फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
_*दबिश के दौरान 55 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250 किलो लहन बरामद कर कराया गया नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत*_

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावा अंतर्गत संदिग्ध ग्राम – उफरापुर, ठकुराइनखेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 250 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

#रायबरेली : बिजली विभाग की कछुआ गति से जनता बेहाल,शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने दी चेतावनी  ➡️ जनता के दर्द को समझते हुए शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने उठाई आवाज….

 

 

सरेनी स्थित विद्युत वितरण उपखंड़ मलकेगांव अंतर्गत क्षेत्र में तेज आंधी,बारिश और चक्रवाती हवाओं के चलते विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त होने के बाद से कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है।लेकिन मरम्मत कार्य की कछुआ गति ने बिजली विभाग की लापरवाही और उदासीनता को उजागर कर दिया है।भीषण गर्मी में बिजली न होने से क्षेत्र में पानी का संकट भी गहरा गया है।लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं,घरों में अंधेरा पसरा है और आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।जनता की पीड़ा को समझते हुए शैलेन्द्र अग्निहोत्री (प्रदेश अध्यक्ष,अखिल भारतीय हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश) ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू करने का अनुरोध किया,लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग ने अपनी कछुआ गति छोड़कर अविलंब व्यवस्था बहाल नहीं की,तो वह समस्त क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

श्री अग्निहोत्री ने कहा जनता परेशान है,जिम्मेदार कब जागेंगे? साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा।क्योंकि मेरे लिए जनहित सर्वोपरि है।

*🔥 भीषण आग से उजड़ी गृहस्थी, मदद को आगे आए डॉ. शशिकांत शर्मा*

 

रायबरेली। जनपद के ग्राम अयासपुर डीही, पोस्ट भूयेमऊ में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक लगी भीषण आग ने राजू पासी की पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।
पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और तत्काल खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर मदद का हाथ बढ़ाया।
इस दौरान डॉ. शर्मा ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए परिवार की बेटी की पढ़ाई में मदद करने का आश्वासन भी दिया। उनके इस मानवीय कदम की ग्रामीणों ने सराहना की और कहा कि दुख की घड़ी में मिला यह सहयोग परिवार के लिए बड़ी राहत है।

जनपद में अनुदेशकों को बढे हुए मानदेय का डमी चेक देकर किया गया सम्मानित*_ _*अनुदेशक केवल शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे समाज के निर्माणकर्ता होते हैं – मा0 उद्यान मंत्री*_ *उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत – दिनेश प्रताप सिंह*_ *मा० मुख्यमंत्री जी के आयोजित कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण*

 

 

रायबरेली  प्रदेश के अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में अनुदेशक सम्मान समारोह व चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन, लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इसी क्रम में जनपद में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गोपाल सरस्वती इण्टर कॉलेज में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता उपस्थित रही।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के 18 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का डमी चेक वितरित किया गया, इसके साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड के 02 एवं नगरीय क्षेत्र कुल 38 अनुदेशकों को उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मानदेय वृद्धि से जनपद के 547 अनुदेशक लाभान्वित हुए।

मा० उद्यान मंत्री ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज का यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक है। हम यहाँ उन अनुदेशकों का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से समाज को एक नई दिशा दी है। अनुदेशक केवल शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे समाज के निर्माणकर्ता होते हैं। आपने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बच्चों के भविष्य को संवारने का जो कार्य किया है। उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि भी की और उनके सम्मान को उनकी चौखट तक पहुंचाने का भी कार्य किया है, इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मा0 उद्यान मंत्री ने कहा कि अनुदेशकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आप सभी ने ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा की ज्योति जलाए रखी, जिसके लिए आप बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज जब आपको सम्मानित किया जा रहा हैं, तो यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि आपके समर्पण और सेवा के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। यह सम्मान आपको आगे भी और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सम्मान दिलाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है, इसके साथ ही आज मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुदेशकों व उनके परिवार को 05 लाख रुपए तक की कैशलेश चिकित्सा सुविधा दिलाने की भी घोषणा की है, यह अनुदेशकों व उनके परिवार के लिए चिकित्सा सुविधा कवच है।

जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी कर सीधे 90000 से बढ़ाकर 17000 रूपये मानदेय किया गया है, अनुदेशकों ने अपने समर्पण, मेहनत और सेवा भाव से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डीह, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाला हरचंदपुर सहित विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह, शिवेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी, अनुदेशक आदि उपस्थित रहें।

जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाती है श्रीमद भागवत कथा  ऊंचाहार में कलश यात्रा के साथ हुआ कथा का शुभारंभ

 

 

ऊंचाहार , रायबरेली । श्रीमद भगवत कथा हमारे जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाती है। कथा का श्रवण करना और उसे अपने जीवन में अपनाना मानव को सांसारिक बाधाओं से मुक्त करती है । यह विचार रविवार से ऊंचाहार के कोतवाली के पास गायत्री नगर में शुरू हो रही श्रीमद भगवत के प्रथम दिन कथावाचक आचार्य दिलीप तिवारी उर्फ पीयूष जी महराज ने व्यक्त किया । इससे पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई ।

कथा का आयोजन नगर के व्यापारी सामूहिक रूप से कर रहे है । इसके मुख्य यजमान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल है । कलश यात्रा की उन्होंने अगुवानी की । कलश यात्रा कथा परिसर से शुरू हुई और मुख्य चौराहा , बस स्टेशन , फड़ मोहल्ला होते हुए वापस कथा पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष मिश्रा ,अजय तिवारी, डॉ पी कुमार, लालचंद कौशल, विजयपाल ,गुड्डन यादव ,गुंजन, उमेश साहू ,गिरिधारी सोनी,अनुभव सिंह,सूरज,मोनिका कौशल, शिल्पी मल्होत्रा ,रोमी मेहरोत्रा ,रश्मि मेहरोत्रा ,अनिल मास्टर ,अल्का मिश्रा, निशा महेश्वरी, संजना महेश्वरी, राजेश चौरसिया , गंगा देवी चौरसिया आदि मौजूद थे ।

📸 फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद रायबरेली 📸

रायबरेली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली के जिला प्रभारी नीरज कुमार प्रजापति जी ने बताया संगठन की सबसे बड़ी ताकत आपसी एकता, सहयोग और भाईचारा है।

फोटोग्राफी कार्य के दौरान घायल हुए हमारे साथी करुणेश कुमार जी को संगठन के सम्मानित साथियों द्वारा ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक परिवार की भावना, अपनापन और साथी के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

ऐसे ही एकजुट होकर हम सभी साथियों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहें, यही संगठन की वास्तविक पहचान है।

सहयोग देते समय उपस्थित पदाधिकारी अजीत कुमार,इंद्रेश कुमार,संजीव कुमार, विकास विक्रम,महेंद्र कुमार सिंकू भैया,पीयूष कुमार,विजय, सौरभ बघेल, सौरभ मौर्य, उपेन्द्र कुमार,संजय मौर्या, पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

सभी सहयोगी साथियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। 🙏

ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे साथी करुणेश कुमार जी शीघ्र स्वस्थ हों। 🌸

📸 फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद रायबरेली 📸

 

रायबरेली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली के जिला प्रभारी नीरज कुमार प्रजापति जी ने बताया संगठन की सबसे बड़ी ताकत आपसी एकता, सहयोग और भाईचारा है।
फोटोग्राफी कार्य के दौरान घायल हुए हमारे साथी करुणेश कुमार जी को संगठन के सम्मानित साथियों द्वारा ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक परिवार की भावना, अपनापन और साथी के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

ऐसे ही एकजुट होकर हम सभी साथियों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहें, यही संगठन की वास्तविक पहचान है।
सहयोग देते समय उपस्थित पदाधिकारी अजीत कुमार,इंद्रेश कुमार,संजीव कुमार, विकास विक्रम,महेंद्र कुमार सिंकू भैया,पीयूष कुमार,विजय, सौरभ बघेल, सौरभ मौर्य, उपेन्द्र कुमार,संजय मौर्या, पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

सभी सहयोगी साथियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। 🙏
ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे साथी करुणेश कुमार जी शीघ्र स्वस्थ हों। 🌸

*मा० उद्यान मंत्री गोपाल सरस्वती इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*

 

रायबरेली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० सरकार दिनेश प्रताप सिंह कल दिनांक 17 मई 2026 को अपरान्ह 04:00 बजे मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान तथा बढ़े हुए मानदेय के भुगतान/वितरण समारोह के समानान्तर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
उक्त कार्यक्रम गोपाल सरस्वती इण्टर कालेज (निकट रतापुर) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किए जाने एवं बढ़े हुए मानदेय के भुगतान/वितरण से संबंधित कार्यक्रम संपन्न होंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में अंशकालिक अनुदेशक उपस्थित रहेंगे।

 सपा के बागी विधायक मनोज कुमार पांडे ने कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रायबरेली में की अपनी पहली प्रेस वार्ता

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज कुमार पांडे पत्रकारों से रूबरू होकर उत्तर प्रदेश सरकार की विकास, कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रायबरेली तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में जिले को कई बड़ी परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने चक्रवात और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्यों को तेज करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों तक हर संभव सहायता समय पर पहुंचाई जाए। साथ ही युवाओं के रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने को सरकार की प्राथमिकता बताया।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। मंत्री मनोज कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि Samajwadi Party के कुछ नेताओं द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज को दिशा देने का काम किया है और किसी भी वर्ग के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों तथा माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और रायबरेली के सर्वांगीण विकास के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने की अपील भी की।

 

*मा० उद्यान मंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत सहायता राशि की वितरित*_ _*आपदा प्रभावित व्यक्तियों को राहत सहायता राशि समय से उपलब्ध कराई जाए – दिनेश प्रताप सिंह*_

 

 

रायबरेली मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आज विकासखंड खीरों के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिनांक 13 मई 2026 को हुई बेमौसम भारी वर्षा, आंधी एवं तूफान से प्रभावित तहसील लालगंज क्षेत्र के लोगों को राहत सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 11 व्यक्तियों एवं परिवारों को जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति तथा घायल होने की घटनाओं के संबंध में शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायक राशि वितरित की गई एवं दैवीय आपदा से प्रभावित 02 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस अवसर पर मा० उद्यानमंत्री जी ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर संचालित किया जा रहा है।

मा० उद्यानमंत्री जी ने कहा कि शासन की मंशा है कि आपदा प्रभावित व्यक्तियों को त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी पात्र व्यक्तियों को शासन द्वारा निर्धारित राहत सहायता राशि समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए तथा राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखी जाए तथा आपदा से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, किसानों एवं ग्रामीणों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन सतर्क एवं सक्रिय रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।