING

 

Area Dispute Resolved

 

पोर्टल के लिए सुरक्षित थंबनेल लाइन

 

“क्षेत्र विवाद पर दो गुट आमने-सामने!”

“पुलिस की पहल से बनी सहमति”

 

HASHTAGS

 

#BandaNews #Banda #TransgenderCommunity #AreaDispute #BandaPolice #UPNews #LatestNews #FTNewsDigital #सचऔरकुछनहीं

*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सामुदायिक केन्द्र रतापुर में लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी*_  _*मा0 उद्यान मंत्री, मा0 विधायक सलोन व अधिकारियों द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन*_ 

 

 

 

रायबरेली विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे। विभाजन विभीषिका की त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।

मा0 उद्यानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिवस केवल इतिहास के एक दुखद अध्याय को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उन लाखों निर्दाेष लोगों के संघर्ष, पीड़ा, त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने वर्ष 1947 में देश के विभाजन की त्रासदी को झेला।

उन्होंने कहा कि विभाजन के समय लाखों परिवारों को अपने घर, खेत, कारोबार और अपनी जन्मभूमि छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा। असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और अनगिनत परिवारों ने विस्थापन का दंश सहा। यह पीड़ा हमारी सामूहिक स्मृति का हिस्सा है। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात पीड़ितों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

हम उन सभी विभाजन पीड़ितों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपार कष्ट सहते हुए भी जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाया और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया।

इससे पूर्व मा0 विधायक सलोन ने अपने सम्बोधन में कहा कि गतवर्ष की भांति अपनी मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुए जिन्हें भारत के विभाजन के दौरान अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े ऐसे लोगों की स्मृति में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बंट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलाएगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्वाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भ्रमण कराकर प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय द्वारा किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्ररहमान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण महिपाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम, क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरूषोत्तम सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकगण व बच्चें उपस्थित रहे।

हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, गूंजे तीज के गीत

 

रायबरेली। खुशी सेवा संस्थान (KSS), रायबरेली के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन डिग्री कॉलेज चौराहे के पास स्थित होटल सोशल वेन्यू में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें संस्थान की सक्रिय महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली तीज के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को लोगों तक पहुंचाने के साथ महिलाओं को आपसी मेल-जोल और खुशियों के इस पर्व से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने झूला झूलकर तीज के पारंपरिक गीत गाए और उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि हरियाली तीज श्रद्धा, प्रेम, समर्पण और उल्लास का पावन पर्व है। यह पर्व प्रकृति की हरियाली और भारतीय संस्कृति से महिलाओं के गहरे जुड़ाव का भी प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम में पूजा, मधुरिमा, छवी, सुनीता, हिमानी, अंजनी, राधा, नीत, सारिका, सौम्या, शोभा और वन्दना दीक्षित सहित संस्थान की अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर हरियाली तीज को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

संस्थान की अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से प्रकृति को संवारने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा-प्रभाकर गुप्ता……….

महाराजगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित बैठक एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने कहा प्रदेश को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला व्यापारी है व्यापारियों का हित सर्वोपरि है व्यापारी भाइयों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा।
वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ल ने महाराजगंज के व्यापारियों को 3 सितंबर को लखनऊ में हो रहे व्यापारी महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में चलने का आवाहन किया,
नगर अध्यक्ष के. के. साहू ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल सदैव व्यापारियों के लिए संघर्ष करते रहते हैं, श्री बंसल जी के लिए व्यापारी ही सर्वोपरि है,
नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी एवं जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव ने कहा जिले भर के व्यापारियों से व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है जिससे काफी संख्या में रायबरेली से व्यापारी महाकुम्भ में सहभागिता होंगी, पूर्व विधान सभा प्रत्यासी
संरक्षक डॉक्टर मातादीन पासी एवं महाराजगंज अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने आश्वासन दिया कि महाराजगंज के व्यापारी अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ जाएंगे एवं रायबरेली जिले में महाराजगंज की एक अपनी नई पहचान स्थापित करेंगे,
इस अवसर पर नाज आलम सिद्दीकी, सोनू रस्तोगी, संतोष मौर्य, कमल मौर्य, जगदीश सोनकर, विनोद वैश्य, कल्लू सोनकर, पल्लू विश्वकर्मा, मनीष यादव, मुशर्रफ, अंजनी वैश्य, बबलू एवं सुनील यादव सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।