फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए आरोप

जोगिया (सिद्धार्थनगर)।

थाना क्षेत्र जोगिया के नादेपार गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नादेपार निवासी लगभग 30 वर्षीय मुस्कान पाठक, पत्नी राम सूरज की रविवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता, निवासी थाना उसका बाजार क्षेत्र, ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की मौत संदिग्ध है और ससुराल पक्ष द्वारा जहर देने की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Views: 378

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।