फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
_*251 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र*_ _*620 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये स्मार्ट फोन*_ _*आंगनबाड़ी केन्द्र केवल बच्चों के पोषण और शिक्षा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह समाज के भविष्य को मजबूत बनाने की है आधारशिला – मा० मंत्री*_ _*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों व महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सेतु का कर रही कार्य – डॉ० मनोज कुमार पाण्डेय*_

 

रायबरेली विधानसभा ऊँचाहार के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा सिविल लाइन स्थित सूर्या होटल में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उ०प्र० सरकार डॉ० मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जगतपुर दल बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता उपस्थित रही।
मा० मंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा ऊँचाहार क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खण्ड डलमऊ, दीनशाहगौरा, ऊंचाहार, जगतपुर एवं रोहनियां की 03-03 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
जिसमें विधानसभा ऊंचाहार के अन्तर्गत विकास खण्ड डलमऊ की 103, दीनशाहगौरा 25, ऊँचाहार 73, जगतपुर 18 एवं रोहनियां 32 कुल 251 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं विकास खण्ड डलमऊ की 196, दीनशाहगौरा 106, ऊँचाहार 147, जगतपुर 100 एवं रोहनियां 71 कुल 620 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन से लाभान्वित हुई।
मा० मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर केवल नियुक्ति पत्र एवं स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं डिजिटल सुशासन की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी समाज की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने जा रही हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र केवल बच्चों के पोषण और शिक्षा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह समाज के भविष्य को मजबूत बनाने की आधारशिला हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा बच्चों के प्रारंभिक विकास में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री राष्ट्र के लिए नव सृजन व नव निर्माण का कार्य कर रही है, बच्चों व महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सेतु का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं माताओं का बेहतर स्वास्थ्य ही एक मजबूत और विकसित समाज की नींव है।
मा० मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण हेतु अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का उद्देश्य यह है कि वे अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से संचालित कर सकें।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन वितरण से विभागीय योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, लाभार्थियों का डेटा संकलन, पोषण ट्रैकिंग तथा शासन स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी आएगी। डिजिटल तकनीक के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंच सकेगा।
मा० मंत्री ने नव नियुक्त सहायिकाओं से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अंत में मा० मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी अपने कार्यों के माध्यम से समाज एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास योजनाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा योजनाओं की मॉनिटरिंग एवं लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।
कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रही।

*मिलन सिनेमा में रिलीज से पहले फिल्म ‘ड्रॉप आउट’ की टीम ने की प्रेस वार्ता* *रायबरेली के लाल उमाशंकर यादव की फिल्म 12 शहरों में चर्चा का केंद्र, कलाकारों ने कहा- “यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर घर की कहानी है*

 

 

रायबरेली। शहर के मनिका सिनेमा में फिल्म “ड्रॉप आउट – घर-घर की कहानी” के रिलीज होने से पहले शुक्रवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम स्थित एक निजी होटल में फिल्म की टीम ने भव्य प्रेस वार्ता आयोजित की। कार्यक्रम में फिल्म के डायरेक्टर, निर्माता और मुख्य कलाकारों ने मीडिया से रूबरू होकर फिल्म की कहानी, उद्देश्य और संदेश को साझा किया।

 

प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ने कहा कि “यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने वाली कहानी है। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को बहुत कुछ सीखने और समझने को मिलेगा।” उन्होंने कहा कि फिल्म में युवाओं के संघर्ष, परिवार की भावनाएं और सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद को बेहद भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है।

 

फिल्म के निर्माता और रायबरेली के लाल उमाशंकर यादव ने बताया कि “ड्रॉप आउट – घर-घर की कहानी” एक पारिवारिक और प्रेरणादायक फिल्म है, जिसे हर उम्र के लोग अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए समाज में शिक्षा, संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

 

प्रेस वार्ता में मौजूद फिल्म के डायरेक्टर और अन्य कलाकारों ने बताया कि फिल्म की कहानी आम लोगों के जीवन से जुड़ी हुई है, इसलिए दर्शक खुद को इस फिल्म से जोड़ पाएंगे। कलाकारों ने कहा कि आज के दौर में युवाओं पर बढ़ते दबाव और सपनों की लड़ाई को फिल्म में बेहद सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

 

बताया गया कि फिल्म का प्रमोशन देश के 12 शहरों में किया जा रहा है, जहां प्रेस वार्ता और विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक फिल्म का संदेश पहुंचाया जा रहा है। रायबरेली में आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के साथ-साथ फिल्म प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

 

रतापुर स्थित सुयश रेस्टोरेंट में हुई इस प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म की टीम ने दर्शकों से अपील की कि वे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें और स्थानीय कलाकारों व निर्माताओं को समर्थन दें।

 

अब आने वाला समय बताएगा कि बड़े सपनों के साथ उड़ान भरने वाली यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कितना बड़ा मुकाम हासिल कर पाती है।

*ईद-उल-अजहा पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल* *ईदगाह में लगाया सेवा शिविर, नमाजियों को पिलाया शरबत, इत्र लगाकर दी मुबारकबाद*

 

 

रायबरेली। ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा ने सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए शहर स्थित ईदगाह पर विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया, जहां नमाज अदा करने पहुंचे लोगों के लिए ठंडे पानी एवं शरबत की व्यवस्था की गई।

नमाज संपन्न होने के बाद डॉ. शर्मा ने मुस्लिम समाज के लोगों को इत्र लगाकर, गले मिलकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद पेश की।

 

इस अवसर पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि “भारत की पहचान उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में निहित है। ईद-उल-अज़हा त्याग, समर्पण एवं इंसानियत का पर्व है और गंगा-जमुनी तहजीब हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत।”

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा सभी धर्मों और समुदायों के बीच एकता का संदेश देते हैं।

 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों तथा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

*डीएम ने जनपदवासियों से पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतें की अपील*  *30 मई तक तेज हवा, आंधी-तूफान, मेघगर्जन, बेमौसम भारी वर्षा एवं वज्रपात की संभावना*   *सतर्कता एवं सावधानी ही आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी है माध्यम – डीएम* 

 

रायबरेली मौसम विभाग, उ०प्र० एवं राहत आयुक्त कार्यालय, लखनऊ द्वारा प्रदेश के कतिपय जनपदों के साथ-साथ जनपद रायबरेली में 28 मई 2026 से 30 मई 2026 तक तेज हवा (हवा की गति 80 से 90 झोकों से बढ़कर 100 किमी/घंटा), आंधी-तूफान, मेघगर्जन, बेमौसम भारी वर्षा एवं वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है।

उक्त संभावित मौसमीय परिस्थितियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनपदवासियों से अपील की गई है कि सभी नागरिक पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की आपदा जनित स्थिति से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बताया गया कि आंधी-तूफान, तेज वर्षा एवं वज्रपात के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जनहानि एवं दुर्घटना का कारण बन सकती है। मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा अपने आसपास उपलब्ध सुरक्षित स्थानों की पहचान पहले से कर लें। यदि अचानक तेज आंधी, बारिश अथवा वज्रपात की स्थिति उत्पन्न हो जाए तो तत्काल किसी सुरक्षित पक्के भवन अथवा छत वाले स्थान पर शरण लें तथा खुले मैदान, सड़क, खेत, पेड़ अथवा बिजली के खम्भों के नीचे खड़े होने से बचें।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से किसानों, मजदूरों, पशुपालकों एवं खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर तत्काल कार्य स्थगित कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ। खेतों में कार्य करते समय मेघगर्जन एवं बिजली चमकने की स्थिति में पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा पानी भरे खेतों एवं खुले स्थानों से दूर रहें।

इसके अतिरिक्त नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों, अलर्ट एवं एडवाइजरी का नियमित रूप से पालन करें। जिन नागरिकों के पास स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध हैं, वे “दामिनी” एप डाउनलोड करें तथा प्राप्त सूचनाओं को अपने आसपास के लोगों तक भी पहुँचाएँ।

 

*क्या करें*

• मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित पक्के भवन अथवा छत के नीचे शरण लें।

• मेघगर्जन एवं बिजली चमकने के दौरान घर के अंदर रहें।

• बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दें।

• वाहन चला रहे हों तो सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर वाहन के अंदर ही रहें।

• जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी, तालाब एवं नहरों से दूर रहें।

• प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

• आवश्यकता पड़ने पर तत्काल 1070, 112, 108 अथवा जिला आपदा नियंत्रण के टोल फ्री नम्बरः- 1077, 0535-224084 पर संपर्क करें।

• बच्चों एवं बुजुर्गों को मौसम खराब होने पर घर के अंदर सुरक्षित रखें।

 

*क्या न करें*

• खुले मैदान, सड़क, खेत अथवा छत पर न रुकें।

• पेड़, बिजली के खम्भे अथवा मोबाइल टावर के नीचे शरण न लें।

• बारिश एवं वज्रपात के दौरान तालाब, नदी, नहर अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएँ।

• धातु से बनी वस्तुओं, लोहे की छड़, कृषि उपकरण अथवा लोहे वाले छाते का प्रयोग न करें।

• मेघगर्जन के समय अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन एवं विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें।

• समूह में खुले स्थानों पर खड़े न रहें।

• वाहन को पेड़ों अथवा बिजली की लाइनों के नीचे खड़ा न करें।

जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से अपील की गई है कि सतर्कता एवं सावधानी ही आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।सभी नागरिक संयम एवं जागरूकता के साथ प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित “प्रेरणा दिवस” पर सम्मानित किए गए 11 समाजसेवी

 

रायबरेली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा” प्रेरणा दिवस” का कार्यक्रम पायल रेस्टोरेंट में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने शहीद हरिश्चंद्र अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि अर्पित की, प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि आज से 48 वर्ष पहले प्रदेश में इंस्पेक्टर राज कायम था अधिकारी व्यापारियों की दुकान पर सर्व छापे के नाम पर मनमानी उगाही करते थे, व्यापारी दुकानें बंद करके भाग जाता था ,तब 26 मई 1979 को बिक्री कर के सर्वे छापे के विरोध में अमीनाबाद झंडे वाले पार्क पर प्रदेश भर का व्यापारी इस उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए एकत्रित हुआ तब मौजूदा सरकार द्वारा निहत्थे व्यापारियों पर लाठी चार्ज , गोली बरसाई गई जिसमें व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल शहीद हो गए उनकी स्मृति में पूरे प्रदेश में हमारे मंडल द्वारा प्रेरणा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें समाज सेवा, व्यापारिक सेवा, शैक्षिक सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाता है, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल संदीप जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रेरणा दिवस का कार्यक्रम व्यापारियों में जोश भरने का कार्य करता है और उन्हें शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ तैयार रहने की प्रेरणा देता है, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी ने कहा कि व्यापारियों को अपनी सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव संगठित रहना चाहिए, कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन नगर अध्यक्ष के के गुप्ता द्वारा किया गया, इस मौके पर 11 व्यापारियों गौरव अग्रवाल, बलदीप अरोड़ा ,मनोज त्रिवेदी, वंदना कश्यप ,नीलम गुप्ता ,भोला गुप्ता ,नामित सभासद राजेश अग्रवाल, सभासद कमरुद्दीन, परेश कृपलानी, सर्राफा संघ अध्यक्ष राजेश सोनी,पत्रकार इंद्रजीत सिंह राजपूत को अंग वस्त्र व पुष्पों की माला से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व्यापारियों जिला कोषाध्य चंद्रप्रकाश गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह महामंत्री विमलेश मिश्रा जिला युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील उपाध्यक्ष आलोक सिंह बीके रावत जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव सहित सैकड़ो व्यापारियों ने शहीद हरिश्चंद्र अग्रवाल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

सिंचाई विभाग पेंशनर एसोसिएशन जनपद रायबरेलीद्वारा पूर्व से घोषित कार्यक्रम के अनुसार धरना प्रारंभ हुआ 

 

 

रायबरेली सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने 87 अभियंता शारदा सहायक खंड दक्षिणी को एक अनुरोध पत्र प्रेषित किया था कि आंदोलन की स्थिति न उत्पन्न हो इसके पूर्व आप 25 में तक संगठन को बुलाकर वार्ता कर ले जिसकी सूचना जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय को भी दी गई थी परंतु जिला कार्यपाली के अनुरोध को ठुकराने पर आज सिंचाई विभाग के सेवांवित कर्मचारियों को आंदोलन हेतु मध्य होना पड़ा इसके अधिशासीअभियंता शारदा सहायक सुशील यादव जी ने संगठन के पदाधिकारी को बुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की और उसके निस्तारण हेतु 15 दिन के अंदर अस्वस्थ किया कि सभी बिंदुओं का निस्तारण सुनिश्चित कर दिया जाएगा हरिश्चंद्र यादव अध्यक्ष ने अपनी संतुष्टि देते हुए धरना स्थगित कर दिया औअधिशासी अभियंता को बधाई दी

*सरकार समस्याये देकर जनता को चिढ़ा रही- सपा*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बिजली की भयंकर कटौती,आंधी तूफान से बड़ी संख्या में टूटे खंभे आदि ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव एवं बछरावा के क्षेत्रीय विधायक श्यामसुन्दर भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा बछरावा क्षेत्र के महाराजगंज तहसील मुख्यालय स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर जन समस्याओं के तत्काल निराकरण की माँग की गयी।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं का निराकरण नहीं अपितु जनता को चिढ़ा रही है वर्तमान समय मे आम जनमानस तो परेशान है ही साथ ही जानवरों को भी पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।विधायक श्यामसुन्दर भारती ने कहा कि क्षेत्र के लोग भाजपा सरकार के उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं बिजली विभाग के अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेन्द्र पटेल,महासचिव राजेश यादव,जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,मेहरबान सिंह यादव,राजेश मौर्य,हसीन अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष समर बहादुर यादव,भानू प्रकाश पटेल,देशराज यादव,जिला सचिव श्रवण आज़ाद,प्रमोद पटेल,देवतादीन पासी,शिवम यादव,शोभनाथ वैश्य,फिरोज अहमद,कमलाकर विक्रमादित्य,रामसनेही यादव,चन्द्रकली भारती,श्रवण पासी,आशुतोष यादव,रिजवान,बासुदेव यादव,आफताब आलम,हरीश चौरसिया,आशीष पटेल,राममिलन गौतम,आशीष यादव,वीरेंद्र यादव,राजू रायनी,आदर्श भारती,प्रशांत लोहिया,गिरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन,बढ़ती महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन राज्यपाल के नाम का डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

रायबरेली।में शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार 25 मई 2026 को बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समय करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ऑफिश के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी एवं सचिव सुशील पासी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं। सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान हैं, जबकि भ्रष्टाचार हर विभाग में हावी है। उन्होंने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

 

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

गोरखपुर में स्टाफ नर्स ने मकान मालिक पर लगाया बिजली चोरी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में संविदा स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत रेखा चौधरी ने अपने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मामला शहर के खजांची चौराहा स्थित फातिमा रोड के पास राज कॉलोनी का बताया जा रहा है।

प्रार्थिनी रेखा चौधरी के अनुसार वह 30 नवंबर 2025 को कृष्ण सिंह के मकान में किराए पर रहने आई थीं। उन्होंने बताया कि नौकरी के दौरान बीच-बीच में गांव जाने के कारण वह कमरे में सीमित समय ही रह सकीं। बावजूद इसके उनके बिजली मीटर में 570 यूनिट खपत दिखाई गई, जिसका भुगतान मकान मालिक उनसे ही कराने का दबाव बना रहे हैं।

रेखा चौधरी का आरोप है कि उनके बिजली मीटर से अन्य किरायेदारों, पानी की मोटर तथा मकान मालिक ने भी अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ रखा है। इसके बावजूद पूरे बिजली बिल का भुगतान उनसे 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से लगभग 4560 रुपये मांगा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह कमरे में केवल दो बल्ब, एक पंखा और एक फ्रिज का ही उपयोग करती हैं, ऐसे में इतना अधिक बिल आना संदिग्ध है।

प्रार्थिनी ने यह भी आरोप लगाया कि मकान मालिक उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके अनुसार कई बार पानी की सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिससे नहाने-धोने और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी होती है। यहां तक कि बाथरूम उपयोग करने के दौरान भी पानी रोक दिया जाता है।

रेखा चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मकान की बिजली व्यवस्था और सभी कमरों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर न्याय दिलाने की अपील की है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

विभिन्न कष्टों से मुक्ति के लिए प्रतिदिन दस मिनट करें गीता का पाठ – अभिलाष कौशल – भगवत कथा के समापन पर हुआ विशाल भंडारा

ऊंचाहार , रायबरेली । नगर के गायत्री नगर मुहल्ले में स्थानीय लोगों के सामूहिक सहयोग से चल रही भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया । इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भारी भीड़ जुटी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने सभी को रोज दस मिनट गीता पाठ करने का संकल्प दिलाया ।
भाजपा नेता ने कहा कि भागवत कथा मन की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करती है । मन से क्रोध , तनाव और ईर्ष्या भाग जाती है । कलयुग में यही एकमात्र साधन है जो घर बैठे मुक्ति दे सकता है । उन्होंने कहा कि रोज दस मिनट गीता का पाठ करें , इससे विभिन्न प्रकार के कष्ट दूर हो जायेंगे । इसी के साथ चल रही श्रीमद् भागवत कथा का हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन पंडाल में तिल रखने की जगह नहीं बची। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। समापन के दिन सुबह 8 बजे आचार्य दिलीप तिवारी ने व्यास पीठ का पूजन कराया। इसके बाद हवन हुआ। हवन में सैकड़ों लोगों ने आहुति दी। हवन खत्म होते ही 12 बजे भंडारे की पंगत शुरू हो गई।समापन पर आयोजक मंडल ने व्यास जी को अंगवस्त्र और दक्षिणा भेंट की। महिलाओं ने कथा स्थल की परिक्रमा कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष मिश्र , अजय तिवारी , गिरधारी सोनी , सिद्धनाथ सोनी , गुड्डन यादव , विजय पाल , उमेश साहू , आकाश मौर्य , देव करन सिंह , आदर्श मिश्र , अमरेश यादव , गिरजेश पासी , उमेश मिश्र , रमाकांत अग्रहरि , यश तिवारी आदि मौजूद थे ।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।