फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
पंचायतों के कार्यकाल विस्तार के फैसले का ग्राम प्रधानों ने किया स्वागत

“विकास कार्यों को मिलेगी निरंतर गति” — अनारकली देवी, प्रतिनिधि तीरथ सोनकर

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाए जाने और वर्तमान ग्राम प्रधानों को पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के फैसले का जिले में ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

विकासखंड नौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवनगर की ग्राम प्रधान अनारकली देवी एवं प्रतिनिधि तीरथ सोनकर ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय को ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को अब निरंतर गति मिलेगी और अधूरे कार्यों को समय से पूरा करने में मदद मिलेगी।

प्रधान प्रतिनिधि तीरथ सोनकर ने कहा कि गांवों में सड़क, नाली, आवास, पेयजल, सामुदायिक विकास और जनकल्याण से जुड़े कई कार्य लगातार संचालित हो रहे हैं। ऐसे में पंचायतों के कार्यकाल विस्तार से योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थिरता बनी रहेगी तथा ग्रामीण जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों पर विश्वास जताकर सरकार ने गांव, गरीब, किसान और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

ग्राम प्रधान अनारकली देवी ने भी प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों और जनहित योजनाओं को अब और गति मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।

हालांकि पंचायत व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, लेकिन क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे जनहित और विकासोन्मुख निर्णय बताया है।

FT NEWS DIGITAL

सच और… कुछ नहीं

भारत-नेपाल सीमा पर देर रात भारी चेकिंग: क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने SSB और पुलिस टीम के साथ संभाली कमान, संदिग्धों पर नजर

सिद्धार्थनगर।

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस बेहद अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में बीती रात क्षेत्राधिकारी (CO) शोहरतगढ़ के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने खुनुवा सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पार से होने वाली तस्करी और संदिग्ध आवागमन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के अनुक्रम में और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में सुनिश्चित की गई। दिनांक 26/27 मई 2026 की दरमियानी रात को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी स्वयं धरातल पर उतरे। उनके साथ शोहरतगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

संयुक्त टीम ने खुनुवा बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली। देर रात चली इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य अवैध तस्करी, राष्ट्रविरोधी तत्वों के संदिग्ध आवागमन और सीमावर्ती अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाना है।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसएसबी के जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जाए ताकि कोई भी अवांछनीय तत्व सीमा का लाभ न उठा सके।

सिद्धार्थनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मोहाना पुलिस ने 4 साल के मासूम को खोजकर परिजनों को सौंपा, छलके खुशी के आंसू

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर एक गुमशुदा मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को उसके रोते-बिलखते परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मासूम को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ननिहाल आया था मासूम, खेलते समय हुआ लापता प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिशनपुर (पोस्ट एकडेगवा, थाना लोटन) निवासी दीपक कुमार सिंह का 4 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह थाना मोहाना क्षेत्र के अंतर्गत ककरहवा स्थित ‘राम सुभग टेंट हाउस’ में अपनी रिश्तेदारी (ननिहाल) आया हुआ था। मंगलवार (26 मई) की शाम करीब 3:00 बजे मासूम अचानक खेलते-खेलते कहीं लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल मोहाना थाना पुलिस को दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया संयुक्त सर्च अभियान मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही मोहाना पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल और स्थानीय नागरिकों की मदद से तत्काल एक संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया गया।

पुलिस की त्वरित सक्रियता का परिणाम यह रहा कि कुछ ही समय में बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला गया। पुलिस ने जब 4 साल के आयुष को उसकी माता और परिजनों की गोद में सौंपा, तो पूरा माहौल भावुक हो गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के इस मानवीय चेहरे को वे कभी नहीं भूलेंगे।

जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पोस्टर पार्टी निकालकर मन्दिर-मस्जिद एवं संवेदनशील स्थानों में चलाया गया चेकिंग अभियान ।

प्रेस नोट दिनांक 27.05.2026 जनपद सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, 27 मई 2026। आगामी त्योहार बकरीद को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में दिनांक 26/27 मई 2026 की रात्रि में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पोस्टर पार्टी निकालकर मंदिरों, मस्जिदों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु पुलिस लगातार सतर्क एवं सक्रिय है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि “त्योहार बकरीद” के मद्देनजर जनपद में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के फैसले का स्वागत

“विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार” — अमजद अली प्रधान

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाए जाने और वर्तमान ग्राम प्रधानों को पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के निर्णय को लेकर जिले में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और प्रधान संगठनों ने इस फैसले को ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।

राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से गांवों में चल रहे विकास कार्यों को निरंतर गति मिलेगी और पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।

संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, आवास, पेयजल, पंचायत भवन और जनकल्याण से जुड़े कई कार्य वर्तमान समय में प्रगति पर हैं। ऐसे में पंचायतों के कार्यकाल विस्तार से विकास परियोजनाओं की निरंतरता बनी रहेगी तथा जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन सिद्धार्थनगर के महामंत्री अमजद अली प्रधान ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों पर विश्वास जताना लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह फैसला प्रभावी साबित हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर चल रही विकास योजनाओं को अब और गति मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। प्रधान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण हित में लिया गया सराहनीय निर्णय बताया।

हालांकि पंचायत व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, लेकिन जिले के कई पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे जनहित और विकासोन्मुख निर्णय बताया है।

━━━━━━━━━━━━━━━

“पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं को इस फैसले से निरंतर गति मिलेगी।”

— अमजद अली प्रधान

 “गांव, गरीब, किसान और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।”

━━━━━━━━━━━━━━━

FT NEWS DIGITAL

सच और… कुछ नहीं

सिद्धार्थनगर में जनगणना 2027 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, घर-घर सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जनपद में चल रही जनगणना 2027 की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को बर्डपुर क्षेत्र का दौरा कर मकान सूचीकरण और घर-घर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों और अधिकारियों से बातचीत कर सर्वे की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार या मकान का विवरण छूटना नहीं चाहिए, क्योंकि यह आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि डिजिटल माध्यम से हो रही इस जनगणना में डेटा एंट्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई ताकि सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।

जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं हाउसिंग सर्वे का कार्य चल रहा है। प्रशासन ने इसके लिए बड़ी संख्या में प्रगणकों और सुपरवाइजरों की तैनाती की है।

सरकार की ओर से इस बार डिजिटल एप और ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे लोग स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

सिद्धार्थनगर में जनगणना 2027 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, घर-घर सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जनपद में चल रही जनगणना 2027 की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को बर्डपुर क्षेत्र का दौरा कर मकान सूचीकरण और घर-घर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों और अधिकारियों से बातचीत कर सर्वे की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार या मकान का विवरण छूटना नहीं चाहिए, क्योंकि यह आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि डिजिटल माध्यम से हो रही इस जनगणना में डेटा एंट्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई ताकि सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।

जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं हाउसिंग सर्वे का कार्य चल रहा है। प्रशासन ने इसके लिए बड़ी संख्या में प्रगणकों और सुपरवाइजरों की तैनाती की है।

सरकार की ओर से इस बार डिजिटल एप और ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे लोग स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

डीएम की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्ति निरीक्षकों पर गिरी गाज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने दो पूर्व पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर बड़ा प्रशासनिक संदेश दिया है।

जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अधिकारियों पर शासन के आदेशों का पालन न करने, जनसुनवाई में समय से मौजूद न रहने और तहसीलों में अनुपस्थित रहने के आरोप लगे थे। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की निगरानी में भी लापरवाही सामने आई।

प्रशासन को यह भी शिकायत मिली थी कि आईजीआरएस और अन्य जनसमस्याओं का समय से समाधान नहीं किया जा रहा था तथा आम लोगों से सही व्यवहार भी नहीं किया जा रहा था।

इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पूर्व पूर्ति निरीक्षक उसका बाजार प्रियंका कश्यप और पूर्व निरीक्षक लोटन माला गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में लापरवाही करने वाले अन्य अधिकारियों पर भी प्रशासन सख्त कदम उठा सकता है।

 

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी चर्चाएं, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों की बढ़ीं उम्मीदें

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। ग्राम प्रधानों को नई व्यवस्था लागू होने तक जिम्मेदारी दिए जाने के फैसले के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के बीच भी उम्मीदें बढ़ने लगी हैं।

प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों और आरक्षण प्रक्रिया को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच जनप्रतिनिधियों की नजर अब सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि चुनाव में देरी होने की स्थिति में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार कोई अंतरिम फैसला ले सकती है।

सूत्रों के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल आने वाले समय में समाप्त होने वाला है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि सरकार पूर्व की तरह प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी देगी या वर्तमान जनप्रतिनिधियों को ही कुछ समय तक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ग्राम प्रधानों को लेकर लिए गए फैसले के बाद पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल और राजनीतिक जानकार पंचायत चुनाव की समय-सीमा और आगामी रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश भर में चर्चाओं का दौर जारी है और अब सभी की निगाहें सरकार तथा राज्य निर्वाचन आयोग के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

 

ईद-उल-जुहा को लेकर अलर्ट पर सिद्धार्थनगर पुलिस; शांति और सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे जवान

सिद्धार्थनगर, 25 मई 2026

आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर जनपद सिद्धार्थनगर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन के सख्त निर्देशों के बाद सोमवार को पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों और हॉटस्पॉट पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की गई, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रूट मार्च

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाली। पुलिस की टीमों ने न सिर्फ मुख्य बाजारों बल्कि ग्रामीण और मिश्रित आबादी वाले चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी पैदल गश्त की।

इस अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (X, फेसबुक, व्हाट्सएप) की कड़ी निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

सौहार्द और सुरक्षा का संदेश

फ्लैग मार्च के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से और आम जनता से मिलकर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। व्यापारियों और राहगीरों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। पुलिस के इस कदम की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प दोहराया है।

मुख्य बिंदु विवरण
मिशन ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर शांति व सतर्कता व्यवस्था
नेतृत्व डॉ. अभिषेक महाजन (SSP) एवं प्रशांत कुमार प्रसाद (ASP)
कार्यवाही चिह्नित हॉटस्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च व पैदल गश्त
मुख्य अपील आपसी सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें
error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।