फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
बांसी विधानसभा के बेदौली-खोजीपुर-खरचौला सड़क की हालत खराब,वर्षों से मरम्मत न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

सिद्धार्थनगर। जनपद के बांसी विधानसभा क्षेत्र में बेदौली से होकर खोजीपुर और खरचौला तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है 

ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब सड़क पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाती है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जनप्रतिनिधियों से की गई शिकायत 

नीरज मिश्र व स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिखता।

आम जनता भुगत रही है खामियाजा 

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह मार्ग डुमरियागंज और बांसी विधानसभा की सीमा पर स्थित होने के कारण उपेक्षा का शिकार हो रहा है। दोनों क्षेत्रों के बीच आने के कारण जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और लोगों को 2 किलोमीटर चक्कर लगाकर अशोगवा के रास्ते गांव जाना पड़ रहा है।

प्रशासन जल्द ले सुधि 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण या मरम्मत कराया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

टीएफआई की बैठक संपन्न, 4 अप्रैल आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

सिद्धार्थनगर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के तत्वावधान में टीईटी से मुक्ति की मांग को लेकर प्रस्तावित 4 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों के क्रम में बुधवार को जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न ब्लॉकों से आए पदाधिकारी और शिक्षक शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर जोर

बैठक के दौरान आगामी धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। सभी को 4 अप्रैल को दिल्ली पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाने का आह्वान किया गया।

एकजुटता ही समाधान का रास्ता: आनंद त्रिपाठी

पर्यवेक्षक एवं मंडलीय मंत्री आनंद कुमार त्रिपाठी (देवी पाटन मंडल) ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता और सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

टीईटी मुद्दे पर गरमाई चर्चा

टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने टीईटी से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षकों ने अपनी नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यता पूरी की थी, ऐसे में बाद में नई योग्यता लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षकों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

ज्यादा से ज्यादा शिक्षक दिल्ली पहुंचे: योगेंद्र पांडेय

जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा और बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचना होगा।

संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र और महामंत्री कलीमुल्लाह ने भी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार के तहत राघवेंद्र तिवारी को उस्का बाजार इकाई का संगठन मंत्री तथा दुर्गेश पांडेय को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा लड़की को तलाश कर उसके पिता को सुपुर्द किया

आज दिनांक 31.03.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व शुबेन्दु सिंहक्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया के निर्देशन में आज दिनांक 31.03.2026 को थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गायब हुए चाँदनी पुत्री लालित जो अपने घर से दिनांक 20/2/026 को दिन में करीब 12 बजे घर से बिना कुछ बताये कही चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में 22/02/026 को थाना जोगिया उदयपुर में गुम हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज कराया था । उनकी लडकी आज मिल गयी जिसको उसके परिजन को गुमशुदा लडकी चंदनी की पहचान कराकर गुमशुदा चादंनी को नियमानुसार उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति टीम का गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।

 

*बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम का विवरण-*

1.उ0नि0 उ0नि0 देवब्रत पाण्डेय थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थगर ।

2.म0हे0का0 सत्या त्रिपाठी थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर ।

3.म.का. पूजा यादव थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थगर ।

बांसी पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार

डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में तथा शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में कल दिनांक 31.03.2026 की रात्रि को थाना बांसी के उपनिरीक्षक संजय सिंह मय हमराह पुलिस बल एवं एन्टी थेफ़्ट जनपद सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम द्वारा काजी रुधौली चौराहा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना पर एक संदिग्ध ई-रिक्शा लोडर को रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान वाहन से 03 अदद पम्प सेट इंजन बरामद हुए । चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 47/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है साथ ही वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

*पूछताछ का विवरण—–*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त पम्प सेट इंजन उन्होंने दिनांक 29/30.03.2026 की रात्रि में थाना क्षेत्र बांसी के ग्राम भावपुर के खेतों से चोरी किए थे तथा अन्य इंजन पूर्व में चोरी किए गए थे, जिन्हें बेचने हेतु नेपाल ले जाया जा रहा था ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः*

01.रविचन्द पुत्र हरीश निवासी बसडिलिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।

02.मेराज मलिक पुत्र मलिक मोहम्मद जाफरी निवासी भावपुर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।

*बरामदगी का विवरण–*

01.तीन अदद पम्प सेट इंजन (02 फिल्ड मार्शल कंपनी, 01 मयूर कंपनी)

02.दो अदद ई-रिक्शा लोडर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–*

01.उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र प्रभारी एन्टी थेफ़्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।

02.उ0नि0 संजय सिंह, छोटेलाल कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।

03.मुख्य आरक्षी रमेश कुमार, जनार्दन प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी अभिनंदन सिंह एन्टी थेफ़्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।

04.मुख्य आरक्षी रामप्रकाश, बीरबल यादव, आरक्षी अमित पाण्डेय थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर

क्षेत्राधिकारी इटवा ने किया मिश्रौलिया थाने का निरीक्षण

पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी इटवा द्वारा आज दिनांक 01.04.2026 को थाना मिश्रौलिया का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये । शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, साइबर अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम जांच के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया ।

पीसीएस में सफल मेधावियों के माता-पिता का सम्मान

सिद्धार्थनगर। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ने आज यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में सफल हुए युवाओं के परिजनों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारी बने नौजवानों के माता-पिता को माल्यार्पण कर लड्डू खिलाया गया। इस क्रम में शोहरतगढ़ तहसील के शाहा निवासी असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयनित शिवम ओझा के पिता श्री ब्रह्मदेव ओझा, पलिया निधि के नायब तहसीलदार पद पर चयनित सत्यम मिश्रा की माता श्रीमती विजय लक्ष्मी एवं जिला मुख्यालय के जगदीशपुर खुर्द के वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयनित श्री अनुराग श्रीवास्तव के पिता श्री वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव एवं माता श्रीमती प्रेमलता श्रीवास्तव को सम्मानित कर बच्चों की सफलता के लिए बधाई दिया गया।
श्री मिश्रा ने कहा कि हाल के वर्षों में जनपद की प्रतिभाएं बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर प्रशासनिक सेवाओं में सफलता अर्जित करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र/छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा बल्कि अभिभावकों का उत्साह बच्चों की पढ़ाई के प्रति भी बढ़ेगा। बच्चों की पीसीएस में सफलता से पूरे प्रदेश में जिले का डंका बज रहा है। यह हर्ष की बात है कि आकांक्षी जनपद होने के बाद भी प्रदेश के सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा में बुद्धभूमि सिद्धार्थनगर से 9 युवा सफल हुए है। इसका प्रभाव आने वाले समय में और अधिक संख्या के रूप में जरूर दिखेगा।

पीसीएस में सफल मेधावियों के माता-पिता का सम्मान

सिद्धार्थनगर। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ने आज यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में सफल हुए युवाओं के परिजनों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारी बने नौजवानों के माता-पिता को माल्यार्पण कर लड्डू खिलाया गया। इस क्रम में शोहरतगढ़ तहसील के शाहा निवासी असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयनित शिवम ओझा के पिता श्री ब्रह्मदेव ओझा, पलिया निधि के नायब तहसीलदार पद पर चयनित सत्यम मिश्रा की माता श्रीमती विजय लक्ष्मी एवं जिला मुख्यालय के जगदीशपुर खुर्द के वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयनित श्री अनुराग श्रीवास्तव के पिता श्री वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव एवं माता श्रीमती प्रेमलता श्रीवास्तव को सम्मानित कर बच्चों की सफलता के लिए बधाई दिया गया।
श्री मिश्रा ने कहा कि हाल के वर्षों में जनपद की प्रतिभाएं बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर प्रशासनिक सेवाओं में सफलता अर्जित करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र/छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा बल्कि अभिभावकों का उत्साह बच्चों की पढ़ाई के प्रति भी बढ़ेगा। बच्चों की पीसीएस में सफलता से पूरे प्रदेश में जिले का डंका बज रहा है। यह हर्ष की बात है कि आकांक्षी जनपद होने के बाद भी प्रदेश के सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा में बुद्धभूमि सिद्धार्थनगर से 9 युवा सफल हुए है। इसका प्रभाव आने वाले समय में और अधिक संख्या के रूप में जरूर दिखेगा।

उसका–अजगरा–धर्मसिंहवा मार्ग का विधायक ने किया लोकार्पण

सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक अंतर्गत उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन कपिलवस्तु के लोकप्रिय विधायक श्री श्यामधनी राही के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण से कछार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजगरा श्री रामकेवल शर्मा, ग्राम प्रधान लक्षनपुर श्री उमेश पाण्डेय, ग्राम प्रधान तालनटवा श्री राम किशुन यादव, ग्राम प्रधान करमा श्री लवकुश राजभर, विधायक प्रतिनिधि श्री सत्य प्रकाश राही, सभासद श्री मनीष जायसवाल, श्री संदीप दुबे, श्री संजय सहानी, पूर्व सभासद श्री पन्नेलाल, पूर्व प्रधान श्री अर्जुन पासवान, सेक्टर प्रभारी भाजपा श्री राम लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधानगण एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रही।

विधायक श्री श्यामधनी राही ने इस महत्वपूर्ण परियोजना हेतु माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी का आभार व्यक्त किया।

राम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज बांसी में फेयरवेल पार्टी आयोजित

सिद्धार्थ नगर, 28 मार्च 2026।

श्री राम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज (S.R.B.I.N.M.S.), सोनखर, बांसी में शनिवार को Fresher’s & Farewell Party 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चला, जिसमें उत्साह, उमंग और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार जय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विमल द्विवेदी एवं डॉ. अनीता द्विवेदी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान छात्रों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक डॉ. अनीता द्विवेदी ने बताया कि संस्थान ने अपने 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं और यहां से उत्तीर्ण छात्र देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही संस्थान रोजगारपरक शिक्षा के लिए नए-नए कोर्स भी संचालित कर रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई।

मिस फ्रेशर में ममता (बीएससी नर्सिंग), ज्योति (जीएनएम), राजमती (एएनएम), कन्हैया और आलोक विजेता रहे। वहीं फेयरवेल टाइटल में अंजनी (एएनएम) और साक्षी मणि त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल श्रीमती जूही शुक्ला ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर इंद्रजीत तिवारी, अजय कुमार, आरजू, शिवानी द्विवेदी, गरिमा यादव, प्रतीक्षा पाण्डेय, सोनी चौरसिया, रीता पाल सहित एएनएम, जीएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा, डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री एवं डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी थाना प्रभारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.03.2026 को थाना खेसरहा पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी, थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र मय मिशन शक्ति एवं साइबर टीम द्वारा सनराईज पब्लिक स्कूल की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन तथा साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति-खुशी एवं आत्मनिर्भर विषयक लघु फिल्में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित की गईं। विशेष रूप से कक्षा 08 की एक छात्रा आराध्या पाण्डेय को प्रतीकात्मक रूप से थाना प्रभारी बनाकर उसे थाने की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के संबंध में जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास एवं जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे—1090 (विमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102/108 (स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा)—के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित पाण्डेय, प्रधानाचार्य श्री मनीष पाण्डेय, महिला शिक्षिकाएं दीक्षा चौरसिया, दीप्ति पाण्डेय, निशा चौरसिया एवं शिक्षक आशीष पाण्डेय, शिवम पाण्डेय सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।