फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सेखुई में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, सेवानिवृत्त शिक्षक का हुआ सम्मान

उस्का बाजार। विकास खंड उस्का बाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेखुई में सोमवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओपी मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड सभासद प्रतिनिधि अभिषेक त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश मिश्र को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। दिनेश मिश्र ने अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। अभय श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में रूपेश सिंह, सुभाष जायसवाल सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।प्रभारी प्रधानाध्यापिका माहेंजबी अंसारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उर्मिला मिश्रा,हरिशंकर सिंह, राकेश सिंह, गुलाब चंद, सीमा सिंह, अनुश्री दूबे, मुक्ता मिश्रा, अभिषेक मिश्र, जितेंद्र पांडेय, उमेश पांडेय व शैलेष साहनी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मढ़नी चौराहे पर गूंजा बदलाव का संदेश, PDA चौपाल में सत्ता परिवर्तन की हुंकार

सिद्धार्थनगर | 11 अप्रैल 2026

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत मढ़नी चौराहे पर आयोजित PDA चौपाल में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमाता नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने आगामी चुनावों को लेकर स्पष्ट संकेत दिए और बदलाव के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

“जनता बदलाव चाहती है” – डॉ. राजपाल कश्यप

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की जनता अब वर्तमान सरकार से निराश हो चुकी है और सत्ता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शासन में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के अधिकारों की अनदेखी हो रही है तथा आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी नेतृत्व की वापसी से ही प्रदेश में समावेशी विकास संभव होगा।

“समाजवादी सरकार में हुआ वास्तविक विकास” – मणेन्द्र मिश्रा

कार्यक्रम के संयोजक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सिद्धार्थनगर में बुनियादी ढांचे का जो विकास हुआ, वह समाजवादी सरकार की देन है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय, अस्पताल और पुल जैसे महत्वपूर्ण कार्य उसी दौर में पूरे हुए, जिससे क्षेत्र को नई दिशा मिली। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में फिर से समाजवादी सरकार बनने पर युवाओं और किसानों के लिए बेहतर नीतियां लागू होंगी।

समर्थन में उठे हाथ, दिखा जोश

चौपाल के दौरान मौजूद लोगों ने दोनों हाथ उठाकर समाजवादी नेतृत्व के समर्थन में संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और भागीदारी यह दर्शा रही थी कि क्षेत्र में राजनीतिक जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस मौके पर विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिनमें अखिलेश मौर्य, शकील शाह, जावेद खान, डॉ. प्रमोद यादव, आशीष अग्रहरि, अनुराग जायसवाल, अजय चौरसिया समेत कई अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

PDA चौपाल के जरिए क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम ने यह संकेत दे दिया कि आने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है।

सपा ने मनाई चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती

समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ में आज सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गयी। कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ने कहा चंद्रगुप्त मौर्य प्राचीन भारत के महान सम्राट और मौर्य साम्राज्य के संस्थापक थे। जिन्होंने भारत को पहली बार एक राजनीतिक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और मूल्यों का सदैव सम्मान करती है।

समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश मौर्या ने कहा कि मौर्य समाज का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का कालखंड मौर्य साम्राज्य का स्वर्णिम काल रहा है।

इस अवसर पर सर्वश्री अजय चौरसिया राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा, जिला सचिव इरशाद, संजय यादव, शादाब खान, दयानंद पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता कन्हैया पासवान ने पत्रक बांटा

सिद्धार्थनगर।भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन पर चल रहे गांव चलो अभियान के माध्यम से भाजपाइयों से घर घर जनसंपर्क कर पत्रक बांटा।

विकास खंड नौगढ़ के रामपुर गांव में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान व भाजपा नेता पूर्व मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जनसंपर्क कर मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को बताया व सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी वितरित किया।

कन्हैया पासवान ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन कल्याण को सदैव समर्पित रहती है,आज हर वर्ग हर मजहब के लोगों को बिना भेद भाव के सीधा सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।पूर्व मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय ने भी जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से संवाद कर सरकार की योजनाओं को बताया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नौगढ़ देहात सोनू गुप्ता,मंडल महामंत्री अजय गुप्ता,वीरेंद्र कुमार,अनिल चौधरी, खालिक रहमान,नरेंद्र पटेल,पुजारी आदि लोग उपस्थित रहें।

सिद्धार्थनगर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ संपन्न, भाजपा जिला कार्यालय पर मना उत्सव

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही सहित कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

ध्वजारोहण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराकर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

संगठन की ताकत और विचारधारा पर जोर

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी पहचान सेवा, समर्पण और सुशासन से है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित करें।

विधायक जय प्रताप सिंह का संदेश

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हमें संगठन के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है और आगे भी यही संकल्प जारी रहेगा।

श्यामधनी राही का वक्तव्य

विधायक श्यामधनी राही ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सेवा और समर्पण के भाव से समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और संगठन को और मजबूत बनाएं।

वरिष्ठ नेताओं ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, लालजी बाबा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर, विजयकांत चतुर्वेदी और शिवनाथ चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

सेवा, समर्पण और संकल्प का दिन

भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को दोहराने का अवसर है। इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा स्थापना दिवस पर बांसी में जोश: विधायक जय प्रताप सिंह ने फहराया ध्वज, जनसेवा का दिया संदेश

बांसी, सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह ने अपने आवास राजमहल बांसी पर पार्टी का ध्वज फहराया।

संगठन के मूल्यों को किया याद

ध्वजारोहण के दौरान जय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा एक मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राष्ट्र सेवा और सुशासन का संकल्प

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जो राष्ट्र सेवा, लोक-कल्याण, सुशासन और गरीबों के उत्थान के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। स्थापना दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।

उन्होंने कहा कि, “भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक मजबूत माध्यम है, जो सेवा, सुशासन और समर्पण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।”

संकल्प से संगठन 

भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को पुनः याद करने का अवसर है। इस मौके पर लिए गए संकल्प ही पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा तय करते हैं।

राम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज बांसी में फेयरवेल पार्टी आयोजित

सिद्धार्थ नगर, 28 मार्च 2026।

श्री राम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज (S.R.B.I.N.M.S.), सोनखर, बांसी में शनिवार को Fresher’s & Farewell Party 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चला, जिसमें उत्साह, उमंग और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार जय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विमल द्विवेदी एवं डॉ. अनीता द्विवेदी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान छात्रों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक डॉ. अनीता द्विवेदी ने बताया कि संस्थान ने अपने 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं और यहां से उत्तीर्ण छात्र देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही संस्थान रोजगारपरक शिक्षा के लिए नए-नए कोर्स भी संचालित कर रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई।

मिस फ्रेशर में ममता (बीएससी नर्सिंग), ज्योति (जीएनएम), राजमती (एएनएम), कन्हैया और आलोक विजेता रहे। वहीं फेयरवेल टाइटल में अंजनी (एएनएम) और साक्षी मणि त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल श्रीमती जूही शुक्ला ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर इंद्रजीत तिवारी, अजय कुमार, आरजू, शिवानी द्विवेदी, गरिमा यादव, प्रतीक्षा पाण्डेय, सोनी चौरसिया, रीता पाल सहित एएनएम, जीएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा, डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री एवं डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चिल्हिया पुलिस की बड़ी सफलता

सिद्धार्थनगर, 23 मार्च।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्हिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 2(ख)(17) व 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त हस्साम अनवर खान पुत्र अशफाक अहमद खान, निवासी कोड़रा ग्रांट थाना सिद्धार्थनगर को गांधीनगर तेतरी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, कांस्टेबल पीयूष कुमार प्रसून, कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव, कांस्टेबल पंकज यादव एवं महिला कांस्टेबल कंचन यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

सीओ मयंक द्विवेदी ने पलटा देवी मंदिर की जांची सुरक्षा, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत चिल्हिया थानाक्षेत्र के पल्टा देवी मन्दिर मे ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक किया गया और ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 19.03.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी द्वारा द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत चिल्हिया थानाक्षेत्र के पल्टा देवी मन्दिर मे ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्मचारीगण को चेक किया गया और ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया । महोहय द्वारा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को चैत्र नवरात्रि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा तथा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए । मन्दिर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वार्ता की गयी

नवरात्र के पहले दिन विधायक विनय वर्मा और जिलाधिकारी ने पलटा देवी मंदिर में की पूजा

सिद्धार्थनगर 19 मार्च 2026/पावन चौत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पलटा देवी मंदिर पर मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जहां मंदिर के पुजारियों द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि वे इस पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है, जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूजा-अर्चना के उपरांत माननीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में आए हुए श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने भाग लिया और सभी ने इस पुण्य कार्य की सराहना की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द राय, खण्ड विकास अधिकारी बृृजभूषण तिवारी, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, श्रद्धालु आदि उपस्थित थे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।